Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी! ‘बॉबी’ ने छात्रा को दी एसिड अटैक और किडनैपिंग की धमकी, केस दर्ज

October 21, 2026

Chhattisgath News: दशहरा उत्सव में जगह-जगह हादसे, कहीं मंच पर गिरा जलता रॉकेट तो कहीं भीड़ में फूटे पटाखे

October 21, 2026

CG Crime: दशहरा के बाद खूनी विवाद, घर में घुसकर महिलाओं पर डंडों से हमला

October 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, October 21
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » entertainment
entertainment

भूतनियों का रिकॉर्ड तोड़ेंगी Shraddha Kapoor? स्त्री 3 के अलावा 7 डरावनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर करेंगी राज

The Janta NewsBy The Janta NewsFebruary 12, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 215
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बीता साल श्रद्धा कपूर के लिए बहुत ही अच्छा साबित हुआ। उनकी एक ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गदर मचाया कि हर कोई बस देखता ही रह गया। उनकी फिल्म ‘स्त्री-2’ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पठान, एनिमल और गदर 2 से कई गुना ज्यादा बिजनेस किया। हालांकि, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 ने महज हिंदी भाषा में 812 करोड़ कमाकर स्त्री 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

अब एक बार फिर से स्त्री बनकर श्रद्धा कपूर अपना बदला लेने की तैयारी कर रही हैं। राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी स्टारर ‘स्त्री-3’ की घोषणा तो मेकर्स ने बीते साल ही कर दी थी, लेकिन क्या आपको पता है कि श्रद्धा कपूर एक नहीं, बल्कि आठ अलग-अलग फिल्मों में भूतनी बनकर कहर मचाने वाली हैं। कौन सी हैं वह आठ फिल्में चलिए आपको आगे की कहानी में बताते हैं:

इन आठ फिल्मों में भूतनी बनकर सबको डराएंगी श्रद्धा कपूर?

जिस तरह से यशराज फिल्म्स ने अपना स्पाई यूनिवर्स और रोहित शेट्टी ने अपना कॉप यूनिवर्स बनाया है, ठीक उसी तरीके से दिनेश विजन की मैडॉक कंपनी ने अपना ‘हॉरर यूनिवर्स’ तैयार किया है। उनके हॉरर यूनिवर्स में बनी फिल्मों में स्त्री से लेकर मुंज्या, भेड़िया और स्त्री 2 शामिल हैं। कम बजट की इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया। अब इन 4 चार सफल हॉरर कॉमेडी मूवीज के बाद मेकर्स और आठ बड़ी हॉरर कॉमेडी फिल्मों के साथ तैयार हैं। बीते महीने जनवरी में मैडॉक फिल्म्स ने अपने बैनर तले बन रही आठ हॉरर कॉमेडी फिल्मों की घोषणा की थी।

इन फिल्मों में सबसे पहली श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 3 थी, इसके अलावा रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना स्टारर थामा, महा मुंज्या, पहला महायुद्ध, दूसरा महायुद्ध, शक्ति शालिनी, चामुंडा और भेड़िया 2 है। इन सभी आठ फिल्मों में श्रद्धा कपूर में नजर आएंगी। हालांकि, सभी फिल्मों में उनका कैमियो होगा या फिर मुख्य भूमिका इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। न ही मेकर्स की तरफ से इस पर कुछ आधिकारिक घोषणा की गई है।

दो हिस्सों में बंट गए श्रद्धा कपूर के फैंस

इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस भी दो हिस्सों में बंट गए हैं। एक तरफ उनके कई चाहने वाले आठ फिल्मों में उन्हें भूतनी के रूप में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं, वहीं दूसरी तरफ यूजर्स का ये कहना है कि अगर ऐसा होता है, तो ऑडियंस के लिए यह बहुत ही बोरिंग हो जाएगा। एक यूजर ने लिखा, “यानी कि श्रद्धा कपूर हमें हर फिल्म में कैमियो करती हुई दिखाई देंगी। हम उन्हें फुल फ्लेज रोल में देखना चाहते हैं”। दूसरे यूजर ने लिखा, “मैं इंतजार नहीं कर सकती कि इनके पीआर दोबारा से नॉनसेंस बातों की शुरुआत करेंगे”। एक और अन्य यूजर ने लिखा, “देख लेना स्त्री 3 के अलावा इनका सभी फिल्मों में कैमियो ही होगा”।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की पूरी साजिश का खुलासा, तीन नहीं 7 लोग थे शामिल

October 21, 2026

सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई ने स्टेज पर किए गनशॉट के इशारे, मचा बवाल; माता-पिता की काउंसलिंग की उठी मांग

October 21, 2026

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा कड़ी, एक्टर के घर पर भी हो चुका है हमला

October 20, 2026

Tiger Shroff Firing Incident: टाइगर पर फायरिंग कर बाइक छोड़ ट्रेन से फरार हुए हमलावर, CCTV में कैद हुई तस्वीरें; अब तक क्या-क्या खुलासा?

October 19, 2026

Rakhi Sawant: 16 साल पुराना केस फिर चर्चा में, राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी; सदमे में हुई थी युवक की मौत

October 19, 2026

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की नई झलक ने बढ़ाया उत्साह, सीता की तलवारबाजी से रावण के शिव तांडव तक दिखेगा भव्य अंदाज

October 18, 2026
Editors Picks

इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी! ‘बॉबी’ ने छात्रा को दी एसिड अटैक और किडनैपिंग की धमकी, केस दर्ज

October 21, 2026

Chhattisgath News: दशहरा उत्सव में जगह-जगह हादसे, कहीं मंच पर गिरा जलता रॉकेट तो कहीं भीड़ में फूटे पटाखे

October 21, 2026

CG Crime: दशहरा के बाद खूनी विवाद, घर में घुसकर महिलाओं पर डंडों से हमला

October 21, 2026

Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की पूरी साजिश का खुलासा, तीन नहीं 7 लोग थे शामिल

October 21, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी! ‘बॉबी’ ने छात्रा को दी एसिड अटैक और किडनैपिंग की धमकी, केस दर्ज

October 21, 2026

Chhattisgath News: दशहरा उत्सव में जगह-जगह हादसे, कहीं मंच पर गिरा जलता रॉकेट तो कहीं भीड़ में फूटे पटाखे

October 21, 2026

CG Crime: दशहरा के बाद खूनी विवाद, घर में घुसकर महिलाओं पर डंडों से हमला

October 21, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.