30.1 C
Raipur
Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, खूब तेजी से बढ़ेगा बिजनेस

Must read

हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन प्रदोष व्रत करने का विधान है। साथ ही विशेष चीजों का दान मंदिर या गरीब लोगों में करने से सुख-समृद्धि में होती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। पंचांग के अनुसार, माघ माह का पहला प्रदोष व्रत आज यानी 27 जनवरी को है।

- Advertisement -

अगर आप जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति और बिजनेस में वृद्धि चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर विशेष चीजें चढ़ाएं। धार्मिक मान्यता है कि शिवलिंग का सच्चे मन से अभिषेक करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही करियर में सफलता मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर किन को चीजों चढ़ाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

शिवलिंग पर अर्पित करें चीजें

  • घी- अगर आप जीवन में खुशियों का आगमन चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर देसी घी चढ़ाएं। साथ ही सुख-शांति की प्राप्ति के लिए महादेव से कामना करें।  इससे जीवन सदैव खुशहाल रहता है।
  • दूध- पूजा के दौरान शिवलिंग पर दूध चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। व्यक्ति को पापों से छुटकारा मिलता है।
  • इत्र- प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर इत्र चढ़ाएं। माना जाता है कि शिवलिंग का इत्र से अभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। साथ ही रिश्तों में मजबूती आती है।
  • भांग और बेलपत्र – इसके अलावा प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग भांग, बेलपत्र और केसर भी अर्पित किया जा सकता है। इन चीजों को शिवलिंग पर चढ़ाने से जीवन के संकट दूर होते हैं। आर्थिक तंगी खत्म होती है। साथ ही बिगड़े काम पूरे होते हैं।

प्रदोष व्रत 2025 डेट और शुभ मुहर्त

पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी की शुरुआत 26 जनवरी को रात में 08 बजकर 54 मिनट से होगी और 27 जनवरी को रात को 08 बजकर 34 मिनट पर तिथि का समापन होगा। इस प्रकार 27 जनवरी को प्रदोष व्रत किया जाएगा।

More articles

Latest article