Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
राजनांदगांव थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मारगांव के पास एक बांध के किनारे 52 पत्ती ताश पर जुआ खेल रहे 12 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया. रेड के दौरान पुलिस ने मौके से 1.39 लाख रुपये नकद, 12 मोटरसाइकिल, और 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व अनुविभागीय अधिकारी दिलीप सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में की गई. टीम का नेतृत्व प्रशिक्षु ईशु अग्रवाल, थाना प्रभारी अवनीश कुमार श्रीवास और थाना लालबाग की संयुक्त टीम ने किया. सभी आरोपियों के…
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में बीती रात एक सनकी पिता ने अपने 6 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुदखुशी कर ली. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. कलयुगी पिता अपने बेटे को दम तोड़ने तक जमीन पर पटकता रहा और बेटे की हत्या के बाद उसने खुद फांसी लगाकर जान दे दी. इस घटना के पीछे का कारण अब तक पता नहीं चल सका है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है. SSL की टीम मामले की जांच…
आज का दिन कई राशियों के लिए विशेष बदलाव लेकर आया है। ग्रहों की चाल में हुए परिवर्तन का प्रभाव आपकी राशि पर क्या होगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल। मेष (Aries) – आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। कोई पुरानी योजना आज फलीभूत हो सकती है। वृषभ (Taurus) – आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। मिथुन (Gemini) – आज नई योजनाओं पर काम करने का दिन है। संचार माध्यमों से लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कर्क (Cancer) – स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव…
वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार 10 अप्रैल को प्रदोष व्रत है। यह पर्व प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही सभी प्रकार के संकटों से निजात पाने के लिए साधक त्रयोदशी के दिन व्रत रखते हैं। शिव पुराण में वर्णित है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुखों में वृद्धि होती है। ज्योतिष जीवन में व्याप्त दुखों से निजात पाने के लिए…
नई दिल्ली। साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai की ओर से भारतीय बाजार में एसयूवी के तौर पर Hyundai Creta को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। Hyundai Creta के EX वेरिएंट को अगर आप भी घर लाने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। Hyundai Creta EX Price Hyundai की ओर से Creta SUV के सेकेंड बेस वेरिएंट के तौर पर EX को ऑफर किया जाता है। कंपनी इस मिड…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धर्मांतरण का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर से धर्मांतरण का मामला सामने आया है. सरकंडा थाना क्षेत्र के अटल आवास में धर्मांतरण की शिकायत मिलने के बाद हिंदूवादी संगठन की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है. मामले में दो पास्टर समेत करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है. जानकारी के अनुसार, अटल आवास में दो अलग-अलग स्थानों पर धर्मांतरण की गतिविधियों की शिकायत मिली थी. हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि भोले-भाले लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित…
जशपुरनगर. अगर आप प्रकृति के बीच स्वच्छ वातावरण में अपने परिवार के साथ समय बिताने आना चाहें तो बगिया में बनी पर्यावरण वाटिका आपका इंतजार कर रही है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने वाटिका परिसर में नारियल, सुपाड़ी और सीता अशोक का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. 53 लाख रुपए की लागत से निर्मित लगभग 28 हेक्टेयर में बने पर्यावरण वाटिका में एडवेंचर जोन, औषधीय गुणों से भरपूर पौधे, चिल्ड्रन पार्क, वाटर फॉल, मेडिटेशन हट, तितलियों के जीवन चक्र को प्रदर्शित करती तितली जोन और कई निर्माण कराएं…
गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है। गर्मी में सेहत का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना पड़ता है। दरअसल गर्मियों में हमें कई बीमारियां घेर सकती हैं। ऐसे में शरीर को अधिक पोषण की जरूरत हाेती है। लाेग रसीले फल, मौसमी सब्जियों को डाइट में शामिल करते हैं। इससे वे कुछ हद तक अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। कहा जाता है कि गर्मी के दिनों में चार से पांच लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। इससे आपकी बॉडी हाइड्रेट रहेगी। लेकिन क्या आपको मालूम है कि प्याज खाने से भी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं? सेहत के…
रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम प्रिंस सिंह है, जिसकी हाल ही में शादी हुई थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने अपनी 22 वर्षीय नवविवाहिता पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी की पत्नी को एम्स अस्पताल ले…
छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन Black Sunday से कम नहीं रहा. वो इसलिए क्योंकि रविवार को प्रदेश के अलग-अलग तीन सड़क हादसों में 3 लोगों के जान चली गई. वहीं इन हादसों में तीन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पहली दुर्घटना सूरजपुर से सामने आई है, जहां कार और बाइक के बीच आमने-सामने से भिड़ंत हो गई. दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना चांदनी बिहरपुर क्षेत्र के नवडीहा के पास…
