- Advertisement -

शनिवार को कभी नहीं करना चाहिए ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनि देव का प्रकोप

Must read

सप्ताह का शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित है। इस दिन शनि देव की पूजा-अर्चना करने से साढ़े साती और ढैय्या जैसे दोष से मुक्ति मिलती है। बता दें कि शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि देव इंसान को उसके कर्मों के आधार पर फल और दंड देते हैं। तो अगर किसी व्यक्ति के कर्म बुरे हैं तो उसे राजा से रंक बनने में देर नहीं लगेगी। वहीं अगर जिस पर शनि देव की कृपा दृष्टि पड़ गई तो उसे रंक से राजा बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

- Advertisement -

शनिवार भगवान शनि देव का दिन है तो ऐसे में इस दिन तो भूलकर भी ये गलतियां नहीं करनी चाहिए अन्यथा आपको शनि की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। तो यहां जानिए शनिवार के दिन कौनसे काम नहीं करना चाहिए। शनिवार के दिन बाल, नाखून, दाढ़ी नहीं कटवाना चाहिए। शनिवार के दिन ये काम वर्जित होते हैं। तो ऐसे में अगर आप शनिवार को ये काम करते हैं तो शनि देव आपसे नाराज हो सकते हैं। शनिवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन जुआ आदि भी नहीं खेलना चाहिए।

शनिवार के दिन ये काम करने से आपको धन-संपत्ति की हानि हो सकती है। शनिवार के दिन लोहा, नमक, तेल और काली उड़द की दाल आदि चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।  जो लोग शनिवार के दिन ये चीजें खरीदते हैं उन्हें शनि देव की टेढ़ी दृष्टि का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार के दिन गरीब और असहाय लोगों को न सताएं। इसके साथ ही इस दिन कुत्तों को भी परेशान न करें। इन्हें सताने वालों को शनि देव कभी माफ नहीं करते हैं। उन्हें शनि देव का प्रकोप झेलना ही पड़ता है।

More articles

Latest article