Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Chhattisgath News: फोम गोदाम में लगी भीषण आग, सोफे-गद्दे समेत लाखों का सामान जलकर खाक

November 6, 2026

दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर

November 6, 2026

भारत का बड़ा अंतरिक्ष मिशन! 2030 तक स्पेस को मलबा मुक्त बनाने की तैयारी, ISRO ने स्टार्टअप से मिलाया हाथ

November 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, November 7
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

राज्योत्सव 2026: सारंग एयर शो देखने जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, तीन दिशाओं से मिलेगी एंट्री

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 2
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर : नवा रायपुर में भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण टीम के रोमांचक सारंग एयर शो को देखने जाने वाले दर्शकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। 1 और 2 नवंबर को सेंध लेक क्रिकेट स्टेडियम क्षेत्र में आयोजित होने वाले इस एयर शो के दौरान भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।

दर्शकों की सुविधा और वाहनों के दबाव को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग जिलों से आने वाले लोगों के लिए तीन प्रवेश मार्ग निर्धारित किए गए हैं। वहीं, वाहनों की पार्किंग के लिए पी-वन से पी-टेन तक कुल 10 पार्किंग जोन बनाए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जिले के अनुसार निर्धारित रूट का ही इस्तेमाल करें।

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर PM मोदी की शुभकामनाएं, बोले- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की नई राह पर बढ़ रहा प्रदेश

1. सेरीखेड़ी-नवागांव मार्ग से आएंगे इन जिलों के दर्शक

आरंग, खरोरा, महासमुंद, बलौदाबाजार और बिलासपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए सेरीखेड़ी-नवागांव मार्ग निर्धारित किया गया है। इस रास्ते से आने वाले वाहन उमरिया होते हुए नवागांव रेलवे क्रॉसिंग पार करेंगे। इसके बाद क्रिकेट स्टेडियम टर्निंग से निर्धारित पार्किंग स्थलों तक पहुंच सकेंगे।

इस मार्ग से आने वाले दर्शकों के वाहनों के लिए पी-सात, पी-आठ, पी-नौ और पी-दस पार्किंग जोन निर्धारित किए गए हैं।

2. रायपुर और दुर्ग संभाग के लिए यह रहेगा रूट

रायपुर शहर, धरसींवा, दुर्ग, बालोद, खैरागढ़ और राजनांदगांव की ओर से आने वाले दर्शकों को फुंडहर चौक से निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ना होगा।

इन वाहनों का रूट जैनम तिराहा, सेरीखेड़ी, एयरपोर्ट टर्निंग, क्रिकेट स्टेडियम और सेक्टर-22 टर्निंग से होकर गुजरेगा। इसके बाद कबीर चौक और अविनाश उपवन टर्निंग होते हुए सेंध लेक क्षेत्र तक पहुंचा जा सकेगा।

इस दिशा से आने वाले दर्शकों के लिए पी-वन से पी-सिक्स तक छह पार्किंग जोन बनाए गए हैं।

3. धमतरी और गरियाबंद के दर्शकों के लिए अलग रास्ता

कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, राजिम और अभनपुर की ओर से आने वाले वाहन चालकों को माना-तूता मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। यहां से सेक्टर-22 टर्निंग पहुंचने के बाद झांकी और उपरवारा मार्ग होते हुए कबीर चौक पहुंच सकेंगे। इसके बाद अविनाश उपवन टर्निंग से निर्धारित पार्किंग स्थलों तक जाने का रास्ता मिलेगा।

10 पार्किंग जोन में होगी वाहनों की व्यवस्था

प्रशासन ने तीनों प्रवेश मार्गों के हिसाब से पार्किंग स्थलों का बंटवारा किया है। सेरीखेड़ी-नवागांव मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए पी-सात से पी-दस तक पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। वहीं, रायपुर, दुर्ग और निर्धारित अन्य क्षेत्रों से आने वाले दर्शक पी-वन से पी-सिक्स तक अपने वाहन खड़े कर सकेंगे।

इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य एयर शो के दौरान यातायात का दबाव कम करना और दर्शकों को बिना किसी परेशानी के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाना है।

एलन मस्क का बड़ा ऐलान: अब बिना बोले और बिना हाथ हिलाए सिर्फ सोचकर कर सकेंगे बात, दृष्टिहीनों को भी मिलेगी नई रोशनी

एयर शो देखने जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

प्रशासन ने दर्शकों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले अपने जिले के अनुसार निर्धारित रूट की जानकारी जरूर लें। यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें और अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग जोन में ही खड़े करें, ताकि एयर शो के दौरान जाम की स्थिति न बने और सभी दर्शक आसानी से कार्यक्रम का आनंद ले सकें।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Chhattisgath News: फोम गोदाम में लगी भीषण आग, सोफे-गद्दे समेत लाखों का सामान जलकर खाक

November 6, 2026

दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर

November 6, 2026

भारत का बड़ा अंतरिक्ष मिशन! 2030 तक स्पेस को मलबा मुक्त बनाने की तैयारी, ISRO ने स्टार्टअप से मिलाया हाथ

November 6, 2026

CG News: केजी हिल्स के जंगल में बड़ी बरामदगी, 711 बीजीएल सेल मिले; इलाके में जाने से बचने की अपील

November 6, 2026

CG Road Accident: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तेज रफ्तार कार ने दो कारों और ट्रैक्टर को मारी टक्कर

November 6, 2026

छत्तीसगढ़ में थमेगा बारिश का दौर, अब तेजी से बढ़ेगी ठंड; सुबह कोहरे का दिखेगा असर

November 6, 2026
Editors Picks

Chhattisgath News: फोम गोदाम में लगी भीषण आग, सोफे-गद्दे समेत लाखों का सामान जलकर खाक

November 6, 2026

दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर

November 6, 2026

भारत का बड़ा अंतरिक्ष मिशन! 2030 तक स्पेस को मलबा मुक्त बनाने की तैयारी, ISRO ने स्टार्टअप से मिलाया हाथ

November 6, 2026

CG News: केजी हिल्स के जंगल में बड़ी बरामदगी, 711 बीजीएल सेल मिले; इलाके में जाने से बचने की अपील

November 6, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Chhattisgath News: फोम गोदाम में लगी भीषण आग, सोफे-गद्दे समेत लाखों का सामान जलकर खाक

November 6, 2026

दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर

November 6, 2026

भारत का बड़ा अंतरिक्ष मिशन! 2030 तक स्पेस को मलबा मुक्त बनाने की तैयारी, ISRO ने स्टार्टअप से मिलाया हाथ

November 6, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.