Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG News: DMF घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, रायपुर समेत 5 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

June 16, 2026

Russian Bomber Plane Crash : रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी – VIDEO

June 16, 2026

‘घर जाओ’ के ताने पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

June 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, June 16
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » India
India

बंगाल में सड़े अंडों की बढ़ी डिमांड, ताजे अंडों से ज्यादा कीमत पर हो रही बिक्री; जानिए क्या है इसकी वजह

The Janta NewsBy The Janta NewsJune 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 262
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

क्या आपने कभी सुना है कि कोई जानबूझकर सड़े हुए अंडे खरीदे और वो भी ताजे अंडों से करीब 3 गुना ज्यादा कीमत देकर? जी हां, पश्चिम बंगाल में आजकल कुछ ऐसा ही अनोखा ट्रेंड चल रहा है. कोलकाता से लेकर मिदनापुर और हुगली तक, सड़े अंडों की डिमांड अचानक आसमान छूने लगी है. आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? आइए जानते हैं इस दिलचस्प करने वाले मामले की सच्चाई.

Abhijeet Dipke Slapped: CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए नाम

बंगाल में क्यों बढ़ी सड़े अंडों की कीमत?

बंगाल में विरोध प्रदर्शन का तरीका पूरी तरह से बदल जाने के कारण यह सब हो रहा है. अब भ्रष्टाचार के आरोपी नेताओं का विरोध करने और उन्हें अपमानित करने के लिए आम लोग अंडों का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी वजह से वहां ताजा अंडे की कीमत 5 से 6 रुपये है, जबकि सड़े अंडे की कीमत 5 से 20 रुपये तक पहुंच गई है.

पुलिस और जेल से बचने का ‘स्मार्ट जुगाड़’

अब सवाल उठता है कि लोग गुस्से में पत्थर या डंडे की जगह सिर्फ अंडे क्यों फेंक रहे हैं? इसके पीछे एक बहुत बड़ी कानूनी चाल है. अगर कोई किसी नेता पर पत्थर या लाठी चलाता है, तो उस पर दंगा भड़काने या जानलेवा हमले जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज हो सकता है. इसमें लंबी जेल और कानूनी पचड़े तय हैं. कानूनी भाषा में अंडा फेंकने को महज एक मामूली हमला और विरोध माना जाता है. इसमें कोई सख्त धारा नहीं लगती और लोग अपना विरोध दर्ज कराके आसानी से बच निकलते हैं.

कौन-कौन हुआ ‘अंडा अटैक’ का शिकार

बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में कई प्रभावशाली नेता इस ‘अंडा थेरेपी’ का शिकार हो चुके हैं. सबसे ताजा मामला आरामबाग का है, जहां नगरपालिका घोटाले में गिरफ्तार नेता स्वपन नंदी का स्वागत लोगों ने काले रंगे हुए अंडों की बारिश से किया. वहीं, नौकरी के नाम पर करोड़ों ठगने वाले पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष गुणधर खाड़ा पर भी ‘चोर-चोर’ के नारों के साथ अंडे बरसे. इससे पहले पूर्व मेयर सब्यसाची दत्ता और बालू माफिया के आरोपी युधिष्ठिर घोष को अदालत या वार्ड ऑफिस ले जाते समय आक्रोशित भीड़ के अंडों का सामना करना पड़ा. इसके अलावा, आवास योजना में घोटाले के आरोप में ग्राम पंचायत प्रधान शंकरचंद्र राय और पूर्व पार्षद पुष्पा मजूमदार के घरों और दफ्तरों को भी लोगों ने अंडों और कीचड़ से नहला दिया.हद तो तब हो गई जब सांसद अभिषेक बनर्जी को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था. 30 मई को भीड़ ने उन पर इतने अंडे बरसाए कि बचाव के लिए उन्हें क्रिकेट का हेलमेट तक पहनना पड़ा था.

Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

‘अंडे आरोपी को कम, पुलिस को ज्यादा लगते हैं’

भ्रष्ट नेताओं पर हो रहे इस ‘अंडा अटैक’ में सबसे ज्यादा फजीहत बेचारी पुलिस की हो रही है. एक पुलिसकर्मी ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि भीड़ जब अंडे फेंकती है, तो एक-दो ही आरोपी को लगते हैं, बाकी सीधे पुलिस वालों पर आकर फूटते हैं. अंडे का बदबूदार तरल पदार्थ उनकी वर्दी पर फैल जाता है. ड्यूटी के दौरान कपड़े बदलने का मौका नहीं मिलता, इसलिए उन्हें उसी भयंकर बदबू के साथ घंटों काम करना पड़ता है. अब तो हालात ये हैं कि खुद पुलिस वाले भी यही आस लगाए बैठे हैं कि अंडों के दाम और बढ़ें, ताकि लोगों का ये ‘अंडा अटैक’ किसी तरह बंद हो.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

CG News: DMF घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, रायपुर समेत 5 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

June 16, 2026

Russian Bomber Plane Crash : रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी – VIDEO

June 16, 2026

‘घर जाओ’ के ताने पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

June 16, 2026

Telegram Banned In India: NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

June 16, 2026

Abhijeet Dipke Slapped: CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए नाम

June 16, 2026

छत्तीसगढ़ यात्रियों के लिए जरूरी खबर! IndiGo ने बदले बैगेज नियम, Extra Baggage पर बढ़ा खर्च 

June 16, 2026
Editors Picks

CG News: DMF घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, रायपुर समेत 5 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

June 16, 2026

Russian Bomber Plane Crash : रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी – VIDEO

June 16, 2026

‘घर जाओ’ के ताने पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

June 16, 2026

Telegram Banned In India: NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

June 16, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG News: DMF घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, रायपुर समेत 5 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

June 16, 2026

Russian Bomber Plane Crash : रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी – VIDEO

June 16, 2026

‘घर जाओ’ के ताने पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

June 16, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.