Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

SC on SIR: सुप्रीम कोर्ट में विपक्ष को झटका, SIR पर कांग्रेस-TMC-RJD की सभी आपत्तियां खारिज

May 27, 2026

लेबनानी नदी किनारे भड़की जंग, रातभर इजरायल-हिजबुल्ला में ताबड़तोड़ हमले, इतने लोगों ने गंवाई जान

May 27, 2026

IPL में बड़ा बदलाव! अब दो फेज में होगा टूर्नामेंट, सितंबर-अक्टूबर में भी होंगे मैच

May 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, May 27
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Interior & Vaastu
Interior & Vaastu

Aaj Ka Rashifal 13 May 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ज्येष्ठ माह का पहला दिन, यहां पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 13, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 40
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

13 May 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज से ज्येष्ठ महीने की शुरुआत हो चुकी है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। आज किसी भी योजना को सोच-विचार करके कार्य रूप देने से लक्ष्य हासिल होगा। धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ने से आपको खुशी मिलेगी। आज आपको अपनी प्रतिभा जाहिर करने का मौका मिलेगा। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 5

वृष राशि: 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कुछ समय अपने पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना रिश्ते में मधुरता लाएगा। आज व्यवसाय संबंधी डील मिले तो उसे हासिल करने में ज्यादा सोच-विचार ना करें। क्योंकि आज सही समय पर ही किए कामों के नतीजे अनुकूल रहेंगे। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लवेमेट की गलतफहमियां दूर होंगी और नजदीकियां बढ़ेगी। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 4

मिथुन राशि: 

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। कुछ समय से चल रहे पारिवारिक समस्याएं निपटने से घर में सुकून और शांति पूर्ण माहौल रहेगा। आज दूसरों के मामले में बिना मांगे सलाह नही दें। आप अपनी

क्षमताओं पर विश्वास रखें। आज अपने व्यस्त दिन से कुछ समय बच्चों के साथ बिताएं। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में चल रही अनबन दूर होगी और आपसी रिश्ते में सुधार आएगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात काबू में रखें, फायदा होगा। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 3

कर्क राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने कामों में ही व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि नहीं लेगे। आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। इसका फायदा उठाना है, तो पुरानी नेगेटिव बातों को मन से निकालें। इससे आप फैसला लेने में सहज महसूस करेंगे। पारिवारिक सुख सुविधाओं संबंधी चीजों की शॉपिंग में दिन बीतेगा। इस राशि के स्टूडेंट अपने करियर को लेकर फोकस रहेंगे। पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव और सहयोग आपको बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष से खास खुशखबरी मिलेगी। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 1

सिंह राशि: 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका काफी दिनों से रुका काम पूरा हो जाएगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए थे, आज वह कम मेहनत से ही सफल हो सकते हैं। विद्यार्थी अपने अध्ययन के प्रति पूर्णता ध्यान केंद्रित रखेंगे। किसी सम्मानित व्यक्ति के सानिध्य में कुछ समय बिताना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। आप काम के नए टारगेट बनाएंगे। आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान अपने परिवार वालों के साथ करेंगे।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 9

कन्या राशि: 

आज का दिन आपके लिए उत्तम है। भाई-बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, वह दूर होगी। आज आपकी योजना समय से पूरी हो जाएंगी। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगें। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे। लवमेट आज डिनर करने का प्लान बनाएंगे।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 1

तुला राशि: 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करनी होगी, अपनी कार्य क्षमता में कमी न आने दें। आज रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज स्टाफ और सहयोगियों के साथ किसी विशेष कार्य पर विचार विमर्श होगा, जो कि सकारात्मक रहेगा। विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएगा, कंफ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि: 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी परिस्थितियां पहले से अनुकूल रहेंगी। व्यापारिक क्षेत्र में आपको मेहनत से आज अधिक लाभ होगा। आज आपको धन लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। आज दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। ऑफिस का महत्वपूर्ण कार्य करने में आज बिजी रहेंगे। ट्रांसफर के लिए प्रयासरत लोगों को पसंदीदा जगह ट्रांसफर की खुशखबरी मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आपका मन लगेगा। किसी अनजान की हेल्प करके अपने आप को बेहतर महसूस करेंगे।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 6

