Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG News: कांग्रेस नेता को धमकी देकर मांगी रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली की कोशिश; शोएब ढेबर समेत 2 गिरफ्तार

September 27, 2026

CG News: मातृ-शिशु अस्पताल में बड़ी लापरवाही, गर्भवती महिलाओं को गार्ड ने लगाई ड्रिप

September 27, 2026

‘मन की बात’ में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करता

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, September 27
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

इस बार ड्रम नहीं सांप का इस्तेमाल…शव के नीचे सांप रखकर हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश, पत्नी गिरफ्तार

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 17, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 20
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेरठ के सौरभ हत्याकांड की खौफनाक यादें अब भी लोगों के जेहन से मिटी नहीं हैं और इस बीच शहर में ऐसा ही एक और कत्ल हुआ है। मेरठ के अकबरपुर सादात गांव में एक महिला ने अपने ही पति का प्रेमी की मदद से कत्ल कर दिया और ऐसा नाटक रच दिया कि लोगों को लगे कि उसकी मौत सांप के काटने से हुई है। कत्ल को छिपाने के लिए बाकायदा एक सांप भी मृतक अमित कश्यप की चारपाई के नीचे फेंक दिया गया। पुलिस को पहली नजर में ऐसा ही लगा कि अमित की मौत सांप के काटने से हो गई है, लेकिन परिजनों को शुरू से ही किसी साजिश की आशंका थी। उनके जोर देने पर अमित कश्यप का पोस्टमार्टम कराया गया और रिपार्ट आई तो पूरा सच भी सामने ले आई।

एलियंस का चल गया पता! 99.7% पक्का दावा, जानिए पृथ्वी से कितनी दूर पर हैं

पुलिस के अनुसार मिक्की उर्फ अमित कश्यप का शव रविवार को उसके बेड पर मिला था। उसके पास ही एक सांप मिला और कई जगह उसके शरीर पर काटे जाने के निशान तक पाए गए। इससे पड़ोसियों और पुलिस को एकबारगी यही लगा कि सर्पदंश की घटना में अमित मारा गया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने परिजनों के शक को सही साबित कर दिया। रिपोर्ट में पता चला कि अमित की मौत सांप के काटने से नहीं हुई है बल्कि दम घुटने से हुई थी। यह बात पता चलते ही पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी। अंत में उसने अमित की पत्नी रविता का रुख संदेहास्पद पाया तो अरेस्ट किया और पूछताछ शुरू की। इसके बाद उसके प्रेमी अमरदीप को भी अरेस्ट किया गया। दोनों ने कबूला की उन्होंने मिलकर अमित को मारा है और वे अवैध संबंध में थे।

मेरठ ग्रामीण के एसपी राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि अमरदीप ने एक सांप 1000 रुपये में खरीदा था। उसने यह सांप एक सपेरे से लिया था, जो मेरठ के ही महमूदपुर सिखेड़ा गांव का था। कत्ल की रात रविता और अमरदीप ने अमित कश्यप के खाना खाकर सोने तक इंतजार किया। उसकी मौत के बाद सांप को उसके शरीर पर छोड़ दिया गया, जिसने उसे कई बार काटा। वे हर किसी को यह दिखाना चाहते थे कि अमित की मौत सांप के काटने से हो गई है। दोनों ने अपने मकसद उस वक्त तक सफलता भी पा ली थी, जब जुटे लोगों ने माना कि अमित को सांप ने ही काटा और उससे ही मौत हो गई। यहां तक कि सांप पकड़ने के लिए एक सपेरा बुलाया गया और उसने भी कहा कि अमित की मौत सर्पदंश से ही हुई है। फिर वन विभाग ने उस सांप को जंगल में छोड़ दिया।

शाहरुख खान की पत्नी के लग्जरी रेस्टोरेंट में नकली पनीर? यूट्यूबर के दावे का गौरी खान की टीम ने किया खंडन

ग्रामीणों को पहले से था अफेयर का शक, अमित को भी लगी थी भनक

फिर भी परिवार के लोगों को यकीन नहीं था। उन्हें साजिश की आशंका थी। कुछ ग्रामीणों ने भी पोस्टमार्टम की सलाह दी तो शव को भेजा गया। फिर जब कत्ल का खुलासा हुआ तो पुलिस ने रविता और अमरदीप को दबोचा। दोनों ने बताया कि वे एक साल से रिलेशनशिप में थे। अमित के साथ ही मजदूरी करने वाला अमरदीप अकसर उसके घर आता था। गांव वालों को पहले ही दोनों पर शक था। इसी के चलते अमित की अचानक हुई मौत पर लोगों ने संदेह जताया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमित को कुछ समय पहले ही पत्नी के अवैध संबंध का पता चला था और वह विरोध किया करता था। इसी के चलते कपल ने उसका कत्ल कर दिया। इस मर्डर से पहले दोनों ने गूगल और यूट्यूब पर कई तरीके भी देखे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जज नियुक्त, 11 से बढ़कर 14 हुई न्यायाधीशों की संख्या

September 9, 2026

मैदान पर मचा हड़कंप! बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

August 19, 2026

Russia Ukraine War: रूस का भीषण हमला… कीव समेत कई शहरों पर मिसाइलों की बारिश, दहल उठा यूक्रेन

July 30, 2026

19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला

July 27, 2026

Class 9 NCERT New Books: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में नई पाठ्यपुस्तकों से होगी पढ़ाई, टीचर्स की शुरू हुई ट्रेनिंग

July 22, 2026

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

July 21, 2026
Editors Picks

CG News: कांग्रेस नेता को धमकी देकर मांगी रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली की कोशिश; शोएब ढेबर समेत 2 गिरफ्तार

September 27, 2026

CG News: मातृ-शिशु अस्पताल में बड़ी लापरवाही, गर्भवती महिलाओं को गार्ड ने लगाई ड्रिप

September 27, 2026

‘मन की बात’ में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करता

September 27, 2026

CG Crime: राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद खुद को किया घायल

September 27, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG News: कांग्रेस नेता को धमकी देकर मांगी रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली की कोशिश; शोएब ढेबर समेत 2 गिरफ्तार

September 27, 2026

CG News: मातृ-शिशु अस्पताल में बड़ी लापरवाही, गर्भवती महिलाओं को गार्ड ने लगाई ड्रिप

September 27, 2026

‘मन की बात’ में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करता

September 27, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.