Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, October 12
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

Iran Attack On Indian Ships: होर्मुज में दो भारतीय जहाजों पर फायरिंग, सभी क्रू मेंबर सुरक्षित, भारत ने ईरानी के राजदूत को किया तलब

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Iran
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Iran Attack On Indian Ships: होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय ध्वज वाले 2 जहाजों पर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की फायरिंग के बाद भारत ने कड़ा कदम उठाया है। शनिवार को भारत ने ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को विदेश मंत्रालय में तलब किया। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, यह कदम भारतीय जहाजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता के चलते उठाया गया है। ईरानी राजदूत मंत्रालय आए और मुलाकात के बाद दूतावास लौट गए। इस दौरान भारत ने इस घटना पर औपचारिक विरोध दर्ज कराया है और विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में क्या कहा?

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि नई दिल्ली में मौजूद ईरान के राजदूत को आज शाम विदेश सचिव से मुलाकात के लिए बुलाया गया था। इस बैठक के दौरान विदेश सचिव ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में आज हुई फायरिंग की घटना पर गहरी चिंता जताई, जिसमें 2 भारतीय ध्वज वाले जहाज शामिल थे। उन्होंने कहा कि भारत के लिए व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही यह भी याद दिलाया कि पहले ईरान ने भारत आने वाले कई जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने में मदद की थी। विदेश सचिव ने इस गंभीर घटना पर चिंता दोहराते हुए ईरानी राजदूत से कहा कि वे भारत की बात अपने देश की सरकार तक पहुंचाएं और जल्द से जल्द भारत आने वाले जहाजों के सुरक्षित आवागमन की प्रक्रिया फिर से शुरू कराएं। ईरान के राजदूत ने भरोसा दिलाया कि वे भारत की चिंताओं को अपने देश के अधिकारियों तक जरूर पहुंचाएंगे।

होर्मुज से गुजर रहे थे कई कमर्शियल जहाज

भारत के ध्वज वाले जहाजों पर हमले की घटना उस समय हुई जब कई वाणिज्यिक जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। ईरान ने पहले इस समुद्री मार्ग को फिर से खोलने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में कहा कि अमेरिका द्वारा समझौते के उल्लंघन के कारण इसे फिर से बंद किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की गनबोट्स ने एक टैंकर पर फायरिंग की, जबकि एक कंटेनर जहाज को भी प्रोजेक्टाइल से नुकसान पहुंचा, जिससे कुछ कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गए।

फायरिंग के बाद वापस लौट गए दोनों जहाज

गोलीबारी के बीच दो भारतीय ध्वज वाले जहाज, जिनमें इराकी तेल ले जा रहा एक सुपरटैंकर भी शामिल था, फायरिंग के बाद रास्ता बदलकर वापस लौटने को मजबूर हो गए। ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब उसके सशस्त्र बलों के ‘सख्त नियंत्रण’ में है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जब तक अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर लगाया गया प्रतिबंध जारी रहेगा, तब तक इस मार्ग से जहाजों की आवाजाही सीमित रहेगी।

तनाव की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की वजह से होर्मुज में आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का बेहद अहम समुद्री मार्ग है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है। ऐसे में यहां किसी भी तरह की रुकावट से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ सकता है। ईरान ने पहले 10 दिन के संघर्ष विराम के बाद इस मार्ग को कुछ समय के लिए खोला था, लेकिन अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर ब्लॉक जारी रखने की घोषणा के बाद स्थिति फिर बिगड़ गई।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

9/11 जैसे हमले की साजिश का दावा, Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी योजना; UAE की जांच रिपोर्ट में खुलासा

October 10, 2026

यूक्रेन के ड्रोन हमले से तेल टैंकर में लगी भीषण आग, Black Sea में धुएं से काला हुआ आसमान

October 7, 2026

“मैं शहीद होकर मरना चाहता था”, FlyDubai के को-पायलट का बड़ा खुलासा, बताया क्या था पूरा प्लान

October 6, 2026

सऊदी की सबसे बड़ी तेल कंपनी Aramco पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है असर

October 4, 2026

Flydubai Flight Hijack: कॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? कैप्टन स्मित ने बताई पूरी कहानी, बोले- ‘आखिरी कोशिश की ताकत बची थी’

October 4, 2026
Editors Picks

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026

IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड की जर्सी पर दिखेगी 100 साल पुराने रिश्तों की झलक, भारत के खिलाफ खास अंदाज में उतरेगी टीम

October 11, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.