Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सस्पेंडेड IPS रतनलाल डांगी पर कार्रवाई तेज, यौन उत्पीड़न मामले में जारी हुआ आरोप-पत्र, महिला IPS को मिली जिम्मेदारी

October 16, 2026

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की तैयारी, किसानों को टोकन के जरिए मिलेगा मौका; जानें पंजीयन के नियम

October 16, 2026

India-Zimbabwe Women’s T20 Series: महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, मैच देखने के लिए मिलेगी फ्री एंट्री; छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का ऐलान

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, October 16
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » India
India

अब गली-मोहल्लों में क्लीनिक खोलना आसान नहीं, DGHS ने तय किए सख्त मानक

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
DGHS
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली : अब गली‑मोहल्लों में छोटे स्तर पर क्लीनिक चलाना पहले जैसा आसान नहीं होगा. केंद्रीय स्वास्थ्य महानिदेशालय (DGHS) ने क्लीनिक संचालन से जुड़े नियमों में अहम संशोधन करते हुए न्यूनतम जगह, स्टाफ और उपकरणों के मानक तय कर दिए हैं. इसके लिए क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत ड्राफ्ट नियम जारी किए गए हैं, जिनके लागू होने के बाद देशभर में क्लीनिकों को तय मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा. नए नियमों के मुताबिक, किसी भी क्लीनिक में डॉक्टर का कंसल्टेशन रूम अब 70 वर्ग फुट से कम नहीं हो सकता. इसके अलावा मरीजों के लिए कम से कम 35 वर्ग फुट का वेटिंग एरिया होना जरूरी होगा. क्लीनिक में ब्लड प्रेशर मशीन, थर्मामीटर, वजन मापने की मशीन, ऑक्सीजन सिलेंडर या ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और जरूरी इमरजेंसी उपकरण रखना अनिवार्य किया गया है. हर क्लीनिक में कम से कम एक पंजीकृत डॉक्टर और एक प्रशिक्षित स्टाफ सदस्य की मौजूदगी भी जरूरी होगी.

इन राज्यों में पहले लागू होंगे नियम

संशोधित नियमों के मसौदे के अनुसार, जिन राज्यों में क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट पहले से लागू है, वहां इन नए मानकों के अनुसार जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे. फिलहाल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित देश के 19 राज्यों में यह एक्ट लागू है. ऐसे में इन राज्यों के क्लीनिकों पर सबसे पहले नए नियमों का असर देखने को मिल सकता है.

शवगृह और अन्य सेवाओं के लिए भी तय मानक

DGHS ने केवल क्लीनिक ही नहीं, बल्कि औषधालय, निगरानी एवं अल्पकालिक प्रवास सुविधा, नैदानिक स्वास्थ्य सेवाएं और सैंपल कलेक्शन सेंटर के लिए भी न्यूनतम मानक तय किए हैं. इसके अलावा शवगृह के लिए भी पहली बार विस्तृत दिशा‑निर्देश बनाए गए हैं. नए नियमों के तहत शवगृह में हर शव को एक यूनिक कोड देना अनिवार्य होगा और तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना होगा.

मरीजों का रिकॉर्ड रखना होगा अनिवार्य

संशोधित नियमों के अनुसार अब हर क्लीनिक को मरीजों को रजिस्ट्रेशन नंबर देना होगा और इलाज, जांच व दी गई दवाओं का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखना पड़ेगा. बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट के कोई भी क्लीनिक दवाएं नहीं बेच सकेगा. दवा वितरण का पूरा लेखा‑जोखा रखना अनिवार्य होगा. पारदर्शिता बढ़ाने के लिए क्लीनिक के बाहर स्पष्ट रूप से बोर्ड लगाना होगा, जिसमें डॉक्टर की डिग्री, पंजीकरण और फीस का विवरण डिस्प्ले करना जरूरी होगा.

8 घंटे तक शॉर्ट स्टे की अनुमति

नए नियमों में क्लीनिकों को ऑब्जर्वेशन और शॉर्ट स्टे की सुविधा भी दी गई है. इसके तहत मरीज को अधिकतम 8 घंटे तक क्लीनिक में रखा जा सकेगा. इसके साथ ही जांच के लिए सैंपल लेने, उन्हें सुरक्षित तरीके से प्रयोगशाला तक पहुंचाने और ट्रांसपोर्ट से जुड़े मानक भी तय कर दिए गए हैं. इसके लिए प्रशिक्षित स्टाफ की मौजूदगी अनिवार्य होगी.

छोटे क्लीनिकों पर पड़ेगा असर

स्वास्थ्य विशेषज्ञों और जानकारों का मानना है कि अगर इन मानकों का सख्ती से पालन कराया गया, तो 50 से 60 फीसदी छोटे क्लीनिकों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है. कई छोटे क्लीनिक या तो बंद होने के कगार पर आ सकते हैं या फिर उन्हें इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा निवेश करना पड़ेगा. विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में जहां छोटे क्लीनिक ही प्राथमिक इलाज का साधन हैं, वहां मरीजों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं. बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर का खर्च उठाना छोटे डॉक्टरों के लिए आसान नहीं होगा, जिसका असर अंततः मरीजों की जेब पर भी पड़ सकता है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

SSR 2027 का शेड्यूल जारी, चुनाव आयोग ने बताया कब और कैसे होगा वोटर लिस्ट का रिवीजन

October 16, 2026

CJP Protest: अभिजीत दिपके ने आधी रात पत्रकारों को बुलाया, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है

October 16, 2026

Aaj Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? जानें भविष्यफल

October 16, 2026

Blue Drum Case: फांसी की सजा के बाद साहिल-मुस्कान का बुरा हाल, कैदी नंबर 395 और 396 बनने के बाद छोड़ा खाना-पीना

October 15, 2026

Navratri 2026: मां दुर्गा के मंत्रों का जाप कब और कैसे करें? जानें सही समय और जरूरी नियम

October 15, 2026

Rashifal 15 October 2026: करियर, कारोबार, धन और प्रेम जीवन में कैसा रहेगा गुरुवार? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

October 15, 2026
Editors Picks

सस्पेंडेड IPS रतनलाल डांगी पर कार्रवाई तेज, यौन उत्पीड़न मामले में जारी हुआ आरोप-पत्र, महिला IPS को मिली जिम्मेदारी

October 16, 2026

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की तैयारी, किसानों को टोकन के जरिए मिलेगा मौका; जानें पंजीयन के नियम

October 16, 2026

India-Zimbabwe Women’s T20 Series: महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, मैच देखने के लिए मिलेगी फ्री एंट्री; छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का ऐलान

October 16, 2026

CG News: भगवा वेश में लोगों को डराने और वसूली की कोशिश का आरोप, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार

October 16, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

सस्पेंडेड IPS रतनलाल डांगी पर कार्रवाई तेज, यौन उत्पीड़न मामले में जारी हुआ आरोप-पत्र, महिला IPS को मिली जिम्मेदारी

October 16, 2026

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की तैयारी, किसानों को टोकन के जरिए मिलेगा मौका; जानें पंजीयन के नियम

October 16, 2026

India-Zimbabwe Women’s T20 Series: महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, मैच देखने के लिए मिलेगी फ्री एंट्री; छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का ऐलान

October 16, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.