Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Chhattisgarh: खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

June 20, 2026

CG News : जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

June 20, 2026

NEET Re-Exam 2026: एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

June 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, June 20
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » entertainment
entertainment

अरिजीत के बाद श्रेया घोषाल ने लिया बड़ा कदम, पहलगाम आतंकवादी हमले के कारण किया कॉन्सर्ट रद्द

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 26, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
श्रेया घोषाल
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है। 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में हुए इस क्रूर हमले में 27 निर्दोष लोगों की जान चली गई। यह दर्दनाक घटना हर भारतीय के दिल को छू गई है, और सोशल मीडिया पर इसके दिल दहला देने वाले वीडियो वायरल हो गए हैं, जिन्हें देखकर पूरा देश शोक में डूब गया है। राजनेताओं से लेकर फिल्मी सितारों तक, हर कोई इस त्रासदी पर शोक जता रहा है।

क्या बोलीं सिंगर श्रेया घोषाल?
इस हमले का असर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी साफ दिख रहा है। कई बड़े सिंगर्स ने अपने कॉन्सर्ट रद्द कर दिए हैं। बादशाह और अरिजीत सिंह के बाद अब मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने भी अपना सूरत में होने वाला कॉन्सर्ट रद्द कर दिया है। श्रेया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि आयोजकों के साथ चर्चा के बाद 26 अप्रैल को होने वाला सूरत का कॉन्सर्ट सम्मान और शोक के रूप में रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही, उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी टिकट धारकों को पूरा पैसा वापस किया जाएगा। किसी भी सवाल या सहायता के लिए ईमेल के जरिए संपर्क करने का विकल्प भी दिया गया है।

shreya5

फैंस से सिंगर की अपील
श्रेयाजी ने अपने फैंस से इस फैसले को समझने की अपील की और इस दुख की घड़ी में एकजुट रहने का संदेश दिया। इससे पहले अरिजीत सिंह ने भी 27 अप्रैल को चेन्नई में होने वाला अपना कॉन्सर्ट रद्द कर दिया था और रिफंड प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी थी।

देशभर में कलाकार अपने प्रोजेक्ट्स और इवेंट्स को या तो स्थगित कर रहे हैं या रद्द कर रहे हैं। इस भयानक हमले ने पूरे भारत को झकझोर दिया है और हर जगह शोक की लहर है। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा हो गया है।

फिल्मी सेलेब्स ने जताया दुख
इससे पहले, सलमान खान, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, अक्षय कुमार, करीना कपूर, विक्की कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, संजय दत्त और रवीना टंडन जैसे बॉलीवुड सितारों ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया था।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

न VIP अंदाज, न लग्जरी ठिकाना! गंगा किनारे चादर ओढ़कर सो गए कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर, फैंस हुए कायल

June 20, 2026

‘द फैमिली मैन’ के लिए मनोज बाजपेयी नहीं थे पहली पसंद, चिरंजीवी के लिए लिखी गई थी कहानी! क्यों अटक गई बात?

June 19, 2026

कपिल शर्मा को चुनौती देंगे समय रैना? नेटफ्लिक्स पर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ की आहट से बढ़ा क्रेज

June 18, 2026

Actress Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस संचिता उगाले की मौत पर नया मोड़, भाई ने सुशांत सिंह राजपूत केस से जोड़ा कनेक्शन

June 17, 2026

Sanchita Ugale Died: ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले का 30 साल की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

June 16, 2026

Cocktail 2 : कॉकटेल 2 इवेंट में बेकाबू हुए फैंस, मची अफरा-तफरी, शाहिद कपूर निकले आगे; पीछे  रश्मिका मंदाना के लिए ढाल बनीं कृति सेनन

June 15, 2026
Editors Picks

Chhattisgarh: खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

June 20, 2026

CG News : जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

June 20, 2026

NEET Re-Exam 2026: एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

June 20, 2026

CG Engineering Seats Reduced: छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग शिक्षा को झटका… 3 कॉलेज बंद, 1000 सीटें होंगी कम

June 20, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Chhattisgarh: खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

June 20, 2026

CG News : जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

June 20, 2026

NEET Re-Exam 2026: एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

June 20, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.