Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Chhattisgarh News: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब ई-कोष से मिलेगा आसान लोन, सरकार का बड़ा फैसला

July 3, 2026

Judge Transfer List 2026: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – छत्तीसगढ़ के 17 जजों को मिली नई पोस्टिंग, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

July 3, 2026

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने की याचिका खारिज; जानें कोर्ट में क्या हुई अहम बहस

July 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, July 3
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Interior & Vaastu
Interior & Vaastu

Aaj Ka Rashifal 19 April 2025: आज इन राशियों का बेड़ा पार लगाएंगे भगवान शनि देव, बिना बाधा के पूरे होंगे सारे काज, पढ़ें दैनिक राशिफल

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 19, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 50
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

19 April 2025 Ka Rashifal: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज शाम 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 52 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 21 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 अप्रैल 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपको सब्र रखना होगा जिससे आप नई ऊंचाईयों कों छुएंगे। ऑटोमोबाइल के व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। आपको धार्मिक जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। आप अपने दोस्तों या सहयोगियों के साथ किसी टूर पर जाएंगे। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों से आप लाभ की प्राप्ति करेंगे। आपके सगे संबंधियों से मेल-जोल बढ़ेगा। किसी नए काम को शुरू करने के लिए आज आप उत्साहित रहेंगे। आज प्रोजेक्ट के काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 7

वृष राशि 

आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आप अपना नया व्यापार शुरू करेंगे, आप काम पूरे मन से करेंगे। आज नया अनुभव आपको मिलेगा। मानसिक परेशानी का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका सामाजिक दायरा और सम्मान बढ़ेगा। आप किसी मित्र से सहयोग लेंगे। आज आपको किसी से उलझने से बचकर रहना चाहिए। आज किसी दोस्त के घर जाने से दिनभर का सेड्यूल बदल सकता है, घर में खुशियों का माहौल बनेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- ब्लैक
  2. शुभ अंक- 1

मिथुन राशि 

आज का दिन सुखमय रहेगा। आप में साहस बढ़ेगा और साहसपूर्ण काम करने में सक्षम रहेंगे। आपको गृह भूमि का लाभ मिलेगा। प्रभावशाली काम को करने का अवसर मिलेगा। जिंदगी में नया कदम उठाने का

अवसर मिलेगा। धैर्य से काम करना होगा, जिससे काम का पूरा रिजल्ट मिलेगा। अपनी कार्य कुशलता को बढ़ाने के लिए आप नई तकनीकों को अपनाएंगे। किसी मित्र के साथ धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 4

कर्क राशि 

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने व्यक्तित्व को व्यवस्थित रखने के लिए आत्म मनन करना जरूरी है। आपकी आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज अनुकूल परिणाम मिलने से आप अपने अंदर भरपूर ऊर्जा और सुकून महसूस करेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 2

सिंह राशि 

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप एक नई दिशा में अपना काम करेंगे। नया वाहन खरीदने का विचार दोस्तों से करेंगे, आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके अन्न-धन में बढ़ोतरी होगी। आप जिस पद पर कार्यरत है उसकी जिम्मेदारी अच्छे से निभाएंगे। आज आपके पारिवारिक सुख शांति में बढ़ोतरी होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार की परेशानी हल करने में आपका विशेष योगदान रह सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, जल्द सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 2

कन्या 

राशि आज आपका दिन खुशियां लाएगा। आप घर पर लोगों के साथ अपना मत रखेंगे, लोग आपकी बातों से सहमत होंगे। संतान के स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। पेट की समस्या के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से आप मिलेंगे, जिससे आपको कुछ राहत मिलेगी। आपको व्यापारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। संयम रख कर काम करने से कार्य जल्द ही पूरा होगा। नेगेटिव बातों से दूर रहें और पॉजिटिव विचारो को अपनाएंगे। महिलाएं आज घर के कामों के बिजी रहेंगी, बच्चों के लिए नई-नई डिशेज बनाएंगी।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 9

