Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बादल! 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

September 1, 2026

धूप में निकलते ही लाल पड़ जाती है त्वचा? टैनिंग नहीं, हो सकता है PMLE का संकेत

September 1, 2026

मानसी पारेख की सुरक्षित वापसी, कैलाश मानसरोवर से 93 लोगों संग लौटीं अभिनेत्री; एयरपोर्ट पर भावुक हुआ माहौल

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, September 1
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » TECH
TECH

AI Digital Twin: AI ने कर दिया कमाल! बेटे के मौत के बाद भी मां करती है वीडियो कॉल से बात, सच जानकर उड़ जाएंगे होश

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
AI
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

AI Digital Twin: चीन से एक ऐसी घटना सामने आई है जो जितनी भावुक है उतनी ही विवादित भी. यहां एक परिवार ने अपने दिवंगत बेटे का डिजिटल रूप तैयार करवाया ताकि उसकी बुजुर्ग मां को उसके निधन का गहरा सदमा न लगे. यह मामला शानडोंग प्रांत का बताया जा रहा है. पिछले साल एक सड़क हादसे में बेटे की मौत हो गई थी लेकिन परिवार ने यह खबर उसकी 80 वर्षीय मां को नहीं दी. बुजुर्ग महिला दिल की बीमारी से पीड़ित हैं इसलिए परिवार को डर था कि यह सदमा उनकी सेहत पर भारी पड़ सकता है.

AI से तैयार हुआ डिजिटल ट्विन

South China Morning Post की रिपोर्ट के मुताबित, परिवार ने एक AI विशेषज्ञ टीम की मदद ली जिसका नेतृत्व झांग जेवेई नाम के विशेषज्ञ ने किया. टीम ने पुराने फोटो, वीडियो और आवाज की रिकॉर्डिंग के आधार पर बेटे का बेहद असली जैसा डिजिटल वर्जन तैयार किया. यह AI अवतार सिर्फ दिखने में ही नहीं बल्कि बोलने के अंदाज, हाव-भाव और आदतों में भी असली व्यक्ति जैसा ही लगता है. बातचीत के दौरान उसका आगे झुकना और बोलने का तरीका भी बिल्कुल पहले जैसा ही रखा गया है.

वीडियो कॉल पर होती है रोज बातचीत

अब यह डिजिटल बेटा नियमित रूप से वीडियो कॉल के जरिए अपनी मां से बात करता है. दोनों के बीच बातचीत इतनी स्वाभाविक लगती है कि किसी को शक तक नहीं होता. मां अक्सर उसे खाने-पीने का ध्यान रखने, गर्म कपड़े पहनने और सफर में सावधान रहने की सलाह देती हैं. वहीं AI बेटा भी उसी भाव में जवाब देता है और कहता है कि वह दूसरे शहर में काम कर रहा है और पैसे कमाकर जल्द घर लौटेगा.

भावनात्मक सहारा

अब तक मां को बेटे की मौत के बारे में नहीं बताया गया है. परिवार का मानना है कि यह एक तरह का नरम झूठ है जो उन्हें अकेलेपन और दुख से बचा रहा है. AI विशेषज्ञ का कहना है कि उनका उद्देश्य लोगों को भावनात्मक सहारा देना है भले ही इसके लिए तकनीक का यह अनोखा इस्तेमाल करना पड़े.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई है. कुछ लोगों ने इसे तकनीक का संवेदनशील और सकारात्मक इस्तेमाल बताया जबकि कई लोगों ने इसे गलत ठहराया. आलोचकों का कहना है कि इतने लंबे समय तक सच छुपाना भविष्य में और बड़ा सदमा दे सकता है. वहीं कुछ लोग इसे एक ऐसी खोज मानते हैं जो अपनों की कमी को किसी हद तक पूरा कर सकती है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

अब घर के कोने-कोने में पहुंचेगा 5G! टावर रेडिएशन की लिमिट दोगुनी, सरकार के फैसले से बढ़ेगी इंटरनेट स्पीड

September 1, 2026

कौन सा ऐप भर रहा फोन की स्टोरेज? ऐसे चेक करें और खाली करें ढेर सारी जगह

August 31, 2026

ट्रिप प्लानिंग हुई और आसान! Google Search के AI Mode में आए फ्लाइट ट्रैकिंग और होटल बुकिंग फीचर्स

August 30, 2026

YouTube Shorts से परेशान हैं? Android और iPhone में ऐसे करें Shorts Feed बंद

August 29, 2026

Meta का बड़ा फैसला! Facebook-Instagram इस्तेमाल करने की समय सीमा होगी सिर्फ 2 घंटे; रात में रहेगा बंद

August 28, 2026

BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें रजिस्टर और क्या होगा खास

August 26, 2026
Editors Picks

छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बादल! 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

September 1, 2026

धूप में निकलते ही लाल पड़ जाती है त्वचा? टैनिंग नहीं, हो सकता है PMLE का संकेत

September 1, 2026

मानसी पारेख की सुरक्षित वापसी, कैलाश मानसरोवर से 93 लोगों संग लौटीं अभिनेत्री; एयरपोर्ट पर भावुक हुआ माहौल

September 1, 2026

Anganwadi Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी भर्ती का मौका! कार्यकर्ता-सहायिका पदों पर वैकेंसी, 9 सितंबर है अंतिम तारीख; जानें कितना मिलेगा मानदेय

September 1, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बादल! 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

September 1, 2026

धूप में निकलते ही लाल पड़ जाती है त्वचा? टैनिंग नहीं, हो सकता है PMLE का संकेत

September 1, 2026

मानसी पारेख की सुरक्षित वापसी, कैलाश मानसरोवर से 93 लोगों संग लौटीं अभिनेत्री; एयरपोर्ट पर भावुक हुआ माहौल

September 1, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.