Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रायपुर के गरबा महोत्सव में पहुंचीं कंगना रनौत, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया स्वागत

October 18, 2026

CG Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के हजारों छात्रों की बढ़ सकती है परेशानी, टीचर्स एसोसिएशन ने CM को लिखा पत्र

October 18, 2026

नवरात्रि में ड्यूटी के दौरान CAF जवान की कथित हरकत का वीडियो वायरल, गाली-गलौज और गाड़ी की चाबी छीनने का आरोप, मचा बवाल

October 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, October 19
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Featured
Featured

Red Fort Blast Case: लाल किला ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा! NIA की 7500 पन्नों की चार्जशीट में 10 आरोपी शामिल

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 114
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Red Fort Blast Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी कि NIA ने दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए भीषण कार बम धमाका मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ 7500 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है। इस धमाके में 11 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। 10 नवंबर 2025 को हुए इस धमाके ने राजधानी दिल्ली को दहला दिया था और आसपास की संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा था। NIA ने यह चार्जशीट नई दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष अदालत में दाखिल की है।

बंगाल में गौहत्या पर सख्त एक्शन! शुभेंदु सरकार लाई नया कानून, नियम तोड़े तो सीधे जेल

अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े थे आरोपी

जांच एजेंसी के मुताबिक, सभी आरोपी आतंकवादी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े थे, जो अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) का एक सहयोगी संगठन माना जाता है। गृह मंत्रालय ने जून 2018 में AQIS और उससे जुड़े सभी संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया था। चार्जशीट में मुख्य आरोपी पुलवामा निवासी डॉ. उमर उन नबी का नाम शामिल है, जिसकी इस मामले में मौत हो चुकी है। वह हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुका था।

उमर के खिलाफ आरोपों को समाप्त करने का प्रस्ताव

NIA ने अदालत से उमर के खिलाफ आरोपों को समाप्त करने का प्रस्ताव भी दिया है। अन्य आरोपियों में आमिर राशिद मीर, जासिर बिलाल वानी, डॉ. मुजामिल शकील, डॉ. आदिल अहमद राथर, डॉ. शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान अहमद वागे, शोएब, डॉ. बिलाल नसीर मल्ला और यासिर अहमद डार शामिल हैं। NIA ने यह चार्जशीट UAPA, BNS और अन्य कानूनों की विभिन्न धाराओं के तहत दाखिल की है। जांच जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में की गई।

देश में शरिया कानून लागू करना था मकसद

चार्जशीट में 588 गवाहियों, 395 से ज्यादा दस्तावेजों और 200 से अधिक जब्त सामग्री को सबूत के तौर पर शामिल किया गया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी AQIS और AGuH की कट्टर जिहादी विचारधारा से प्रभावित थे। NIA ने खुलासा किया कि 2022 में श्रीनगर में हुई एक गुप्त बैठक के दौरान आरोपियों ने अफगानिस्तान जाने की नाकाम कोशिश के बाद AGuH संगठन को ‘AGuH Interim’ के रूप में दोबारा सक्रिय किया था। इसके बाद उन्होंने ‘ऑपरेशन हेवनली हिंद’ नाम से एक साजिश शुरू की, जिसका मकसद लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भारतीय सरकार को उखाड़ फेंकना और देश में शरिया कानून लागू करना था।

आरोपियों ने अलग-अलग तरह के IED बनाए

NIA की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने नए लोगों की भर्ती की, कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार किया, हथियार और गोला-बारूद जमा किए तथा बाजार में आसानी से मिलने वाले रसायनों का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर विस्फोटक तैयार किए। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने अलग-अलग तरह के IED भी बनाए और उनका परीक्षण किया। धमाके में इस्तेमाल हुआ विस्फोटक TATP था, जिसे आरोपियों ने गुप्त रूप से रसायन जुटाकर तैयार किया था। NIA ने बताया कि दिल्ली पुलिस से जांच अपने हाथ में लेने के बाद एजेंसी ने DNA फिंगरप्रिंटिंग के जरिए डॉ. उमर उन नबी की पहचान की।

आरोपियों ने हमले के लिए जुटाए थे कई हथियार

घटनास्थल और फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी सहित जम्मू-कश्मीर के कई ठिकानों से जुटाए गए सबूतों की फोरेंसिक जांच, वॉयस एनालिसिस और वैज्ञानिक परीक्षण किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने AK-47 राइफल, क्रिंकोव राइफल और देसी पिस्तौल समेत कई प्रतिबंधित हथियार अवैध तरीके से जुटाए थे। उनके पास जिंदा कारतूस भी मिले। NIA के मुताबिक आरोपी रॉकेट और ड्रोन से लगाए जाने वाले IED पर भी प्रयोग कर रहे थे, ताकि जम्मू-कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा सके।

BSP हादसे पर बड़ा एक्शन: 3 मजदूरों की मौत के बाद दो अधिकारी सस्पेंड, मिट्टी धंसने से गई थी जान

समय रहते आतंकी मॉड्यूल का हुआ था भंडाफोड़

जांच में पता चला कि उनका नेटवर्क देश के दूसरे हिस्सों तक फैलाने की योजना थी, लेकिन समय रहते इस आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया गया। इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। NIA फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी और जांच कर रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

रायपुर के गरबा महोत्सव में पहुंचीं कंगना रनौत, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया स्वागत

October 18, 2026

CG Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के हजारों छात्रों की बढ़ सकती है परेशानी, टीचर्स एसोसिएशन ने CM को लिखा पत्र

October 18, 2026

नवरात्रि में ड्यूटी के दौरान CAF जवान की कथित हरकत का वीडियो वायरल, गाली-गलौज और गाड़ी की चाबी छीनने का आरोप, मचा बवाल

October 18, 2026

CG News: चलती कार के बोनट पर लेटी युवती, दरवाजों पर लटककर किया डांस; वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

October 18, 2026

IND vs ZIM 2nd T20: रायपुर में आज दूसरा T20 मुकाबला, टीम इंडिया के पास सीरीज पर कब्जा जमाने का मौका, स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा रच सकती हैं इतिहास

October 18, 2026

CG Crime News: तीन साल की बच्ची को उठाकर ले जा रहा था पड़ोसी, रोकने पर बुजुर्ग महिला की चाकू मारकर हत्या

October 18, 2026
Editors Picks

रायपुर के गरबा महोत्सव में पहुंचीं कंगना रनौत, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया स्वागत

October 18, 2026

CG Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के हजारों छात्रों की बढ़ सकती है परेशानी, टीचर्स एसोसिएशन ने CM को लिखा पत्र

October 18, 2026

नवरात्रि में ड्यूटी के दौरान CAF जवान की कथित हरकत का वीडियो वायरल, गाली-गलौज और गाड़ी की चाबी छीनने का आरोप, मचा बवाल

October 18, 2026

CG News: चलती कार के बोनट पर लेटी युवती, दरवाजों पर लटककर किया डांस; वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

October 18, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

रायपुर के गरबा महोत्सव में पहुंचीं कंगना रनौत, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया स्वागत

October 18, 2026

CG Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के हजारों छात्रों की बढ़ सकती है परेशानी, टीचर्स एसोसिएशन ने CM को लिखा पत्र

October 18, 2026

नवरात्रि में ड्यूटी के दौरान CAF जवान की कथित हरकत का वीडियो वायरल, गाली-गलौज और गाड़ी की चाबी छीनने का आरोप, मचा बवाल

October 18, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.