Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Ration Card Update: राशन कार्ड में नाम जोड़ना-हटाना हुआ आसान! अन्न सहायता से घर बैठे करें शिकायत, जानें WhatsApp नंबर

October 20, 2026

छत्तीसगढ़ में आज बदल सकता है मौसम, हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

October 20, 2026

SSR-2027: वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट सूची; जानें कब तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

October 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, October 20
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

मोनालिसा बनी हीरोइन, पहले म्यूजिक वीडियो की शूटिंग हुई खत्म, सफेद लिबास में छाई महाकुंभ की वायरल गर्ल

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 18, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 159
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

महाकुंभ 2025 इस बार कई वजहों से सुर्खियों में रहा। 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के संन्यास लेने से लेकर अंबानी परिवार के संगम स्नान तक के साथ महाकुंभ की चर्चा होती रही। महाकुंभ 2025 ने कई लोगों की किस्मत भी बदल दी, जिनमें से एक वायरल गर्ल मोनालिसा भी हैं। मोनालिसा की कजरारी, कत्थई आंखों और सांवले रंग की खूब चर्चा हुई। एक वीडियो सामने आते ही महाकुंभ में माला बेचने आई साधारण सी लडकी मोनालिसा की रातों-रात किस्मत बदल गई और वो सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई। मोनालिसा को फिल्में भी ऑफर होने लगीं। महाकुंभ की वायरल गर्ल के नाम से मशहूर मोनालिसा ने अब अपने पहले म्यूजिक वीडियो की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

IPL 2025 में एक और रिप्लेसमेंट का ऐलान, KKR की टीम में मिस्ट्री स्पिनर की एंट्री

मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो

महाकुंभ के दौरान अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हुईं मोनालिसा अब तक एक्टिंग क्लास ले रही थीं। डायरेक्टर सनोज मिश्रा उन्हें ट्रेन कर रहे थे। इस बीच बतौर एक्ट्रेस मोनालिसा ने फिल्म की तो नहीं, लेकिन अपने पहले म्यूजिक वीडियो की शूटिंग जरूर शुरू कर दी है। मोनालिसा ने अपने को-स्टार के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें वह सफेद लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनके को-स्टार उत्कर्ष सिंह भी ऑल व्हाइट लुक में नजर आ रहे हैं।

जय महाकाल गाने की शूटिंग पूरी

मोनालिसा ने अपने पहले म्यूजिक वीडियो ‘जय महाकाल’ की पूरी टीम के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और वीडियो भी शेयर किया है। इसमें उन्हें म्यूजिक वीडियो की शूटिंग करते देखा जा सकता है। वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा- ‘जय महाकाल गाने की शूटिंग पूरी हो गई है। रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इस गाने को ढेर सारा प्यार दीजिएगा।’

चर्चा में वीडियो

सोशल मीडिया पर मोनालिसा के इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है, कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी और वायरल गर्ल को बधाई और शुभकामनाएं दीं। वहीं मोनालिसा ने कुछ और भी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह खूबसूरत लोकेशन पर पोज देती नजर आ रही हैं।

CG BREAKING: ‘राहुल गांधी पीठ पीछे गड़बड़ करते हैं’…गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा आरोप

मोनालिसा के बारे में

महाकुंभ की वायरल गर्ल के नाम से मशहूर हुईं मोनालिसा प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान माला बेचने आई थीं। इसी दौरान अपनी कंजी आंखों और खूबसूरती के चलते वह रातों-रात सेंसेशन बन गईं। माला बेचते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसने उनकी किस्मत बदल दी। हर कोई उनकी कंजी आंखों को देखकर उनका दीवाना हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद उनसे मिलने इतने लोग पहुंचने लगे कि उन्हें महाकुंभ मेला छोड़कर अपने घर जाना पड़ा। इसी दौरान डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म ‘द नेपाल डायरी’ के लिए साइन कर लिया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा कड़ी, एक्टर के घर पर भी हो चुका है हमला

October 20, 2026

Tiger Shroff Firing Incident: टाइगर पर फायरिंग कर बाइक छोड़ ट्रेन से फरार हुए हमलावर, CCTV में कैद हुई तस्वीरें; अब तक क्या-क्या खुलासा?

October 19, 2026

Rakhi Sawant: 16 साल पुराना केस फिर चर्चा में, राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी; सदमे में हुई थी युवक की मौत

October 19, 2026

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की नई झलक ने बढ़ाया उत्साह, सीता की तलवारबाजी से रावण के शिव तांडव तक दिखेगा भव्य अंदाज

October 18, 2026

India-US News: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दी राहत, रूस से तेल खरीदने पर प्रतिबंधों में छूट; 100% टैरिफ का खतरा टला

October 17, 2026

Bigg Boss: एकता कपूर का ऑफर ठुकराने के आरोपों पर काजी तौकीर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं सिर्फ 20 साल का था’

October 17, 2026
Editors Picks

Ration Card Update: राशन कार्ड में नाम जोड़ना-हटाना हुआ आसान! अन्न सहायता से घर बैठे करें शिकायत, जानें WhatsApp नंबर

October 20, 2026

छत्तीसगढ़ में आज बदल सकता है मौसम, हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

October 20, 2026

SSR-2027: वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट सूची; जानें कब तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

October 20, 2026

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा कड़ी, एक्टर के घर पर भी हो चुका है हमला

October 20, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Ration Card Update: राशन कार्ड में नाम जोड़ना-हटाना हुआ आसान! अन्न सहायता से घर बैठे करें शिकायत, जानें WhatsApp नंबर

October 20, 2026

छत्तीसगढ़ में आज बदल सकता है मौसम, हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

October 20, 2026

SSR-2027: वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट सूची; जानें कब तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

October 20, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.