धनु राशि: 

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल बनेगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगे, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। धार्मिक कार्यों में आज आपकी व्यस्तता रहेगी। साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज जरूरत से ज्यादा खर्चो पर रोक लगाना चाहिए। विद्यार्थी अपने रुके काम को पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप फिट रहेंगे।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 9

मकर राशि: 

आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आपके व्यापार में लाभ के योग हैं। साथ में साइड बिजनेस कर सकते हैं। जिससे लाभ होने की संभावना बनेगी। जिन लोगों को पॉलिटिक्स में रुचि है, उन्हें बड़ा पद प्राप्त होने के योग हैं। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। नए कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलेगी। आप जीवन साथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे और सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आज आप सोशल मीडिया पर ज्यादा समय व्यतीत करेंगे।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 6

कुंभ राशि: 

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप जॉब के लिए इंटरव्यू देने जाएंगे, जिसमें आपको सेलेक्ट कर लिया जाएगा। नया बिजनेस स्टार्ट करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लेंगे जिससे आपका बिजनेस अच्छे से चले। पुस्तकालय के कारोबारी नई ब्रांच खोलने का मन बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। आज अपने निर्णय में परिवार वालों की सलाह लेंगे। आज अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान जरूर देना होगा। लवमेट आज एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझने में सफल होंगे।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 2

मीन राशि: 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर ले। आपको किसी निवेश से बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। इस दौरान आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपकी पदोन्नति या जॉब चेंज करने के लिए अवसर प्राप्त होंगे। आप नौकरी के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 1
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: सिंह राशि की आय में होगी वृद्धि और वृषभ राशि वालों का वैवाहिक जीवन रहेगा रोमांटिक, जानें शनिवार का भविष्यफल

May 9, 2026

Aaj Ka Rashifal 6 May 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन? जानें किसे मिलेगी सफलता, किसे बरतनी होगी सावधानी

May 6, 2026

Horoscope for today 25 April 2026: इन 5 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, नई नौकरी के भी बनेंगे योग; आइए जानते हैं मेष से मीन तक का विस्तृत भविष्यफल

April 25, 2026

Aaj Ka Rashifal 24 April 2026: इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम और चमक उठेगी किस्मत, पढ़ें 24 अप्रैल का राशिफल

April 24, 2026

Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, बन रहा धनलाभ का योग, पढ़ें 18 अप्रैल का राशिफल

April 18, 2026

Aaj Ka Rashifal 16 April 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग में तुला और कुंभ राशि वालों के पूरे होंगे सपने, जानें अपनी राशि का हाल

April 16, 2026
Editors Picks

SC on SIR: सुप्रीम कोर्ट में विपक्ष को झटका, SIR पर कांग्रेस-TMC-RJD की सभी आपत्तियां खारिज

May 27, 2026

लेबनानी नदी किनारे भड़की जंग, रातभर इजरायल-हिजबुल्ला में ताबड़तोड़ हमले, इतने लोगों ने गंवाई जान

May 27, 2026

IPL में बड़ा बदलाव! अब दो फेज में होगा टूर्नामेंट, सितंबर-अक्टूबर में भी होंगे मैच

May 27, 2026

CG News: अरूण पांडेय बने छत्तीसगढ़ के नए PCCF, सरकार ने जारी किया आदेश

May 27, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

SC on SIR: सुप्रीम कोर्ट में विपक्ष को झटका, SIR पर कांग्रेस-TMC-RJD की सभी आपत्तियां खारिज

May 27, 2026

लेबनानी नदी किनारे भड़की जंग, रातभर इजरायल-हिजबुल्ला में ताबड़तोड़ हमले, इतने लोगों ने गंवाई जान

May 27, 2026

IPL में बड़ा बदलाव! अब दो फेज में होगा टूर्नामेंट, सितंबर-अक्टूबर में भी होंगे मैच

May 27, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.