तुला राशि  

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहने से खुशियां बढ़ेगी। आज परिवार के लोगों का साथ मिलेगा, जिससे किसी समस्या का समाधान मिल जाएगा। आज सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। आज आपके काम करने की कला से लोग प्रभावित होंगे। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि 

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है, उन्हें काम से जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज किसी भी मामले को गुस्से की बजाए शांति से
सुलझाएं। आज सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आएगी। आज नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात और मनोरंजन संबंधी कामों में खुशनुमा समय बितेगा।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 4

धनु राशि 

आज का दिन खुशियों का नया रास्ता दिखाएगा। पारिवारिक सुख सुविधा का लाभ मिलेगा। आप किसी राजनेता से सम्पर्क करेंगे। आज आप फुल कॉन्फिडेंस से अपने सभी रुके कामों कों गति देंगे, अपनी योजना में जोड़ने के लिए आपको अन्य सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है। आप आज भक्तिमय रहेंगे। आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। कुछ समय अपने लिए जरूर निकालें। घर से दूर रहकर जॉब करने वाले लोगों को आज अपने परिवार से मिलने का मौका मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

  1. शुभ रंग-सफेद
  2. शुभ अंक- 8

मकर राशि 

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नए तरीकों पर विचार करेंगे। आज व्यावसायिक गतिविधियों में समय अनुसार परिवर्तन करने की जरूरत है। साथ ही कर्मचारियों और स्टाफ पर भी अनुशासन रखेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज नए वाहन का सुख मिलने के योग हैं। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने से आपको खुशी होगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 9

कुंभ 

राशि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपका काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जाएगा। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जाएगा। घर में व्यवस्थित और खुशनुमा माहौल बना रहेगा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज बड़ी सफलता मिलने वाली है। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 3

मीन राशि 

आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। आज लवमेट लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे, एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज ऑफिशियल यात्रा करना आपकी तरक्की में सहायक होगा। दांपत्य रिश्ता सुखद बना रहेगा। आज कला और साहित्य में रुझान रहेगा। अपनी तारीफों पर खुश होने की बजाय काम पर ज्यादा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 1
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: सिंह राशि की आय में होगी वृद्धि और वृषभ राशि वालों का वैवाहिक जीवन रहेगा रोमांटिक, जानें शनिवार का भविष्यफल

May 9, 2026

Aaj Ka Rashifal 6 May 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन? जानें किसे मिलेगी सफलता, किसे बरतनी होगी सावधानी

May 6, 2026

Horoscope for today 25 April 2026: इन 5 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, नई नौकरी के भी बनेंगे योग; आइए जानते हैं मेष से मीन तक का विस्तृत भविष्यफल

April 25, 2026

Aaj Ka Rashifal 24 April 2026: इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम और चमक उठेगी किस्मत, पढ़ें 24 अप्रैल का राशिफल

April 24, 2026

Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, बन रहा धनलाभ का योग, पढ़ें 18 अप्रैल का राशिफल

April 18, 2026

Aaj Ka Rashifal 16 April 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग में तुला और कुंभ राशि वालों के पूरे होंगे सपने, जानें अपनी राशि का हाल

April 16, 2026
Editors Picks

Chhattisgarh News: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब ई-कोष से मिलेगा आसान लोन, सरकार का बड़ा फैसला

July 3, 2026

Judge Transfer List 2026: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – छत्तीसगढ़ के 17 जजों को मिली नई पोस्टिंग, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

July 3, 2026

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने की याचिका खारिज; जानें कोर्ट में क्या हुई अहम बहस

July 3, 2026

CG Guest Teacher Protest: शिक्षा मंत्री के गृह जिले में अतिथि शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, 1532 शिक्षक आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

July 3, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Chhattisgarh News: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब ई-कोष से मिलेगा आसान लोन, सरकार का बड़ा फैसला

July 3, 2026

Judge Transfer List 2026: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – छत्तीसगढ़ के 17 जजों को मिली नई पोस्टिंग, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

July 3, 2026

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने की याचिका खारिज; जानें कोर्ट में क्या हुई अहम बहस

July 3, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.