- Advertisement -

Top Controversies: Allu Arjun की गिरफ्तारी से नयनतारा-धनुष की जंग तक… इस साल विवादों में रहा साउथ सिनेमा

Must read

ग्लैमर की दुनिया में जितना चकाचौंध होता है, बैकस्टेज उतना ही तमाशा भी होता है। जो सितारे अपनी फिल्में और सफलता के लिए लाइमलाइट बटोरते हैं, कई बार उनकी यह सफलता एक विवाद के चलते धूमिल हो जाती है। फिल्मी वर्ल्ड में कब किस बात पर विवाद खड़ा हो जाए, कुछ नहीं कहा सकता है। अब वह चाहे बॉलीवुड हो या फिर साउथ फिल्म इंडस्ट्री, कोई भी विवादों से अछूता नहीं है। साल 2024 में जिस तरह बॉलीवुड में खूब विवाद हुआ, उसी तरह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी खूब हलचल मची रही। यहां हम आपको साउथ सिनेमा के टॉप 5 विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं…

- Advertisement -

4 दिसंबर 2024 को संध्या थिएटर में पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग में हुई भगदड़ और एक महिला की मौत के मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, वह जमानत पर रिहा हो गए हैं और यह केस कोर्ट में चल रहा है। यही नहीं, अल्लू अर्जुन के हैदराबाद स्थित घर पर पथराव भी किया गया था और पीड़िता के परिवार को भारी मुआवजा देने की मांग की गई थी।  इसी साल धनुष ने नयनतारा को नानुम राउडी धान से 3 सेकंड का क्लिप अपने डॉक्युमेंट्री नयनतारा बियॉन्ड द फेयरीटेल में यूज करने के लिए 10 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा था।

इसके बाद नयनतारा ने एक ओपन लेटर में धनुष पर गुस्सा निकाला था और कहा था कि उन्होंने जानबूझकर क्लिप यूज करने की परमीशन नहीं दी। इस फिल्म का निर्माण धनुष ने किया था, जबकि नयनतारा लीड रोल में थीं और फिल्म का निर्देशन अभिनेत्री के पति विग्नेश शिवन ने किया था। इसी साल पुष्पा 2 द रूल के प्रमोशन के लिए अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना बिहार के पटना गए थे। इस इवेंट में भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी, जिस पर एक्टर सिद्धार्थ ने तंज कसा था। एक पॉडकास्ट में सिद्धार्थ ने कहा था, “भारत में लोगों का इकट्ठा होना कोई मुद्दा नहीं है। हमारे देश में अगर आप एक JCB भी खड़ी कर दें, तो भी भीड़ जुट जाएगी। बिहार में भारी भीड़ देखना कोई बड़ी बात नहीं है। अगर आप एक बड़ा मैदान घेरकर कुछ आयोजन करते हैं तो लोग जरूर जुटेंगे।

More articles

Latest article