Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG News: स्कूल कार्यालय में जाम छलकाते मिले दो शिक्षक, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप…

August 1, 2026

छत्तीसगढ़ में पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध, सरकार ने जारी की अधिसूचना

August 1, 2026

Moon Rocket Crash: चांद से टकराने वाला है SpaceX का ‘आवारा’ रॉकेट, जानें टक्कर के बाद क्या होगा

August 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, August 1
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Business
Business

Explainer: डॉलर के मुकाबले क्यों गिर रहा रुपया, क्या हैं इसके फायदे और नुकसान?

The Janta NewsBy The Janta NewsFebruary 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 82
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

पिछले कुछ महीनों से डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। यह गुरुवार (6 फरवरी 2025) को 14 पैसे गिरकर 87.57 रुपये प्रति डॉलर के नए ऑल टाइम लो-लेवल पर पहुंच गया। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर रुपया कमजोर क्यों हो रहा है? अर्थव्यवस्था के लिहाज से इसके फायदे और नुकसान हैं और रुपया कब मजबूत होगा। आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं।

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर क्यों हो रहा है?

रुपये के कमजोर होने की कई वजहें हैं। इनमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों कारण शामिल हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं:

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों ने ग्लोबल टैरिफ वॉर की आशंका बढ़ा दी है। इसका असर रुपये पर भी दिख रहा है।
  • अमेरिका में ब्याज दर और बॉन्ड यील्ड काफी ऊंची है, इससे निवेशक अमेरिकी बाजार का रुख कर रहे हैं। इससे डॉलर मजबूत हो रहा है।
  • विदेशी निवेशक (FII) भारतीय शेयर बाजार में लगातार बिकवाली कर रहे हैं। यह डॉलर की मांग बढ़ा रहा है, जिससे रुपया कमजोर हो रहा है।
  • चीन जैसे देशों के साथ भारत का व्यापार घाटा लगातार बढ़ रहा है। इससे भी रुपये में कमजोरी आ रही है और डॉलर मजबूत हो रहा है।

रुपये के कमजोर होने के क्या नुकसान हैं?

तेल और पेट्रोलियम उत्पाद महंगे होंगे: भारत कच्चे तेल का सबसे बड़ा आयातक है। जब रुपया गिरता है, तो पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हैं। इससे ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और महंगाई पर असर पड़ता है। महंगाई बढ़ सकती है: रुपये की कमजोरी से आयातित वस्तुएं महंगी हो जाती हैं, जिससे महंगाई बढ़ती है।

इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, और दवाओं की कीमतें बढ़ सकती हैं। विदेशी कर्ज, पढ़ाई और यात्रा महंगी होगी: अगर कोई भारतीय कंपनी डॉलर में लोन लेती है, तो उसे ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ेगा। जो लोग अमेरिका, यूरोप या अन्य देशों में पढ़ाई कर रहे हैं, उनके खर्च बढ़ सकते हैं। विदेश यात्रा और होटल बुकिंग महंगी हो जाएगी।

रुपये के कमजोर होने के क्या फायदे हैं?

निर्यात को बढ़ावा मिलेगा: जब रुपया गिरता है, तो भारत के निर्यात सस्ते हो जाते हैं, जिससे विदेशी खरीददार ज्यादा सामान मंगाते हैं। इससे IT सेक्टर, फार्मा, और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को फायदा हो सकता है। विदेश से आने वाला पैसा बढ़ेगा: जो भारतीय विदेश में काम कर रहे हैं, उन्हें ज्यादा रुपये मिलेंगे।

NRI लोगों को इसका बड़ा फायदा होगा। इससे भारत में भेजने पर पैसों की वैल्यू बढ़ जाएगी। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा: जब रुपया कमजोर होता है, तो विदेशी पर्यटक भारत में ज्यादा खर्च करते हैं, जिससे टूरिज्म सेक्टर को फायदा होता है। इलाज भी सस्ता हो जाएगा। इससे मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा मिल सकता है।

रुपया कब मजबूत होगा?

इस सवाल का जवाब काफी हद आरबीआई की नीतियों और वैश्विक बाजारों के हालात पर निर्भर करेगा। अभी टैरिफ वॉर की आशंका और वैश्विक अस्थिरता के चलते रुपये का मजबूत होना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। हालांकि, आरबीआई और सरकार रुपये में स्थिरता लाने के लिए कुछ कदम उठा सकती है।

  • विदेशी निवेश बढ़ाने के उपाय करना।
  • निर्यात बढ़ाने की रणनीति अपना।
  • RBI का बाजार में हस्तक्षेप करना।
  • तेल आयात पर निर्भरता कम करना।
  • वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को अपनाना।

अगर भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और विदेशी निवेश बढ़ता है, तो रुपया अगले कुछ महीनों में धीरे-धीरे रिकवर कर सकता है।

क्या भारत को रुपये की गिरावट से डरना चाहिए?

रुपये में गिरावट चिंता की बात जरूर है, लेकिन इसे निर्यात बढ़ाने के अवसर भी खुल जाते हैं। यह भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी बात है। लेकिन, इससे घरेलू बाजार में महंगाई बढ़ने का खतरा भी रहता है। कुल मिलाकर, रुपये की गिरावट से कुछ क्षेत्रों को नुकसान हो सकता है, लेकिन कुछ सेक्टरों को फायदा भी होगा। अभी निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्हें उन सेक्टरों में निवेश करना चाहिए, जो रुपये की गिरावट से फायदा उठा सकते हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Rule Change From 1 August: आज से लागू हुए नए नियम! LPG, ईंधन, तत्काल टिकट और ITR समेत इन 10 चीजों में बड़ा बदलाव

August 1, 2026

1st August Rule Change : 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई बड़े नियम! तत्काल टिकट, CKYC समेत इन बदलावों का आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर 

July 31, 2026

Price Change 1st August: 1 अगस्त से महंगाई का बड़ा झटका! चाय, साबुन, हेयर ऑयल से लेकर टीवी-फ्रिज और कार तक बढ़ सकते हैं दाम

July 30, 2026

डीमार्ट ने बढ़ाया फार्मेसी कारोबार, दवाइयों पर 20% तक की छूट

July 29, 2026

पश्चिम एशिया संकट पर RBI गवर्नर का बयान—भारत ने बढ़ाया घरेलू तेल और गैस उत्पादन

April 21, 2026

अमेरिका में टैरिफ रिफंड शुरू—वॉलमार्ट को मिल सकते हैं 10 बिलियन डॉलर, अन्य कंपनियों पर भी नजर

April 21, 2026
Editors Picks

CG News: स्कूल कार्यालय में जाम छलकाते मिले दो शिक्षक, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप…

August 1, 2026

छत्तीसगढ़ में पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध, सरकार ने जारी की अधिसूचना

August 1, 2026

Moon Rocket Crash: चांद से टकराने वाला है SpaceX का ‘आवारा’ रॉकेट, जानें टक्कर के बाद क्या होगा

August 1, 2026

India vs Pakistan: मैच की टाइमिंग से लेकर LIVE स्ट्रीमिंग तक, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

August 1, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG News: स्कूल कार्यालय में जाम छलकाते मिले दो शिक्षक, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप…

August 1, 2026

छत्तीसगढ़ में पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध, सरकार ने जारी की अधिसूचना

August 1, 2026

Moon Rocket Crash: चांद से टकराने वाला है SpaceX का ‘आवारा’ रॉकेट, जानें टक्कर के बाद क्या होगा

August 1, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.