19.1 C
Raipur
Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

Car Feature: युद्ध के समय बहुत काम आ सकता है कार का ये फीचर, खुद कार चलाने वाले भी नहीं जानते!

Must read

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हो चुका है। दोनों देशों के बीच 10 मई को अमेरिका की मध्यस्थता से सीजफायर के लिए सहमति जताई गई थी। यह संघर्ष 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद शुरू हुआ। भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर उन्हें नेस्तनाबूत कर दिया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए, वहीं पाकिस्तानी सेना के 35-40 जवान और अधिकारी भी मारे गए। इस कार्रवाई में भारतीय सेना के 5 जवान भी वीरगति को प्राप्त हुए। फिलहाल, बॉर्डर पर सीजफायर के बाद भी स्थिती तनावपूर्ण बनी हुई है। तीनों सेना के डीजीओ ने कहा है कि हम पाकिस्तान के हर हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

- Advertisement -

Amazon ने करोड़ों लोगों को दिया बड़ा झटका, Prime यूजर्स को पैसे देने के बाद भी नहीं मिलेगी ये सुविधा

ऐसी तनावपूर्ण स्थिती में देश के नागरिकों को भी हर स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। सरकार ने देश के कई इलाकों ब्लैकआउट और सायरन के लिए लोगों को सचेत किया है। इसी बीच आपको अपनी कार में मिलने वाले एक ऐसे फीचर के बारे में जान लेना चाहिए जो युद्ध जैसी तनावपुर्ण स्थिती में आपके बहुत काम आ सकता है। इस फीचर के बारे में जानने के लिए इस खबर में बने रहिए…

युद्ध के समय जान बचा सकता है ये फीचर
यहां हम का के जिस काम वाले फीचर की बात कर रहे हैं वह कुछ और नहीं बल्कि रेडियो (Radio) है। कार का रेडियो और एफएम फीचर युद्ध में महत्वपूर्ण जानकारियों को पाने के लिए उपयोगी हो सकता है। युद्ध में दुश्मन के हमले और बमबारी के कारण कार से बाहर निकले लोग फंस सकते हैं। ऐसे में रेडियो ट्रांसमिशन काफी काम आता है। कई बार युद्ध में टेलीविजन और इंटरनेट जैसी सुविधाएं भी बाधित हो जाती हैं। ऐसे समय में सरकार जनता तक अहम जानकारियां पहुंचाने के लिए रेडियो ट्रांसमिशन का सहारा लेती हैं।
मिलते हैं कई तरह के अलर्ट
युद्ध के दौरान रेडियो पर सरकारी अलर्ट, सहायता, मौसम की जानकारी और सुरक्षा निर्देश जारी किए जा सकते हैं। रेडियो के जरिए एजेंसियां लोगों के लिए सुरक्षित स्थान, संभावित खतरों और आपातकालीन सेवाओं के बारे में भी जानकारी साक्षा कर सकती हैं। आपने कार में FM-रेडियो तो कभी न कभी सुना ही होगा, लेकिन रेडियो इतने काम की चीज भी है, यह कभी जाना था?

More articles

Latest article