Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Transfer List: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! PWD के 84 कर्मचारियों के हुए ट्रांसफर, देखें लिस्ट

October 22, 2026

भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक समेत 6 की मौत, 15 से अधिक घायल

October 22, 2026

छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को बड़ी सौगात! 3 साल बाद मानदेय में बदलाव की तैयारी, जानें पूरी अपडेट

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, October 23
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » TECH
TECH

50 हजार का Toothbrush! ब्रश करते हुए फोन पर देखें मुंह के अंदर का पूरा नजारा, Dyson ने किया लॉन्च

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
fgfg
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

आपने टूथब्रश के लिए अभी तक कितने रुपये खर्च किए हैं? आपका जवाब होगा 10-20 रुपये से लेकर इलेक्ट्रिक टूथब्रश के लिए 2000 रुपये तक. लेकिन अब बाजार में लगभग 50 हजार का टूथब्रश आ गया है. Dyson ने अपना नया CameraJet इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च किया है. इसकी कीमत 499.99 अमेरिकी डॉलर (लगभग 47,000 रुपये) रखी गई है. इसमें एक इन-बिल्ट कैमरा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एक माउथवॉश जेट दिया गया है. जिसे ब्रश करते समय दांतों के बीच की जगह को साफ करने के लिए डिजाइन किया गया है. इस अनोखे गैजेट ने इंटरनेट पर तेजी से लोगों का ध्यान खींचा है. कई यूजर्स ये सवाल उठा रहे हैं कि क्या वाकई किसी टूथब्रश में कैमरे की जरूरत होती है.

Nepal Flood Update: नेपाल में तबाही के बाद हजारों लोग लापता, बड़ी संख्या में शव बरामद; सामने आया लेटेस्ट आंकड़ा

हर सेकंड 28 फोटो कैप्चर

CameraJet को 6 साल के रिसर्च और डेवलपमेंट के बाद 1 सितंबर को पेरिस में पेश किया गया. Dyson का कहना है कि इस सिस्टम को ओरल केयर के सबसे मुश्किल हिस्सों में से एक दांतों के बीच के गैप्स को साफ करने की चुनौती से निपटने के लिए तैयार किया गया है. इस डिवाइस के मुख्य हिस्से में ब्रश हेड के अंदर लगा 1,00,000-पिक्सल का मैक्रो कैमरा है. ये हर सेकंड 28 फोटो कैप्चर करता है, जबकि एक मशीन-लर्निंग सिस्टम दांतों के बीच की खाली जगह (गैप्स) की पहचान करता है.

जैसे ही किसी गैप का पता चलता है, Dyson का गैप ऑप्टिकल टारगेटिंग सिस्टम तुरंत माउथवॉश का एक छोटा जेट फायर कर देता है. कंपनी का दावा है कि ये जेट 100 मिलीसेकंड के भीतर एक्टिव हो जाता है. जिससे टूथब्रश एक ही समय में ब्रशिंग और सटीक फ्लॉसिंग दोनों काम कर पाता है.

ऐप से रहता है कनेक्ट

ये डिवाइस Wi-Fi और Bluetooth के जरिए MyDyson ऐप से कनेक्ट होता है. यूजर्स ऐप की मदद से अपने मुंह के अंदर का लाइव व्यू देख सकते हैं. इसके अलावा ब्रशिंग गाइडेंस भी पा सकते हैं. यूजर्स मैप्स के जरिए यह ट्रैक कर सकते हैं कि मुंह के कौन से हिस्से पूरी तरह साफ हो चुके हैं. Dyson का कहना है कि कैमरा सिर्फ लाइव व्यूइंग या ऑटोमैटिक जेटिंग के दौरान ही एक्टिव रहता है.

CP Radhakrishnan Visit Raipur: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे रायपुर, राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

इसके साथ ही ऐसे पर्सनल डिवाइस में कैमरे को लेकर प्राइवेसी की चिंताओं को दूर करते हुए कंपनी ने साफ किया है कि ये तस्वीरें न तो टूथब्रश में और न ही क्लाउड पर रिकॉर्ड या स्टोर की जाती हैं. इसे Ceramic Ultra Blue और Ceramic Pink कलर्स में बेचा जा रहा है. Dyson इसके लिए खास तौर पर तैयार किया गया कम झाग वाला (low-foaming) टूथपेस्ट और माउथवॉश भी डेवलप कर रहा है. कंपनी का मानना है ज्यादा झाग बनने से कैमरे के व्यू में रुकावट आ सकती है. भारत में इसको लॉन्च किया जाएगा या नहीं, फिलहाल ये साफ नहीं है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

ChatGPT का धांसू फीचर लॉन्च! अब आपकी पर्सनल बातचीत रहेगी प्राइवेट, कोई नहीं पढ़ पाएगा चैट

October 22, 2026

सर्दियों में AC से साफ होगी घर की हवा? जानें किस मोड पर चलाने से मिलेगा एयर प्यूरीफायर जैसा फायदा

October 21, 2026

Smart TV Privacy Tips: क्या स्मार्ट टीवी आपकी बातें सुन रहा है? प्राइवेसी के लिए तुरंत बंद करें ये फीचर्स

October 20, 2026

AI की सलाह पड़ सकती है भारी! इन 7 मामलों में कभी न लें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद

October 19, 2026

इंटरनेट इस्तेमाल पर उम्र की पाबंदी के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, बच्चों के लिए ‘चाइल्ड मोड’ का सुझाव

October 18, 2026

Google Anti-Scam Feature: स्कैमर्स की अब खैर नहीं! फर्जी कॉल्स खुद कट और ब्लॉक करेगा Google का नया फीचर

October 17, 2026
Editors Picks

CG Transfer List: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! PWD के 84 कर्मचारियों के हुए ट्रांसफर, देखें लिस्ट

October 22, 2026

भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक समेत 6 की मौत, 15 से अधिक घायल

October 22, 2026

छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को बड़ी सौगात! 3 साल बाद मानदेय में बदलाव की तैयारी, जानें पूरी अपडेट

October 22, 2026

Chhattisgarh: माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर ऐतिहासिक सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का

October 22, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Transfer List: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! PWD के 84 कर्मचारियों के हुए ट्रांसफर, देखें लिस्ट

October 22, 2026

भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक समेत 6 की मौत, 15 से अधिक घायल

October 22, 2026

छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को बड़ी सौगात! 3 साल बाद मानदेय में बदलाव की तैयारी, जानें पूरी अपडेट

October 22, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.