- Advertisement -

BJP की आखिरी लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम! आज हो सकता है ऐलान

Must read

BJP दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। कल शुक्रवार को नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख है। भारतीय जनता पार्टी ने अब तक 59 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान है। 11 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है। इस बीच बीजेपी आज गुरुवार 16 जनवरी को अपने 11 कैंडिडेट की आखिरी सूची जारी कर सकती है। जिसमें कई नाम चौंकाने वाले हो सकते हैं।

- Advertisement -

आंखों में होने वाली जलन या दर्द को भूलकर न करें अनदेखा, इन 5 समस्याओं का हो सकता है संकेत

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी ने अब तक 59 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। शनिवार 11 जनवरी को 29 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की थी। वहीं भाजपा आज अपनी अंतिम सूची जारी कर सकती है। इस लिस्ट में गोकुलपुरी से प्रवीण निमेश, पार्टी शाहदरा से संजय गोयल, दिल्ली कैंट से मनीष सिंह या भुवेश तंवर, वजीरपुर से सतीश गर्ग को टिकट दे सकती है।

More articles

Latest article