Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट, 40-50 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

September 25, 2026

Mutton Shops Closed: रायपुर में इतने दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, खुली मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

September 25, 2026

FSSAI का बड़ा आदेश: दूध के अलावा दूसरी चीजों से बने प्रोडक्ट पर नहीं लिख सकेंगे ‘पनीर’

September 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, September 25
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

Teacher Recruitment 2026: सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका! 6,812 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, तीन परीक्षाओं की डेट जारी

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 296
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के शासकीय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में कुल 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, शासकीय स्कूलों में 5,000 नियमित शिक्षकीय पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित की जाएगी। नियमित भर्ती के तहत सहायक शिक्षक के 2,292 पद, सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के 200 पद, शिक्षक के 1,654 पद और व्याख्याता के 854 पद शामिल हैं। इनमें ई-संवर्ग के 2,227 और टी-संवर्ग के 2,773 पद हैं।

Virat Kohli: विराट कोहली के सामने सचिन तेंदुलकर के 2 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं नंबर-1

तीन भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित

शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक पद की लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक पद की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 और व्याख्याता पद की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

वहीं, सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) पद के लिए परीक्षा की तारीख अभी तय नहीं की गई है।

सहायक शिक्षक और शिक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, व्याख्याता पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।

आत्मानंद स्कूलों में 1,812 संविदा पद

इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1,812 संविदा शैक्षणिक पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। इन पदों के लिए पहली बार केंद्रीयकृत कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना सितंबर 2026 में जारी की जा रही है, जबकि ऑनलाइन आवेदन अक्टूबर 2026 से शुरू करने की तैयारी है।

Noida Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, 9 की मौत; कई यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

शिक्षा विभाग के अनुसार, शासकीय और उत्कृष्ट विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से इन पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रदेश के सरकारी और उत्कृष्ट स्कूलों में बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट, 40-50 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

September 25, 2026

Mutton Shops Closed: रायपुर में इतने दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, खुली मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

September 25, 2026

FSSAI का बड़ा आदेश: दूध के अलावा दूसरी चीजों से बने प्रोडक्ट पर नहीं लिख सकेंगे ‘पनीर’

September 25, 2026

Coast Guard Recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड में ग्रुप-C पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका

September 25, 2026

गोविंदा को कोमल रानी संग देख भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- ‘दूसरे की बीवी लेकर घूम रहे हो, सुनीता नहीं छोड़ेगी’

September 25, 2026

CG New Flight: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी, रायपुर से अंबिकापुर होते हुए वाराणसी के लिए जल्द शुरू होगी फ्लाइट

September 25, 2026
Editors Picks

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट, 40-50 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

September 25, 2026

Mutton Shops Closed: रायपुर में इतने दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, खुली मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

September 25, 2026

FSSAI का बड़ा आदेश: दूध के अलावा दूसरी चीजों से बने प्रोडक्ट पर नहीं लिख सकेंगे ‘पनीर’

September 25, 2026

Coast Guard Recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड में ग्रुप-C पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका

September 25, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट, 40-50 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

September 25, 2026

Mutton Shops Closed: रायपुर में इतने दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, खुली मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

September 25, 2026

FSSAI का बड़ा आदेश: दूध के अलावा दूसरी चीजों से बने प्रोडक्ट पर नहीं लिख सकेंगे ‘पनीर’

September 25, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.