16.6 C
Raipur
Wednesday, February 4, 2026
- Advertisement -

Rajasthan Farmers Protest Update: राजस्थान में चौथे दिन भी इंटरनेट बंद, ग्रामीणों ने DM-SP को हटाने की उठाई मांग

Must read

Rajasthan Farmers Protest Update: हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर पिछले चार दिनों से जारी तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। राठीखेड़ा गांव में निर्माणाधीन ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन अब टकराव के दौर में पहुंच चुका है। हालात बेकाबू न हों, इसके लिए प्रशासन ने चौथे दिन (शुक्रवार) भी इंटरनेट सेवाएं बंद रखने का फैसला लिया। क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है, कई घरों पर ताले लटक रहे हैं और बड़ी संख्या में लोगों ने गुरुद्वारे को अस्थायी शरणस्थल बना लिया है।

- Advertisement -

गुरुद्वारे में रात बिताते ग्रामीण, घायल वहीं उपचार ले रहे

टिब्बी का गुरुद्वारा सिंह सभा आंदोलनकारी किसानों और उनके परिवारों का ठिकाना बना हुआ है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग यहां सुरक्षा की तलाश में पहुंचे हैं। बुधवार को हुए बवाल में घायल हुए कई लोगों का प्राथमिक उपचार भी इसी परिसर में किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई के डर से कई परिवार अपने ही गांव में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर पिछले चार दिनों से जारी तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। राठीखेड़ा गांव में निर्माणाधीन ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन अब टकराव के दौर में पहुंच चुका है।हालात बेकाबू न हों, इसके लिए प्रशासन ने चौथे दिन (शुक्रवार) भी इंटरनेट सेवाएं बंद रखने का फैसला लिया। क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है, कई घरों पर ताले लटक रहे हैं और बड़ी संख्या में लोगों ने गुरुद्वारे को अस्थायी शरणस्थल बना लिया है।

गुरुद्वारे में रात बिताते ग्रामीण, घायल वहीं उपचार ले रहे

टिब्बी का गुरुद्वारा सिंह सभा आंदोलनकारी किसानों और उनके परिवारों का ठिकाना बना हुआ है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग यहां सुरक्षा की तलाश में पहुंचे हैं। बुधवार को हुए बवाल में घायल हुए कई लोगों का प्राथमिक उपचार भी इसी परिसर में किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई के डर से कई परिवार अपने ही गांव में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

कलेक्टर और एसपी के स्थानांतरण तक बातचीत नहीं

शुक्रवार दोपहर कोर कमेटी की बैठक गुरुद्वारे में बुलाई गई है। किसान नेताओं ने साफ कर दिया है कि जब तक हनुमानगढ़ कलेक्टर और एसपी का ट्रांसफर नहीं किया जाता, तब तक प्रशासन से किसी तरह की बातचीत नहीं होगी। उनके मुताबिक आंदोलन शांतिपूर्ण था, लेकिन प्रशासन ने बल प्रयोग कर स्थिति को खराब किया।

महिलाओं का आरोप- पुलिस ने गोली चलाई

गुरुद्वारे में मौजूद महिलाओं ने आरोप लगाया कि बवाल के दौरान पुलिस ने गोलियां चलाई। उन्होंने सिंह सभा के अंदर कथित तौर पर मिले कारतूस के खोल भी दिखाए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस ने संयम रखा होता तो हालात इतने नहीं बिगड़ते।पुलिस की कार्रवाई के बाद गांव का माहौल तनावपूर्ण है। कई परिवार गांव छोड़कर पास के रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। फैक्ट्री साइट के आसपास रहने वाले करीब 30 परिवारों ने सुरक्षा के डर से अपने घर खाली कर दिए हैं।

More articles

Latest article