Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
नई दिल्ली : भारत में कुछ दवाओं को बिना डाक्टर की पर्ची या प्रेसक्रिप्शन के खरीदा बेचा नहीं जा सकता है, लेकिन अवैध तरीके से इन दवाओं की आनलाइन खरीद बिक्री बड़ी समस्या है। दवाओं की ऑनलाइन तस्करी के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को समन्वित आपरेशन- ‘वाइप’ – शुरू किया और आनलाइन तस्करी के 122 मामलों की पहचान की। एनसीबी ने एक बयान में कहा कि उसने वेब बेस्ड इलिसिट एक्टिविटीज ¨प्रवेशन एंड इंफोर्समेंट (वाइप) के तहत कुछ आनलाइन प्लेटफार्मों को नोटिस जारी किए हैं, जिसमें उन्हें ‘तत्काल’ कार्रवाई करने का निर्देश दिया…
Aaj Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में हीटवेव का कहर जारी रहेगा। इसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर पूर्वी राज्यों में जारी बारिश का प्रभाव लगभग एक सप्ताह तक जारी रह सकता है। गरज के साथ बिजली और तेज हवा का प्रभाव पूरे भारत में आने वाले एक सप्ताह तक देखने को मिलेगा। उत्तर पश्चिम भारत में 28 अप्रैल से 2 मई तक, मध्य भारत में 27 से 30 अप्रैल तक, दक्षिण भारत में 28 से 30…
Vaibhav Sooryavanshi World Record: राजस्थान रॉयल्स के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के 36वें मैच में शानदार शतकीय पारी खेली। इस मुकाबले में उन्होंने 37 बॉल पर पांच चौके और 12 छक्के की मदद से 103 रन की पारी खेली। इस शतकीय पारी के साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मिच ओवन का रिकॉर्ड तोड़ा है। वैभव सूर्यवंशी ने कितने गेंदों में बनाए 1000 रन? वैभव सुर्यवंशी…
Rajasthan Census 2027 : भारत सरकार की आगामी जनगणना-2027 को लेकर राजस्थान में तैयारियां तेज हो गई हैं। देश में पहली बार आधुनिक और डिजिटल जनगणना की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए स्व-गणना की व्यवस्था लागू की है। राजस्थान में इसका आगाज 1 मई 2026 से होगा। इस महायज्ञ में प्रदेश को सिरमौर बनाने और डिजिटल भागीदारी का नया कीर्तिमान रचने के लिए शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। यह रहेगा प्रदेश में जनगणना का कार्यक्रम – आम नागरिक 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक डिजिटल माध्यम से अपनी और अपने परिवार की गणना खुद…
Rajasthan Pachpadra Refinery Fire : HPCL ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में 20 अप्रैल, 2026 को हुई दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना पर HPCL ने स्पष्टीकरण जारी किया है. शनिवार को जारी एक बयान में HPCL मैनेजमेंट ने कहा, “घटना के पश्चात विस्तृत जांच से प्रारंभिक आकलन की पुष्टि हुई है कि आग हीट एक्सचेंजर स्टैक तक सीमित थी जिससे केवल 6 एक्सचेंजर और उनसे संबंधित सहायक उपकरण प्रभावित हुए हैं. परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर, आग का कारण वैक्यूम रेजिड्यू एक्सचेंजर की इनलेट लाइन पर प्रेशर गेज टैपिंग पॉइंट से रिसाव होने की आशंका है. HPCL के…
Delhi Zurich Flight Fire: दिल्ली से ज्यूरिख जा रहे स्विस इंटरनेशनल एयर लाइन्स में सवार 232 यात्री उस वक्त बाल-बाल बच गए जब टेकऑफ से पहले ही विमान से धुआं उठने लगा। पायलट ने तुरंत टेकऑफ कैंसिल कर दिया और इमरजेंसी में यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया। टेकऑफ के समय निकलने लगा धुआं जानकारी के मुताबिक स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की ज्यूरिख जा रही फ्लाइट LX147 रविवार तड़के करीब एक बजे दिल्ली से उड़ाने भरने के लिए तैयार थी। टेकऑफ के दौरान तकीनीकी खराबी आ गई। बताया जाता है कि इंजन में खराबी के चलते लैंडिंग गियर के पोर्ट साइड…
नई दिल्ली: सदी के महानायक Amitabh Bachchan के पास आज मुंबई में कई बंगले हैं, लेकिन उनका सबसे पहला बंगला मुंबई नहीं बल्कि दिल्ली में था. इस बंगला को उनके पिता और हिंदी साहित्य से मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन ने खरीदा था. इसी बंगले में अमिताभ के माता-पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन रहा करते थे. अमिताभ भी इलाहाबाद से आने बाद वहां रहे. बाद में वह मुंबई आए और धीरे-धीरे यहां अपने लिए कई बंगले खरीदे. हालांकि बाद में अमिताभ ने अपना दिल्ली वाला बंगला बेच दिया.’ हरिवंश राय बच्चन से जुड़ी यादें दिल्ली के गुलमोहर पार्क में…
Heatstroke Symptoms : गर्मी का मौसम अपने साथ तेज धूप और बढ़ता हुआ तापमान लेकर आता है. जैसे-जैसे पारा चढ़ता है, वैसे-वैसे लू लगने (Heatstroke) का खतरा भी बढ़ने लगता है. यह एक ऐसी स्थिति है जो शरीर के लिए बहुत खतरनाक हो सकती है और अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो गंभीर परेशानी पैदा कर सकती है. अक्सर लोग सोचते हैं कि लू अचानक लग जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है. शरीर पहले ही कुछ संकेत देना शुरू कर देता है, जिन्हें अगर हम समझ लें तो बड़ी समस्या से बचा जा सकता है. खासकर बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और जो…
LPG Distributorship: क्या आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं, जो दिन हो या रात, गर्मी हो या बरसात, हर समय बिना रुके चलता रहे और मंदी के समय में भी डगमगाए नहीं, तो गैस एजेंसी (LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप) खोलना आपके लिए एक बेहद ही फायदेमंद सौदा हो सकता है. LPG सिलेंडर आज हर घर की जरूरत है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी गैस कनेक्शन का विस्तार हो रहा है. हालांकि, इसके लिए कुछ निर्धारित योग्यता, नियम और प्रक्रिया (खासकर शिक्षा से जुड़ी) होती है, जिसे समझना जरूरी होता है. कितना पढ़ा-लिखा होना जरूरी है? गैस…
AC Tips: गर्मी दो तरह की महसूस होती है एक होती है सूखी गर्मी जिसमें तापमान तो ज्यादा होता है लेकिन हवा में नमी कम रहती है. दूसरी होती है उमस भरी गर्मी जहां तापमान के साथ हवा में नमी भी ज्यादा होती है. यही नमी हमारे शरीर को ज्यादा पसीना और चिपचिपाहट महसूस कराती है जिससे असहजता बढ़ जाती है. AC पर किस मौसम में पड़ता है ज्यादा दबाव? अक्सर लोग सोचते हैं कि ज्यादा तापमान यानी ज्यादा बिजली खर्च. लेकिन असली खेल यहां नमी का होता है. सूखी गर्मी में AC को सिर्फ कमरे का तापमान कम करना होता…
