18.3 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

दिन में गर्मी और रात में ठंड…2-3 डिग्री चढ़ेगा पारा

Must read

रायपुर।’ छत्तीसगढ़ में दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है, जबकि रात में हल्की ठंड बनी हुई है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। 34.4 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ दुर्ग सबसे गर्म रहा। 7.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।

- Advertisement -

रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क है। हवा की दिशा बदलने से मौसम में थोड़ा बदलाव आया है। पिछले 24 घंटे में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और दक्षिण छत्तीसगढ़ में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

More articles

Latest article