Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Crime: राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी! एक ही रात दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

August 24, 2026

CG ACCIDENT NEWS : स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17-18 बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार

August 24, 2026

ईरान की पड़ोसी देशों को खुली चेतावनी! अमेरिका की आर्थिक जंग में साथ दिया तो माना जाएगा ‘दुश्मन’

August 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, August 25
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

ईरान-इजरायल तनाव का असर: 4 दिनों में 1500 उड़ानें रद्द, DGCA ने हाई-रिस्क जोन को लेकर जारी की एडवायजरी

The Janta NewsBy The Janta NewsMarch 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
ईरान
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट ने हवाई यात्रा को चौथे दिन भी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर रखा है। ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमलों के बाद शुरू हुए इस बड़े उथल-पुथल ने इस क्षेत्र के कई देशों के एयरस्पेस को बंद करने पर मजबूर कर दिया है। इस वजह से लाखों यात्री फंस गए और हजारों उड़ानें रद करनी पड़ी हैं। भारत से लेकर खाड़ी देशों तक, एयरलाइंस अब विशेष उड़ानों के जरिए भारतीय नागरिकों को निकालने में जुटी हुई हैं। बुधवार को भी यह संकट जारी रहा और एयरलाइंस ने राहत उड़ानों की संख्या बढ़ा दी है।

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के अनुसार, मंगलवार तक भारतीय एयरलाइंस की 1,221 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और विदेशी एयरलाइंस की 388 उड़ानें रद हो चुकी थीं। बुधवार को भारतीय एयरलाइंस ने 58 विशेष उड़ानें चलाने की योजना बनाई, जिसमें इंडिगो की 30 और एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की 23 उड़ानें शामिल हैं।

एयरलाइंस ने दी राहत

इंडिगो इस संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित एयरलाइंस में से एक है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि 28 फरवरी से अब तक 500 से ज्यादा उड़ानें रद करनी पड़ी हैं। यह संख्या काफी बड़ी है और इससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई है। दूसरी ओर, एअर इंडिया ने मांग को देखते हुए कुछ अहम लंबी दूरी की रूट्स पर क्षमता बढ़ाने का ऐलान किया है। इसमें टोरंटो, फ्रैंकफर्ट और पेरिस जैसी जगहों के लिए अतिरिक्त उड़ानें शामिल हैं। ये अतिरिक्त सेवाएं दिल्ली से घरेलू और दक्षिण-पूर्व एशिया के नेटवर्क के लिए बेहतर कनेक्शन और लचीलापन देने के मकसद से हैं।

दुबई-एयरपोर्ट बंद, कई शहरों में सेवाएं ठप

बहराइन, दोहा और कुवैत के एयरपोर्ट पर यात्री सेवाएं पूरी तरह से बंद हैं। एमिरेट्स और एयर अरेबिया ने बुधवार को पुष्टि की कि दुबई से आने-जाने वाली सभी नियमित उड़ानें शनिवार की आधी रात तक निलंबित रहेंगी एमिरेट्स ने एक्स पर पोस्ट किया कि हाल की रद उड़ानों से प्रभावित यात्री उनसे डायरेक्ट मैसेज कर सकते हैं। अगर किसी को बहुत जरूरी मदद चाहिए तो फोन करें, लेकिन कॉल पर 2-3 घंटे तक इंतजार हो सकता है। कंपनी ने कहा कि 12 मार्च या उससे पहले की बुकिंग पर बिना संपर्क किए ही रिफंड का अनुरोध किया जा सकता है।

DGCA का सख्त एडवाइजरी, हाई-रिस्क जोन से बचें

28 फरवरी को संकट शुरू होने के दिन ही DGCA ने सभी भारतीय एयरलाइंस को एडवाइजरी जारी की थी। इसमें कहा गया कि तेहरान, तेल अवीव, बेरूत, जेद्दा, बहरीन, मस्कट, बगदाद, अम्मान, कुवैत और दोहा जैसे हाई-रिस्क जोन के एयरस्पेस से बचें। यह सलाह सुरक्षा को ध्यान में रखकर दी गई थी और एयरलाइंस इसी के अनुसार रूट बदल रही हैं या उड़ानें रद कर रही हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

ईरान की पड़ोसी देशों को खुली चेतावनी! अमेरिका की आर्थिक जंग में साथ दिया तो माना जाएगा ‘दुश्मन’

August 24, 2026

जेंलेस्की के शहर पर रूस का भीषण ड्रोन हमला, शॉपिंग मॉल में मची तबाही… 121 लोग हुए घायल; जाने कितने लोगों की हुई मौत

August 22, 2026

Gold Mine Collapse in CAR: खुदाई के दौरान धंसी सोने की खदान, 30 मजदूरों की मौके पर मौत; कई अब भी फंसे

August 19, 2026

गाजा को लेकर इजरायली मंत्री बेन-ग्विर के बयान से मचा बवाल, बोले- हर रात 30-40 लोगों को मारना चाहिए

August 17, 2026

ओवरलोडिंग बनी काल! 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

August 16, 2026

Donald Trump Assasination Threat by Iran: ट्रंप का बड़ा खुलासा – “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

August 12, 2026
Editors Picks

CG Crime: राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी! एक ही रात दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

August 24, 2026

CG ACCIDENT NEWS : स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17-18 बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार

August 24, 2026

ईरान की पड़ोसी देशों को खुली चेतावनी! अमेरिका की आर्थिक जंग में साथ दिया तो माना जाएगा ‘दुश्मन’

August 24, 2026

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ऋषभ पंत का कमाल, एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ रचा नया रिकॉर्ड

August 24, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Crime: राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी! एक ही रात दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

August 24, 2026

CG ACCIDENT NEWS : स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17-18 बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार

August 24, 2026

ईरान की पड़ोसी देशों को खुली चेतावनी! अमेरिका की आर्थिक जंग में साथ दिया तो माना जाएगा ‘दुश्मन’

August 24, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.