Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Ram Mandir Chori: राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती का बदला नियम, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर बैठकर गिने जाएंगे नोट

July 5, 2026

Chhattisgarh: पेट्रोलिंग गाड़ी देखते ही भागा युवक, अचानक हार्ट अटैक से मौत; जांच में जुटी पुलिस

July 5, 2026

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: योग्यता होने पर भी मनपसंद पद पर अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार नहीं

July 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, July 6
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

Passenger Jumps Out of Moving Flight: चेन्नई एयरपोर्ट पर चलती फ्लाइट से इमरजेंसी गेट खोल कूदा यात्री, मची अफरा-तफरी…हिरासत में पैसेंजर

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Passenger
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Passenger Jumps Out of Moving Flight: शारजाह से चेन्नई आ रही एयर अरेबिया की फ्लाइट में उस वक्त अफरा‑तफरी मच गई, जब लैंडिंग के बाद टैक्सी ट्रैक पर चल रहे विमान से एक पुरुष यात्री ने अचानक इमरजेंसी एग्जिट डोर खोल दिया और नीचे कूद गया. यह घटना चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय हुई, जब विमान मुख्य रनवे से निकलकर टैक्सीवे पर धीरे‑धीरे से आगे बढ़ रहा था. एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, विमान ने सुरक्षित रूप से लैंडिंग कर ली थी और मुख्य रनवे छोड़ने के बाद टैक्सीवे पर आगे बढ़ रहा था. इसी दौरान यात्री ने अचानक इमरजेंसी एग्जिट डोर खोल दिया और बाहर निकल गया. इस घटना से विमान में मौजूद यात्रियों के बीच डर और घबराहट का माहौल बन गया, जबकि सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट किया गया.

चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यात्री के कूदने के समय विमान पूरी तरह रुका नहीं था, बल्कि धीमी गति में था. अधिकारी के मुताबिक, इस घटना में न तो किसी यात्री को नुकसान पहुंचा और न ही विमान को कोई क्षति हुई. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह घटना मुख्य रनवे पर नहीं बल्कि टैक्सीवे पर हुई थी. शुरुआती जानकारी के अनुसार, संबंधित यात्री यात्रा के दौरान अस्वस्थ महसूस कर रहा था. एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यात्री को उल्टी जैसा एहसास हो रहा था और उसने फ्लाइट के अंदर दो बार उल्टी भी की थी. आशंका जताई जा रही है कि उसकी तबीयत खराब होने की स्थिति का इस घटना से संबंध हो सकता है. घटना के बाद पायलट ने तुरंत ग्राउंड सिक्योरिटी को सूचना दी. इसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान मौके पर पहुंचे और यात्री को हिरासत में लिया. बाद में उसे आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया. फिलहाल मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि यात्री ने ऐसा कदम क्यों उठाया.

इस घटना के चलते एयरपोर्ट संचालन पर भी कुछ समय के लिए असर पड़ा. अधिकारियों के मुताबिक, एहतियातन चेन्नई एयरपोर्ट का मुख्य रनवे सुबह 3 बजकर 23 मिनट से 4 बजकर 23 मिनट तक बंद रखा गया. इस दौरान उड़ानों को वैकल्पिक रनवे से संचालित किया गया. स्थिति सामान्य होने के बाद मुख्य रनवे को दोबारा खोल दिया गया. हालांकि यात्री की पहचान को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अपुष्ट रिपोर्टों में उसके तमिलनाडु के पुडुक्कोट्टई जिले का निवासी होने की बात कही जा रही है. अधिकारियों ने साफ किया है कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई और विमान भी पूरी तरह सुरक्षित है. चेन्नई एयरपोर्ट पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन इस मामले पर उनकी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

“एक शॉट में खत्म हो जाता पूरा ईरानी नेतृत्व…” – अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

July 5, 2026

Khamenei Funeral Updates: खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी लाखों की भीड़, भारत समेत 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

July 4, 2026

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: पिता के जनाजे में भी नहीं जाएंगे नए सुप्रीम लीडर मोजतबा! जानिए आखिर किस बात का है सबसे बड़ा डर

July 3, 2026

एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के एंटेना पर चढ़ा कपल, बैनर लहराया; पुलिस ने मौके पर किया गिरफ्तार… जानें क्या लिखा था

July 2, 2026

छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा: 156 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, चयन प्रक्रिया पूरी

July 1, 2026

Europe Heatwave Deaths 2026: यूरोप में गर्मी का कहर! फ्रांस में हीटवेव से 1000 मौतें, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

June 30, 2026
Editors Picks

Ram Mandir Chori: राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती का बदला नियम, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर बैठकर गिने जाएंगे नोट

July 5, 2026

Chhattisgarh: पेट्रोलिंग गाड़ी देखते ही भागा युवक, अचानक हार्ट अटैक से मौत; जांच में जुटी पुलिस

July 5, 2026

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: योग्यता होने पर भी मनपसंद पद पर अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार नहीं

July 5, 2026

“एक शॉट में खत्म हो जाता पूरा ईरानी नेतृत्व…” – अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

July 5, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Ram Mandir Chori: राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती का बदला नियम, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर बैठकर गिने जाएंगे नोट

July 5, 2026

Chhattisgarh: पेट्रोलिंग गाड़ी देखते ही भागा युवक, अचानक हार्ट अटैक से मौत; जांच में जुटी पुलिस

July 5, 2026

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: योग्यता होने पर भी मनपसंद पद पर अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार नहीं

July 5, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.