Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

BRICS फैमिली फोटो में PM मोदी के दोनों ओर पुतिन-जिनपिंग, दुनिया को दिखी खास तस्वीर

September 13, 2026

25 साल बाद CIA ने जारी की लादेन-अल कायदा की सीक्रेट रिपोर्ट, 9/11 हमले से जुड़े अहम खुलासे

September 13, 2026

Asia Cup 2026 Final: एशिया कप 2026 फाइनल में भारत-श्रीलंका की भिड़ंत, यहां जानें मैच की पूरी डिटेल और LIVE स्ट्रीमिंग

September 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, September 13
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Sports
Sports

Asia Cup 2026 Final: एशिया कप 2026 फाइनल में भारत-श्रीलंका की भिड़ंत, यहां जानें मैच की पूरी डिटेल और LIVE स्ट्रीमिंग

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 118
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Asia Cup 2026 Final: भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमें एशिया कप 2026 के फाइनल में आमने-सामने होंगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम की नजरें रिकॉर्ड आठवें एशिया कप खिताब पर हैं। वहीं, श्रीलंकाई टीम पिछले संस्करण के फाइनल में भारत को हराने के बाद एक बार फिर ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।

भारत और श्रीलंका दोनों ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और किसी भी मुकाबले में हार का सामना नहीं किया है। ऐसे में फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। भारतीय टीम 2024 के फाइनल में श्रीलंका से मिली 8 विकेट की हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी, जबकि श्रीलंका के सामने अपना खिताब बरकरार रखने की चुनौती होगी।

कोरबा में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे तक चला मान-मनौव्वल का दौर

शेफाली वर्मा पर रहेंगी नजरें

भारतीय बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत इस टूर्नामेंट में शेफाली वर्मा रही हैं। उन्होंने अब तक 168 रन बनाए हैं और दो अर्धशतक लगाए हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी हैं।

दुबई की धीमी और स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार पिचों पर शेफाली ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। वहीं, स्मृति मंधाना ने भी 154 रन बनाए हैं। हालांकि उनका प्रदर्शन लगातार एक जैसा नहीं रहा है। उन्होंने एक शानदार शतक जरूर लगाया, लेकिन दो पारियों में वह दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकीं।

फाइनल में भारतीय टीम को शेफाली से एक बार फिर तेज शुरुआत की उम्मीद होगी।

गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा बड़ी ताकत

गेंदबाजी विभाग में दीप्ति शर्मा भारतीय टीम की अहम खिलाड़ी बनी हुई हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 11 विकेट हासिल किए हैं और श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं।

दीप्ति ने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी उपयोगी योगदान दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने महज 6 गेंदों में 13 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी।

दीप्ति के अलावा श्री चरणी और प्रेमा रावत ने भी स्पिन विभाग में प्रभावी प्रदर्शन किया है। दुबई की परिस्थितियों को देखते हुए फाइनल में भारतीय स्पिनर्स की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो सकती है।

कब और कहां होगा भारत-श्रीलंका फाइनल?

भारत और श्रीलंका के बीच ACC वूमेन्स एशिया कप 2026 का फाइनल रविवार, 13 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा।

मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।

ओडिशा से गुजरात जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दबोचे 2 अंतर्राज्यीय तस्कर; 60 लाख का गांजा बरामद

भारत में कहां देखें LIVE?

भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network पर किया जाएगा। वहीं, दर्शक मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।

फाइनल में भारतीय टीम की नजरें आठवीं बार एशिया कप ट्रॉफी जीतने पर होंगी, जबकि श्रीलंका की टीम लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करने के लिए मैदान में उतरेगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

BRICS फैमिली फोटो में PM मोदी के दोनों ओर पुतिन-जिनपिंग, दुनिया को दिखी खास तस्वीर

September 13, 2026

25 साल बाद CIA ने जारी की लादेन-अल कायदा की सीक्रेट रिपोर्ट, 9/11 हमले से जुड़े अहम खुलासे

September 13, 2026

कोरबा में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे तक चला मान-मनौव्वल का दौर

September 13, 2026

ओडिशा से गुजरात जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दबोचे 2 अंतर्राज्यीय तस्कर; 60 लाख का गांजा बरामद

September 13, 2026

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बदले न्यायिक अधिकारी, नई पदस्थापना का आदेश जारी, देखें पूरी सूची

September 13, 2026

ATM New Rule: ATM मशीन में होने वाला है बड़ा बदलाव! अब मिलेंगी कई नई सुविधाएं

September 13, 2026
Editors Picks

BRICS फैमिली फोटो में PM मोदी के दोनों ओर पुतिन-जिनपिंग, दुनिया को दिखी खास तस्वीर

September 13, 2026

25 साल बाद CIA ने जारी की लादेन-अल कायदा की सीक्रेट रिपोर्ट, 9/11 हमले से जुड़े अहम खुलासे

September 13, 2026

Asia Cup 2026 Final: एशिया कप 2026 फाइनल में भारत-श्रीलंका की भिड़ंत, यहां जानें मैच की पूरी डिटेल और LIVE स्ट्रीमिंग

September 13, 2026

कोरबा में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे तक चला मान-मनौव्वल का दौर

September 13, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

BRICS फैमिली फोटो में PM मोदी के दोनों ओर पुतिन-जिनपिंग, दुनिया को दिखी खास तस्वीर

September 13, 2026

25 साल बाद CIA ने जारी की लादेन-अल कायदा की सीक्रेट रिपोर्ट, 9/11 हमले से जुड़े अहम खुलासे

September 13, 2026

Asia Cup 2026 Final: एशिया कप 2026 फाइनल में भारत-श्रीलंका की भिड़ंत, यहां जानें मैच की पूरी डिटेल और LIVE स्ट्रीमिंग

September 13, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.