27.1 C
Raipur
Wednesday, February 25, 2026
- Advertisement -

कर्रेगुट्टा पहाड़ में घातक हथियार बनाते थे नक्सली, DGP और ADG ने किया खुलासा

Must read

बीजापुर : छ्त्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर के कर्रेगुट्टा के पहाड़ पर 24 दिनों तक चले ऑपरेशन में फोर्स ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 17 महिला नक्सली और 14 पुरुष नक्सली शामिल हैं। सभी नक्सलियों की डेडबॉडी रिकवर कर ली गई है। ऑपरेशन से सारे जवान लौट आए हैं।

- Advertisement -

पाकिस्तानी पत्रकार ने खोली अपनी ही सरकार की पोल, कहा- ‘पीएम मोदी ने तो सब कुछ हासिल कर लिया’

छत्तीसगढ़ नक्सल ADG विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि टेक्निकल फील्ड इनपुट कलेक्ट कर एक टीम का गठन किया गया था। इनपुट मिलने के बाद 24 घंटे एनालिसिस किया गया। इसके बाद ऑपरेशन लॉन्च किया गया। पहाड़ी पर चढ़ने, उतरने , रास्ते पर लगाई गई IED को डिफ्यूज किया गया।

ऑपरेशन कर्रेगुट्टा को लेकर मिली सफलता पर CRPF DG जीपी सिंह और छत्तीसगढ़ पुलिस DG अरुण देव गौतम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। ऑपरेशन में मिली कामयाबी, चुनौतियों के बारे में बता रहे हैं। भास्कर डिजिटल ने सुबह ही मारे गए नक्सलियों की संख्या बता दी थी।

साय कैबिनेट में अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान की होगी शुरुआत, औद्योगिक विकास नीति में किया गया संशोधन

इधर, अफसरों के प्रेस वार्ता लेने से पहले ही नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी सदस्य और प्रवक्ता अभय ने एक पर्चा जारी कर अपने 26 कामरेडों के मारे जाने की बात कबूली है। साथ ही पर्चे में लिखा है कि ‘आदरणीय मोदी जी आपकी सरकार शांतिवार्ता के लिए तैयार है या नहीं स्पष्ट करें।’ अभय ने शांतिवार्ता की अपील की है।

More articles

Latest article