Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG News: लड़कियों के वीडियो वायरल… कहीं खुले में शराब पीती दिखीं, तो कहीं चाकू लहराते आईं नजर, पुलिस जांच शुरू

September 29, 2026

छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला, ज्यादातर जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले

September 29, 2026

Chhattisgarh E-Bus: रायपुर में ई-बसों का इंतजार खत्म, मार्च तक शुरू होगा संचालन; दिसंबर तक पूरी होगी तैयारी

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, September 29
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

Chhattisgarh E-Bus: रायपुर में ई-बसों का इंतजार खत्म, मार्च तक शुरू होगा संचालन; दिसंबर तक पूरी होगी तैयारी

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 368
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Chhattisgarh E-Bus: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ई-बस सेवा शुरू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य सरकार ने मार्च तक ई-बसों का संचालन शुरू करने का लक्ष्य तय किया है। इससे पहले दिसंबर तक डिपो, चार्जिंग स्टेशन, बस स्टॉप और अन्य जरूरी अधोसंरचना तैयार करने के साथ ही बसों के रूट तय करने का काम पूरा किया जाना है।

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत रायपुर को केंद्र सरकार की ओर से 100 ई-बसें मिलेंगी। इनके संचालन से शहरवासियों को किफायती, आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है।

BSP Scrap Theft Case: BSP स्क्रैप चोरी केस में अब CBI करेगी जांच, सरकार ने जारी की अधिसूचना

स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों को जोड़ा जाएगा

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर में ई-बसों के रूट शहरवासियों के साथ रोजाना आने-जाने वाली फ्लोटिंग पॉपुलेशन की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार कर रहा है। रूट निर्धारण में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, प्रमुख बाजार और महत्वपूर्ण संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है।

इसका उद्देश्य शहर के प्रमुख हिस्सों को ई-बस सेवा से बेहतर तरीके से जोड़ना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल सके।

दिसंबर तक पूरा होगा जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर

अधिकारियों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर ई-बस संचालन की यह महत्वपूर्ण पहल है। बसों के संचालन से पहले डिपो, चार्जिंग स्टेशन, बस स्टॉप और अन्य जरूरी सुविधाएं तैयार की जा रही हैं।

डिपो और सिविल वर्क सहित विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए एनएचएआई, रेलवे और संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया जा रहा है। आवश्यक स्वीकृतियों और तकनीकी प्रक्रियाओं को भी पूरा किया जा रहा है।

रियल टाइम मॉनिटरिंग की होगी व्यवस्था

ई-बस सेवा शुरू होने के बाद बसों के संचालन की रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी रहेगी। इसके लिए रूट प्लानिंग, बस संचालन, डिपो, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, बस स्टॉप और कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम को एकीकृत किया जाएगा।

शहर की परिवहन जरूरतों और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर बसों के संचालन की प्राथमिकता तय की जाएगी।

Asian Games 2026: एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपये, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

एचटी लाइन की प्रक्रिया भी आगे बढ़ी

ई-बस संचालन के लिए सीएसपीडीसीएल की ओर से एचटी लाइन बिछाने का काम भी जरूरी है। इसके लिए एनएचएआई के पोर्टल पर अनापत्ति से संबंधित आवेदन लंबित था, जिसका अब निराकरण कर दिया गया है। इसके बाद ई-बस संचालन के लिए जरूरी अधोसंरचना तैयार करने का काम आगे बढ़ाया जा रहा है।

चार शहरों में तय किए गए ई-बस रूट

रायपुर के अलावा बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और कोरबा में भी ई-बस सेवा के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन शहरों में रूट तय करते समय स्थानीय परिवहन जरूरतों और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखा गया है।

सरकार का लक्ष्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर मार्च तक ई-बस सेवा शुरू करना है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

CG News: लड़कियों के वीडियो वायरल… कहीं खुले में शराब पीती दिखीं, तो कहीं चाकू लहराते आईं नजर, पुलिस जांच शुरू

September 29, 2026

छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला, ज्यादातर जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले

September 29, 2026

BSP Scrap Theft Case: BSP स्क्रैप चोरी केस में अब CBI करेगी जांच, सरकार ने जारी की अधिसूचना

September 29, 2026

Chhattisgarh High Court: पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, पति पहुंचा हाईकोर्ट; तलाक की मांग पर कोर्ट ने सुनाया फैसला 

September 29, 2026

Asian Games 2026: एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपये, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

September 29, 2026

New Rules from 1 October: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कई नियम, LPG से UPI तक आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

September 29, 2026
Editors Picks

CG News: लड़कियों के वीडियो वायरल… कहीं खुले में शराब पीती दिखीं, तो कहीं चाकू लहराते आईं नजर, पुलिस जांच शुरू

September 29, 2026

छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला, ज्यादातर जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले

September 29, 2026

Chhattisgarh E-Bus: रायपुर में ई-बसों का इंतजार खत्म, मार्च तक शुरू होगा संचालन; दिसंबर तक पूरी होगी तैयारी

September 29, 2026

BSP Scrap Theft Case: BSP स्क्रैप चोरी केस में अब CBI करेगी जांच, सरकार ने जारी की अधिसूचना

September 29, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG News: लड़कियों के वीडियो वायरल… कहीं खुले में शराब पीती दिखीं, तो कहीं चाकू लहराते आईं नजर, पुलिस जांच शुरू

September 29, 2026

छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला, ज्यादातर जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले

September 29, 2026

Chhattisgarh E-Bus: रायपुर में ई-बसों का इंतजार खत्म, मार्च तक शुरू होगा संचालन; दिसंबर तक पूरी होगी तैयारी

September 29, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.