Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Mutton Shops Closed: रायपुर में इतने दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, खुली मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

September 25, 2026

FSSAI का बड़ा आदेश: दूध के अलावा दूसरी चीजों से बने प्रोडक्ट पर नहीं लिख सकेंगे ‘पनीर’

September 25, 2026

Coast Guard Recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड में ग्रुप-C पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका

September 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, September 25
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

Tiranga Yatra in CG: छत्तीसगढ़ में आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, CM साय करेंगे शुभारंभ; जानें पूरा शेड्यूल

The Janta NewsBy The Janta NewsAugust 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 81
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Tiranga Yatra in CG: छत्तीसगढ़ बीजेपी आज सोमवार को ‘हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान’ के तहत तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसकी शुरुआत राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में सुबह 11 बजे से होगी। तिरंगा यात्रा रायपुर के तेलीबांधा तालाब से जय स्तंभ चौक तक निकलेगी। सीएम साय इसकी शुरुआत करेंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव समेत सांसद, विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।  सीएम साय आज सुबह जशपुर से रायपुर लौटेंगे। इसके बाद 11.15 बजे रायपुर हेलीपेड पहुंचने के बाद वह सीधे इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां आयोजित तिरंगा में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के बाद वह दोपहर एक बजे सुभाष स्टेडियम से निकलकर मुख्यमंत्री निवास जाएंगे।

Crime News: पति को जिंदा दफनाने की तैयारी में थी पत्नी, घर में खुदवा दी कब्र; मजदूरों को हुआ शक तो मचा हड़कंप…

12 से 14 अगस्त तक निकलेगी ‘बस्तर तिरंगा यात्रा’ 

वहीं बस्तर के पूर्व घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 12 अगस्त से 14 अगस्त ‘बस्तर तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे। यह यात्रा नारायणपुर से दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर होते हुए नक्सलियों की तथाकथित राजधानी कही जाने वाले कर्रेगुट्टा पहाड़ी पहुंचेगी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आह्वान पर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर 10 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकलेगी। इस ऐतिहासिक और भव्य तिरंगा यात्रा सभी वर्ग के लोगों, स्वयंसेवी संस्था, भूतपूर्व सैनिक, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संगठन, संस्था के पदाधिकारी शामिल होंगे।

क्या है उद्देश्य?
मंत्री साव ने कहा कि पार्टी हर घर तिरंगा अभियान भी चला रही है, ताकि पूरे देश और प्रदेश में राष्ट्र भक्ति जागृत हो। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राष्ट्र निर्माताओं के योगदान का स्मरण कर उनके सपनों का भारत निर्माण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ेंगे। इससे राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करेंगे। बस्तर जो हाल ही में नक्सल मुक्त हुआ है, वहां विशेष रूप से हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा निकलेगी। प्रदेशभर में घर-घर तिरंगा झंडा भी फहराया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा।

विशेष समितियों का गठन

छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने  कहा कि 11 से 15 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, मण्डल, ग्राम पंचायत और बूथ स्तर तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लाखों घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया जाएगा। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों और प्रमुख शहरों में युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को जोड़कर भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली जायेगी। बाइक रैलियों और कई निर्धारित कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का होगा सम्मान
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत राज्य के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों, शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जा रहा है। इस कड़ी में प्रदेशभर में स्थापित महापुरुषों और शहीदों की प्रतिमाओं की सफाई कर उन पर माल्यार्पण भी किया जाएगा। अभियान को लेकर प्रदेश, जिला और मण्डल स्तर पर विशेष समितियों का गठन किया गया है। पार्टी के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति के पर्व को सफल बनाने के लिए मैदान में उतरेंगे। देव ने छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और प्रबुद्धजनों से आग्रह करते हुए कहा कि सब मिलकर अपनी मातृभूमि के गौरव ‘तिरंगे’ को अपने-अपने घरों पर लहराएं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कर छत्तीसगढ़ को देशभक्ति के रंग में सरोबार करें।

छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बदरा! कई जिलों में बारिश की संभावना, कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान

तिरंगा यात्राएं, रैलियां और मैराथन
साव ने कहा कि बस्तर के वे नक्सल प्रभावित दुर्गम क्षेत्र, जहाँ अब तक राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जा सका था, वहाँ इस वर्ष 15 अगस्त को तिरंगा लहराएगा। यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। प्रदेश की सभी 450 से अधिक भाजपा मण्डल इकाइयों, बड़े गाँवों, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों और विकासखण्ड मुख्यालयों में जन-जागरण हेतु तिरंगा यात्राएँ निकाली जाएंगीं। अभियान को सफल बनाने के लिए नगरीय निकायों, जिला पंचायतों और पार्टी पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक हो चुकी है। रायपुर शहर एवं ग्रामीण जिलों की बैठकें भी हो चुकी है। सभी जिला मुख्यालयों, विकासखंडों, ग्राम पंचायतों और शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा यात्राएं, बाइक व कार रैलियां, मशाल रैलियां और तिरंगा मैराथन आयोजित की जाएंगी। इनमें जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड और आम नागरिक
शामिल होंगे।

तिरंगा सेल्फी, कॉन्सर्ट और ऑडियो-वीडियो बूथ
तिरंगा सेल्फी नागरिक अपने घरों पर फहराए गए तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर ‘हर घर तिरंगा’ पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा कैनवास, तिरंगा मेले और देशभक्ति कॉन्सर्ट आयोजित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्वदेशी उत्पादों व कारीगरों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। प्रदेशभर में ऑडियो और वीडियो बूथ स्थापित किए जाएंगे, जहां नागरिक स्वयं वंदे मातरम् गाकर अपनी रिकॉर्डिंग अपलोड कर सकेंगे।

14 अगस्त को मनेगा विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस
14 अगस्त को भारत विभाजन की विभीषिका और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को याद करते हुए विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इस अवसर पर राज्य पुलिस बैंड की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर देशभक्ति गीतों की संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Mutton Shops Closed: रायपुर में इतने दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, खुली मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

September 25, 2026

FSSAI का बड़ा आदेश: दूध के अलावा दूसरी चीजों से बने प्रोडक्ट पर नहीं लिख सकेंगे ‘पनीर’

September 25, 2026

Coast Guard Recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड में ग्रुप-C पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका

September 25, 2026

गोविंदा को कोमल रानी संग देख भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- ‘दूसरे की बीवी लेकर घूम रहे हो, सुनीता नहीं छोड़ेगी’

September 25, 2026

CG New Flight: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी, रायपुर से अंबिकापुर होते हुए वाराणसी के लिए जल्द शुरू होगी फ्लाइट

September 25, 2026

Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, UPI और ATM पर क्या होगा असर?

September 25, 2026
Editors Picks

Mutton Shops Closed: रायपुर में इतने दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, खुली मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

September 25, 2026

FSSAI का बड़ा आदेश: दूध के अलावा दूसरी चीजों से बने प्रोडक्ट पर नहीं लिख सकेंगे ‘पनीर’

September 25, 2026

Coast Guard Recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड में ग्रुप-C पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका

September 25, 2026

गोविंदा को कोमल रानी संग देख भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- ‘दूसरे की बीवी लेकर घूम रहे हो, सुनीता नहीं छोड़ेगी’

September 25, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Mutton Shops Closed: रायपुर में इतने दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, खुली मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

September 25, 2026

FSSAI का बड़ा आदेश: दूध के अलावा दूसरी चीजों से बने प्रोडक्ट पर नहीं लिख सकेंगे ‘पनीर’

September 25, 2026

Coast Guard Recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड में ग्रुप-C पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका

September 25, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.