Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

September 8, 2026

Delhi Building Collapse Update: सत्या निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन, 10 सितंबर तक दिल्ली की सभी इमारतों की होगी जांच

September 8, 2026

CG News: छात्राओं ने स्कूल से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, इन मांगों को लेकर उठाई आवाज

September 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, September 9
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » TECH
TECH

Google Pixel 9a की इस दिन होगी भारत में एंट्री! बड़ी बैटरी, शानदार कैमरा के साथ लगेगा AI का ‘तड़का’

The Janta NewsBy The Janta NewsMarch 29, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 566
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। क्या आप भी Google के सबसे सस्ते फोन का इंतजार कर रहे हैं? तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, Pixel 9a भारत में 16 अप्रैल को धमाकेदार एंट्री करने वाला है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, ताइवान और मलेशिया में भी इस डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा। डिवाइस 10 अप्रैल को पहले अमेरिका, कनाडा और यूके में उपलब्ध होगा। बता दें कि इस महीने 19 मार्च को कंपनी ने पहले ही इस डिवाइस को रिवील किया था लेकिन ‘Component Quality Issue’ के चलते इसे सभी के लिए उपलब्ध करने में देरी हुई।

Slow internet से परेशान? इन आसान टिप्स से मिनटों में बढ़ाएं स्पीड

Pixel 9a के खास फीचर्स

Pixel 9a कई अपग्रेड लाता है, जिसमें एक नया शानदार डिजाइन देखने को मिल रहा है जो रेगुलर कैमरा बम्प को हटाता है, इसके बजाय इस फोन में एक फ्लश रियर कैमरा देखने को मिल रहा है। डिवाइस में 6.3-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,700nits की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है, जो कि Pixel 8a की छोटी 6.1-इंच स्क्रीन और कम ब्राइटनेस लेवल से एक बड़ा अपग्रेड ऑफर कर रहा है।

शानदार कैमरा और दमदार चिपसेट

Pixel 9a में गूगल का कस्टम-बिल्ट Tensor G4 प्रोसेसर मिल रहा है। 8GB RAM के साथ डिवाइस बेहतरीन परफॉर्मेंस देने का वादा करता है। कैमरे के मामले में भी फोन काफी जबरदस्त है। डिवाइस में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस देखने को मिल रहा है। यही नहीं फोन में खास मैक्रो मोड भी जोड़ गया है, जो क्लोज-अप शॉट्स के लिए प्राइमरी कैमरा सेंसर का इस्तेमाल करता है। सेल्फी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

बड़ी बैटरी और IP68 रेटिंग

Pixel 9a की बैटरी लाइफ भी पहले से बेहतर हो गई है, क्योंकि डिवाइस में 5,100mAh की बैटरी है, जो इसके पिछले मॉडल की 4402mAh बैटरी से एक बड़ा अपग्रेड है। यह Qi वायरलेस चार्जिंग और 23W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, ताकि यूजर्स जरूरत पड़ने पर डिवाइस को तेजी से रिचार्ज कर सकें। डिवाइस की मजबूती में भी सुधार किया गया है, क्योंकि अब डिवाइस को IP68 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा।

7 साल तक मिलेंगे Android OS अपडेट

सॉफ्टवेयर सपोर्ट की बात करें तो Pixel 9a लेटेस्ट Android ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है और Google के AI-फीचर्स से भरा हुआ है, जिसमें Gemini AI देखने को मिल रहा है। डिवाइस को सबसे खास इसका सॉफ्टवेयर सपोर्ट बना रहा है, क्योंकि गूगल ने इस फोन के लिए 7 साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जिससे यह एक फ्यूचर-प्रूफ फोन बन जाता है जो आने वाले सालों में लेटेस्ट फीचर्स ऑफर करेगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

ऑनलाइन फ्रॉड में कट गए पैसे? घर बैठे ऐसे वापस पाएं अपनी रकम, जानें पूरा तरीका

September 8, 2026

AI फोन खरीदा है? ये 10 स्मार्ट फीचर्स जरूर आजमाएं, आसान हो जाएंगे कई काम

September 7, 2026

अब मौसम का सटीक पूर्वानुमान बताएगा Google AI, बारिश से लेकर हवा की स्पीड तक मिलेगी जानकारी

September 6, 2026

50 हजार का Toothbrush! ब्रश करते हुए फोन पर देखें मुंह के अंदर का पूरा नजारा, Dyson ने किया लॉन्च

September 5, 2026

कार या बस में सफर के दौरान आती है उल्टी? Google का ये फीचर करेगा परेशानी दूर

September 4, 2026

Jio, Airtel या Vi: आपके एरिया में किसका 5G नेटवर्क है सबसे बेहतर? ऐसे करें चेक

September 3, 2026
Editors Picks

IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

September 8, 2026

Delhi Building Collapse Update: सत्या निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन, 10 सितंबर तक दिल्ली की सभी इमारतों की होगी जांच

September 8, 2026

CG News: छात्राओं ने स्कूल से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, इन मांगों को लेकर उठाई आवाज

September 8, 2026

Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

September 8, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

September 8, 2026

Delhi Building Collapse Update: सत्या निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन, 10 सितंबर तक दिल्ली की सभी इमारतों की होगी जांच

September 8, 2026

CG News: छात्राओं ने स्कूल से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, इन मांगों को लेकर उठाई आवाज

September 8, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.