Guru Randhawa Gym Firing: बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा के जिम में फायरिंग की खबर है. बीती रात हुई जिम में फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ली है. फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं हैं. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग का दावा किया है. सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो जारी कर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने लिखा, सलमान से नजदीकियां बढ़ा रहा था, इसलिए गुरू रंधावा के जिम में फायरिंग करवाई है. उसने पोस्ट में लिखा, राम राम सभी भाइयों को, जो आज ये 24 HS FITNESS DELHI (GURU RANDHAWA) की जिम पर फायरिंग हुई है, वो मैंने ANIL PANDIT USA और LAWRENCE BISHNOI GROUP ने की है.
गुरु रंधावा के जिम में फायरिंग कराने का दावा करने वाले शख्स ने आगे लिखा, ये एक्टर सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीब हो रहा था, इसको हमने पहले भी समझाया था कि इससे दूर रहो, ये हमारा दुश्मन है, लेकिन इसको समझ नहीं आई और जितने भी हमारे दुश्मन हैं वो किसी भी कोने में छुप जाएं, जल्दी ही सबसे मुलाकात होगी, वेट एंड वॉच!
Sapna Choudhary: सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में बवाल! पति पर मारपीट का आरोप, बच्चों संग छोड़ा घर
गुरु रंधावा की दिल्ली से स्थित जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग के जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट के आखिर शहीदों को सलाम किया और फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, जितेंद्र गोगी मान ग्रुप, हरि बॉक्सर, आरजू बिश्नोई, टाइसन बिश्नोई, शुभम लोंकर, हरमन संधू, अंकित सेरसा का लिया है.




