Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Ram Mandir Chori: राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती का बदला नियम, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर बैठकर गिने जाएंगे नोट

July 5, 2026

Chhattisgarh: पेट्रोलिंग गाड़ी देखते ही भागा युवक, अचानक हार्ट अटैक से मौत; जांच में जुटी पुलिस

July 5, 2026

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: योग्यता होने पर भी मनपसंद पद पर अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार नहीं

July 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, July 6
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

IQAir’s Annual report on Pollution: पाकिस्तान दुनिया का सबसे प्रदूषित देश, केवल 13 देश WHO के मानकों पर खरे उतरे, जानें भारत की रैंकिंग

The Janta NewsBy The Janta NewsMarch 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
IQAir
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

IQAir’s Annual report on Pollution: पूरी दुनिया में एयर क्वालिटी दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। वायु गुणवत्ता की गिरावट के मामले में दक्षिण एशिया एक बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। स्विस एयर क्वालिटी टेक्नोलॉजी कंपनी ‘आईक्यूएयर’ (IQAir) द्वारा जारी 8वीं विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के मुताबिकपाकिस्तान दुनिया का सबसे प्रदूषित देश घोषित किया गया है। वहीं बांग्लादेश इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है जबकि भारत दुनिया का छठा सबसे प्रदूषित देश है।

आंकड़े काफी चिंताजनक

रिपोर्ट में 143 देशों, क्षेत्रों और भूभागों के 9,446 शहरों में स्थित निगरानी स्टेशन से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है। इस रिपोर्ट के आंकड़े काफी चिंताजनक हैं, क्योंकि दुनिया के  25 सबसे प्रदूषित शहरों में से अधिकांश भारत, पाकिस्तान और चीन में स्थित हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि दुनिया के चार सबसे प्रदूषित शहरों में से तीन भारत में हैं।

दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर कौन?

शहरों की बात करें तो उत्तर प्रदेश का लोनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर पाया गया जबकि दूसरे स्थान पर चीन का होता है। तीसरे स्थान पर मेघालय के बर्नीहाट और राजधानी दिल्ली इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है जबकि पाकिस्तान का फैसलाबाद पांचवें नंबर पर है।

13 देश ही मानकों पर खरे उतरे

दुनिया के सबसे प्रदूषित देशों में चीन 20वें स्थान पर है, जबकि अमेरिका 120वें स्थान पर और ब्रिटेन 110वें स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार, केवल 13 देश या क्षेत्र – फ्रेंच पॉलिनेशिया, प्यूर्टो रिको, यूएस वर्जिन आइलैंड्स, बारबाडोस, न्यू कैलेडोनिया, आइसलैंड, बरमूडा, रीयूनियन, एंडोरा, ऑस्ट्रेलिया, ग्रेनाडा, पनामा और एस्टोनिया – विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के वार्षिक औसत पीएम 2.5 दिशानिर्देश को पूरा कर पाये हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, ”143 देशों या क्षेत्रों में से 130 (91 प्रतिशत) विश्व स्वास्थ्य संगठन के वार्षिक औसत पीएम 2. 5 दिशानिर्देश को पूरा नहीं कर पाये हैं। सबसे प्रदूषित पांच देश पाकिस्तान, बांग्लादेश, ताजिकिस्तान, चाड और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य हैं। दुनिया के 25 सबसे प्रदूषित शहर भारत, पाकिस्तान और चीन में हैं, जिनमें से चार सबसे प्रदूषित शहरों में से तीन भारत में हैं।”

कौन है दुनिया का सबसे साफ शहर?

दक्षिण अफ्रीका का न्यूबॉउटविल शहर दुनिया का सबसे स्वच्छ शहर है, जहां पीएम 2.5 की वार्षिक औसत सांद्रता 1.0 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर है। रिपोर्ट में कहा गया है,” 2025 में, जंगल की आग की घटनाओं ने उन क्षेत्रों को बुरी तरह प्रभावित किया, जहां ऐतिहासिक रूप से पीएम2.5 का स्तर अपेक्षाकृत कम रहा है। परिणामस्वरूप, 2025 में वैश्विक शहरों में से केवल 14 प्रतिशत ही डब्ल्यूएचओ के वार्षिक पीएम2.5 दिशानिर्देश को पूरा कर पाए, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 17 प्रतिशत था।”

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

“एक शॉट में खत्म हो जाता पूरा ईरानी नेतृत्व…” – अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

July 5, 2026

Khamenei Funeral Updates: खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी लाखों की भीड़, भारत समेत 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

July 4, 2026

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: पिता के जनाजे में भी नहीं जाएंगे नए सुप्रीम लीडर मोजतबा! जानिए आखिर किस बात का है सबसे बड़ा डर

July 3, 2026

एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के एंटेना पर चढ़ा कपल, बैनर लहराया; पुलिस ने मौके पर किया गिरफ्तार… जानें क्या लिखा था

July 2, 2026

छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा: 156 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, चयन प्रक्रिया पूरी

July 1, 2026

Europe Heatwave Deaths 2026: यूरोप में गर्मी का कहर! फ्रांस में हीटवेव से 1000 मौतें, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

June 30, 2026
Editors Picks

Ram Mandir Chori: राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती का बदला नियम, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर बैठकर गिने जाएंगे नोट

July 5, 2026

Chhattisgarh: पेट्रोलिंग गाड़ी देखते ही भागा युवक, अचानक हार्ट अटैक से मौत; जांच में जुटी पुलिस

July 5, 2026

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: योग्यता होने पर भी मनपसंद पद पर अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार नहीं

July 5, 2026

“एक शॉट में खत्म हो जाता पूरा ईरानी नेतृत्व…” – अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

July 5, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Ram Mandir Chori: राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती का बदला नियम, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर बैठकर गिने जाएंगे नोट

July 5, 2026

Chhattisgarh: पेट्रोलिंग गाड़ी देखते ही भागा युवक, अचानक हार्ट अटैक से मौत; जांच में जुटी पुलिस

July 5, 2026

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: योग्यता होने पर भी मनपसंद पद पर अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार नहीं

July 5, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.