Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Ketan Agarwal Case: “सिया को कभी नहीं देखा, बेटा लोहागढ़ क्यों गया पता नहीं” – चेतन चौधरी के पिता का बड़ा बयान

June 25, 2026

क्रिकेट प्रेमियों के लिए जरूरी खबर! भारत-आयरलैंड सीरीज का नया टाइम टेबल जारी, मैच शुरू होने का समय अभी नोट कर लें

June 25, 2026

Mahatari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी अपडेट, फिर जुड़ सकेंगे नए नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताई पोर्टल खुलने की तारीख

June 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, June 26
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

बस्तर का परिवार पहलगाम आतंकी हमले में बाल-बाल बचा, तीन बार ‘अल्लाह-अल्लाह’ बोलकर बची जान

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 25, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 325
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

कांकेर। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान बस्तर का एक परिवार मौत को इतने करीब से देखकर लौटा है कि उस मंजर को याद कर अभी भी उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं. हमले के वक्त जब आतंकवादी ने बंदूक तानी और धर्म पूछने लगा, तब कैलाश सेठिया ने घबराकर तीन बार “अल्लाह-अल्लाह” कहा और शायद उसी पल ऊपरवाले ने उनकी जान बचा ली. आतंकवादी ने ठीक बगल में खड़े एक पर्यटक की कनपटी पर गोली दाग दी और आगे बढ़ गया. इस खौफनाक मंजर में जहां आसपास के 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं बांसकोट (केशकाल) निवासी कैलाश सेठिया अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों के साथ किसी तरह वहां से सुरक्षित निकलने में सफल रहे.

कैलाश सेठिया जो इन दिनों मध्यप्रदेश के सिंगरौली में एक निजी कंपनी में काम कर रहे हैं, अपने रिश्तेदारों के साथ कश्मीर यात्रा पर निकले थे. माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद जब बाकी रिश्तेदार लौट गए, तो कैलाश अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने निकल पड़े. पहलगाम पहुंचने पर टैक्सी स्टैंड से वे मिनी स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले बैसरन घाटी के एक रिसॉर्ट गए. वहां का नजारा देख ही रहे थे कि अचानक सेना की वर्दी में एक युवक हाथ में बंदूक लेकर आया और पुरुष सैलानियों से उनका धर्म पूछने लगा.

पहलगाम आतंकी हमले पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, कहा- इस तरह की घटना का बदला लेगा देश

कैलाश के मुताबिक, जब बंदूक उनके सीने पर रखकर पूछा गया ‘हिंदू हो या मुस्लिम?’, तो उन्होंने घबराकर “अल्लाह-अल्लाह-अल्लाह” कहा, तभी आतंकी ने बाजू में खड़े एक सैलानी के कनपटी में गोली मार दिया और आगे निकल गया. परिवार का कहना है कि आतंकवादी ने जिस शख्स पर गोली चलाई वह लेफ्टिनेंट विनय नरवाल हो सकते हैं. इसके बाद पांच अन्य सैलानियों पर भी फायरिंग हुई. इस बीच कैलाश जमीन पर लेट गए, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे सब कुछ देखते रहे. गोली चलाने वाला आतंकवादी जब दूर चले गया तब यह परिवार भी बच्चों को लेकर किसी तरह वहां से करीब तीन किमी की दूरी में टैक्सी स्टैंड पहुंचा.

पहलगाम में आतंकवादी हमले की खबर पूरे देश-दुनिया के हर चैनल और सोशल मीडिया में वायरल होने लगी और दूसरी तरफ कैलाश व उनके परिवार का रिश्तेदारों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था, जिससे परिवार किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान होते रहे. इस बीच गुरुवार को छोटे भाई के मोबाइल में फोन आया और परिवार के सुरक्षित होने की जानकारी मिली, तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली.

मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आतंकियों ने पर्यटकों के एक ग्रुप पर अचानक अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. यह हमला उस समय हुआ, जब कई पर्यटक घुड़सवारी का आनंद ले रहे थे. आतंकवादियों ने घोड़ों पर सवार पर्यटकों को निशाना बनाते हुए करीब 3 से 5 मिनट तक गोलियां बरसाईं. हमलावर चार की संख्या में थे. उनके पास AK-47 समेत अन्य अत्याधुनिक हथियार थे. पर्यटकों का धर्म पूछकर आतंकवादियों ने उन्हें गोली मारी. इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Mahatari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी अपडेट, फिर जुड़ सकेंगे नए नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताई पोर्टल खुलने की तारीख

June 25, 2026

पुलिस की छापेमार कार्रवाई, अवैध खाद परिवहन का भंडाफोड़; 3 लाख से ज्यादा का माल जब्त

June 25, 2026

‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम पर CBI का बड़ा एक्शन, 16 राज्यों में 80 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

June 25, 2026

CBSE का बड़ा फैसला: रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र अब क्षेत्रीय कार्यालय में करवा सकेंगे उत्तरपुस्तिका की जांच

June 25, 2026

Raigarh Window AC Blast: रायगढ़ में बम की तरह फटा AC, धमाके में पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

June 25, 2026

छत्तीसगढ़ की पुरानी विधानसभा भवन में शुरू होगी फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई, युवाओं को मिलेगा नया अवसर

June 25, 2026
Editors Picks

Ketan Agarwal Case: “सिया को कभी नहीं देखा, बेटा लोहागढ़ क्यों गया पता नहीं” – चेतन चौधरी के पिता का बड़ा बयान

June 25, 2026

क्रिकेट प्रेमियों के लिए जरूरी खबर! भारत-आयरलैंड सीरीज का नया टाइम टेबल जारी, मैच शुरू होने का समय अभी नोट कर लें

June 25, 2026

Mahatari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी अपडेट, फिर जुड़ सकेंगे नए नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताई पोर्टल खुलने की तारीख

June 25, 2026

पुलिस की छापेमार कार्रवाई, अवैध खाद परिवहन का भंडाफोड़; 3 लाख से ज्यादा का माल जब्त

June 25, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Ketan Agarwal Case: “सिया को कभी नहीं देखा, बेटा लोहागढ़ क्यों गया पता नहीं” – चेतन चौधरी के पिता का बड़ा बयान

June 25, 2026

क्रिकेट प्रेमियों के लिए जरूरी खबर! भारत-आयरलैंड सीरीज का नया टाइम टेबल जारी, मैच शुरू होने का समय अभी नोट कर लें

June 25, 2026

Mahatari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी अपडेट, फिर जुड़ सकेंगे नए नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताई पोर्टल खुलने की तारीख

June 25, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.