Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
Vedanta Power Plant Blast Case Update : सक्ती जिला स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए भीषण हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. हादसे में गंभीर रूप से झुलसे पश्चिम बंगाल के मजदूर विश्वजीत साहू की मौत के साथ यह आंकड़ा बढ़कर 25 पहुंच गया है. जानकारी के अनुसार, हादसे में गंभीर रूप से झुलसे पश्चिम बंगाल के रहने वाले विश्वजीत साहू को रायपुर के श्री शंकरा हॉस्पिटल में अंडर ऑब्जर्वेशन में रखा गया था. इलाज के दौरान उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हो गई. बता दें कि 14 अप्रैल…
नई दिल्ली : अब गली‑मोहल्लों में छोटे स्तर पर क्लीनिक चलाना पहले जैसा आसान नहीं होगा. केंद्रीय स्वास्थ्य महानिदेशालय (DGHS) ने क्लीनिक संचालन से जुड़े नियमों में अहम संशोधन करते हुए न्यूनतम जगह, स्टाफ और उपकरणों के मानक तय कर दिए हैं. इसके लिए क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत ड्राफ्ट नियम जारी किए गए हैं, जिनके लागू होने के बाद देशभर में क्लीनिकों को तय मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा. नए नियमों के मुताबिक, किसी भी क्लीनिक में डॉक्टर का कंसल्टेशन रूम अब 70 वर्ग फुट से कम नहीं हो सकता. इसके अलावा मरीजों के लिए कम से कम 35…
2026 के 15वें हफ्ते की BARC TRP रेटिंग्स आ गई हैं और चार्ट में सबसे ऊपर स्मृति ईरानी का शो है और कुछ पुराने शो की वापसी भी देखने को मिली। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’अपनी लगातार अच्छी परफॉर्मेंस के साथ सबसे आगे बनी हुई है, जबकि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘अनुपमा’ की रेटिंग में सुधार देखने को मिला। हाल के उतार-चढ़ावों के बाद ये दोनों शो फिर से मजबूत स्थिति में लौट आए हैं। इस बीच इसका स्पिन-ऑफ शो ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ भी ऊपरी पायदान पर मजबूती से बना हुआ है, जिससे…
FSSAI: गर्मियां आते ही मौसम आता है आम का, गर्मियों में आम खाना किसको पसंद नहीं लेकिन क्या आपको पता है कि जो फल और आम आप खा रहे हैं वो प्राकृतिक रूप से पकाया गया है या उसे पकाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया गया है,अगर आपको पता चले कि फल केमिकल से पकाया गया है तो भला ऐसे में कोई उन फलों को खाना चाहेगा, इसी के चलते FSSAI ने केमिकल्स से फलों को पकाने पर प्रतिबंध लगाया है, आइए जानते हैं पूरा मामला विस्तार से. क्या है FSSAI का निर्देश? दरअसल भारत सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग…
CBSE Class 10th Phase 2 Exam Time Table: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं के फेज-2 परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी गई है. सीबीएसई बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दूसरे चरण की परीक्षाएं 15 मई से शुरू होंगी. खास बात यह है कि फेज 2 की परीक्षा में वही छात्र शामिल हो पाएंगे, जिन्होंने पहले चरण की परीक्षाएं दी होंगी. बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार, 15 मई को गणित (स्टैंडर्ड/बेसिक) की परीक्षा होगी. यह परीक्षा सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक आयोजित होगी. इसके बाद 16 मई को…
Gas Battery: वैज्ञानिकों ने कमाल करते हुए एक नया डिवाइस बना लिया है, जो एयर पॉल्यूशन को बिजली में बदल सकता है. इस डिवाइस को गैस कैप्चर एंड इलेक्ट्रिसिटी जनरेटर (GCEC) नाम दिया गया है. यह कार्बन डाईऑक्साइड और नाइट्रोजन डाईऑक्साइड जैसी गैसों को कैप्चर कर उन्हें यूजेबल एनर्जी में बदल देता है. अगर आसान भाषा में समझा जाए तो यह एक गैस बैटरी है, जो गैस की मदद से बिजली पैदा करेगी. यह डिवाइस क्लाइमेट चेंज से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. यह न सिर्फ हवा से प्रदूषण को खत्म कर देगा बल्कि उसे बिजली जैसे एक वैल्यूबल रिसोर्स में…
IMD Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बताया है कि 18 अप्रैल से हरियाणा के ऊपर से हीट वेव कंडीशन स्टार्ट हुई थी और धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और दिल्ली के ऊपर बढ़ गई है। आने वाले दो सप्ताह तक भीषण गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। पूरे देश में तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा। देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश के कारण गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन मैदानी इलाकों में तापमान कम होने की कोई…
Aaj Ka Rashifal 24 April 2026: 24 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। अष्टमी तिथि पर कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होगा जिससे कई राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आय में इजाफा और आर्थिक स्थिति में सुधार का दिन होगा। वहीं कुछ राशि वालों को बिजनेस में अच्छी सफलता हासिल होगी और कोई नई डील हासिल हो सकती है। लेकिन वहीं कुछ राशि वालों को थोड़ा सतर्कता बनाकर चलना होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए शुक्रवार, 24 अप्रैल का दिन कैसा बीतेगा। मेष राशि (Aries) आज आप व्यापार में योजनाबद्ध…
नई दिल्ली: राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर काबू पाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने ‘PUC नहीं तो फ्यूल नहीं’ नियम को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर में इस पहल की शुरुआत के बावजूद अब भी बड़ी संख्या में वाहन बिना वैध पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के सड़कों पर चल रहे हैं, जिससे दिल्ली की हवा की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ रहा है। नई व्यवस्था के तहत अब शहर के पेट्रोल पंपों पर केवल उन्हीं वाहनों को ईंधन मिलेगा, जिनके पास वैध PUC प्रमाणपत्र होगा। बिना PUC वाले वाहनों…
Iran US War: अमेरिका और इजरायल के साथ दोबारा युद्ध छिड़ने की आशंकाओं के बीच ईरानी लोग अपनी सेना का समर्थन का लगातार उसका जोश बढ़ा रहे हैं। पिछले 2 दिनों से रात भर ईरानी लोग अपनी सेना के समर्थन में रैलियां निकाल रहे हैं। इन रैलियों में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) भी शामिल हो रही है। इसके तहत ईरानियों ने बुधवार की रात तेहरान में ड्रोन रैली निकाली। इस रैली में आईआरजीसी ने ताकतवर शाहेद-136 ड्रोन का प्रदर्शन किया। इससे पहले मंगलवार को रैली में आईआरजीसी अपनी खोर्रमशहर-4 जैसी बैलिस्टिक मिसाइल के साथ शामिल हुआ था। इजरायल-अमेरिका…
