Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG High Court: अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, परिवार में पहले से सरकारी नौकरी होने पर नहीं मिलेगा लाभ

August 6, 2026

Assam Flood News: असम में बाढ़ की तबाही का जायजा लेने पहुंचे जेपी नड्डा, बोले- बाढ़ से भारी नुकसान, हालात सामान्य होने में लगेगा समय

August 6, 2026

CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

August 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, August 6
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

दीवाली के बाद सिर्फ शरीर नहीं Skin को डिटॉक्स करना भी है जरूरी त्वचा में नई जान फूंक देंगे ये 5 टिप्स

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 1, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

दीवाली के दौरान हमारी त्वचा को मेकअप प्रदूषण और देर रात तक जागने जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में घबराएं नहीं क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ आसान और कारगर टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपनी त्वचा को डिटॉक्स कर सकती हैं और उसे डेड स्किन से भी छुटकारा पा सकते हैं।

  1. फेस्टिव सीजन में कई लोग त्वचा की देखभाल नहीं कर पाते हैं।
  2. त्योहार बीत जाने के बाद स्किन को डिटॉक्स करना काफी जरूरी है।
  3. कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप त्वचा की देखभाल कर सकते हैं।

दीवाली की मिठाइयां और खाने-पीने की तली-भुनी चीजें स्वाद में तो गजब लगती हैं, लेकिन इनका बुरा असर सेहत के साथ-साथ त्वचा पर भी साफ दिखाई देता है। इसके अलावा दीवाली जैसे त्योहार के चलते पार्टी वगैरह में लगातार मेकअप कैरी करना पड़ता है और इन दिनों देर रात तक जागना भी एक आम बात होती है। यही वजह है कि त्योहारों के बाद त्वचा की देखभाल और भी ज्यादा जरूरी हो जाती है। तो आइए, इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे टिप्स देते हैं जिनकी मदद से चेहरे पर जमा डेड स्किन से छुटकारा पाया जा सकता है और प्रदूषण वगैरह से भी त्वचा को सुरक्षित रखा जा सकता है।

दीवाली के पटाखों से निकलने वाले धुएं से हमारी त्वचा बहुत ड्राई हो जाती है। रूखी त्वचा पर रैशेज और पिंपल्स भी आसानी से हो सकते हैं। इसलिए, हमें अपने चेहरे को एक माइल्ड फेस वॉश से धोना चाहिए ताकि सारी धूल-मिट्टी निकल जाए और स्किन ड्राई भी न हो। इसके अलावा, रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी पीना बहुत जरूरी है।

त्योहारों के दौरान त्वचा अक्सर धूल-मिट्टी के संपर्क में ज्यादा आती है। इसलिए जरूरी है कि दीवाली के बाद आप शिया बटर और ऑलिव ऑयल बेस्ड स्क्रब से अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करें। इससे स्किन की गहराई से सफाई हो जाती है और जब डेड स्किन हटती है तो स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी ज्यादा असरदार होता है।

दीवाली के त्योहार के दौरान होने वाली आतिशबाजी से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण के कारण हमारी त्वचा सूरज की हानिकारक किरणों के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो जाती है। इसलिए, त्योहार के बाद सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना और भी ज्यादा जरूरी है। एक अच्छी सनस्क्रीन आपको फ्री रेडिकल डैमेज से बचाती है और स्किन पर एक प्रोटेक्टिव लेयर भी बना देती है।

अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो दीवाली के बाद आप किसी न किसी एसेंशियल ऑयल को भी अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। रोजाना एसेंशियल ऑयल से चेहरे की मालिश करने से आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बन सकती है। इससे न सिर्फ आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी बल्कि मेकअप से होने वाला नुकसान भी कम हो जाएगा।

सेहत के लिए हरी सब्जियां बहुत फायदेमंद हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करके आप विटामिन ए और सी की कमी को पूरा कर सकते हैं। ये विटामिन आपकी आंखों और त्वचा के लिए बहुत अच्छे होते हैं। साथ ही, खीरे में भरपूर मात्रा में पानी होता है जो आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए फेस्टिव सीजन के बाद डाइट में इन चीजों की कमी न होने दें।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

पुराना प्रिस्क्रिप्शन देखकर दवा लेना पड़ सकता है भारी, सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

August 6, 2026

FSSAI का बड़ा फैसला: कोई भी कंपनी नहीं कर सकती ‘100% नैचुरल’ या ‘शुद्ध’ होने का दावा, जानें नियम

August 5, 2026

सावन सोमवार व्रत में न करें ये 5 गलतियां, वरना दिनभर सताएगी चक्कर और कमजोरी की समस्या!

August 4, 2026

Medicine Price Cut: शुगर, BP और हार्ट मरीजों के लिए बड़ी राहत! 23 जरूरी दवाएं हुईं सस्ती, देखें नई रेट लिस्ट

August 3, 2026

सावधान! मानसून में डेंगू के अलावा इन 7 बीमारियों का भी बढ़ता है खतरा, सावन में ऐसे रखें खुद का ख्याल

August 2, 2026

Perfume Alert: गर्दन पर परफ्यूम लगाते हैं? कैम्ब्रिज के कैंसर शोधकर्ता की चेतावनी, जानिए क्यों बरतनी चाहिए सावधानी

August 1, 2026
Editors Picks

CG High Court: अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, परिवार में पहले से सरकारी नौकरी होने पर नहीं मिलेगा लाभ

August 6, 2026

Assam Flood News: असम में बाढ़ की तबाही का जायजा लेने पहुंचे जेपी नड्डा, बोले- बाढ़ से भारी नुकसान, हालात सामान्य होने में लगेगा समय

August 6, 2026

CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

August 6, 2026

स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक No-Tobacco Zone! शराब-गुटका समेत नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक

August 6, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG High Court: अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, परिवार में पहले से सरकारी नौकरी होने पर नहीं मिलेगा लाभ

August 6, 2026

Assam Flood News: असम में बाढ़ की तबाही का जायजा लेने पहुंचे जेपी नड्डा, बोले- बाढ़ से भारी नुकसान, हालात सामान्य होने में लगेगा समय

August 6, 2026

CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

August 6, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.