Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
CG Vyapam Exam Update: छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी, हीट वेव को देखते हुए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने प्रतियोगी परीक्षाओं के समय में बदलाव कर दिया है। रविवार 19 अप्रैल को होने वाली परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा के बाद आगामी सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। पहले परीक्षा का समय 11 से 1.15 बजे तक निर्धारित किया गया था। दोपहर की पाली को पूरी तरह समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इससे परीक्षार्थियों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। आज होने वाली परिवहन आरक्षक परीक्षा पूर्व निर्धारित समय सुबह 11 बजे…
Iran Attack On Indian Ships: होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय ध्वज वाले 2 जहाजों पर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की फायरिंग के बाद भारत ने कड़ा कदम उठाया है। शनिवार को भारत ने ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को विदेश मंत्रालय में तलब किया। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, यह कदम भारतीय जहाजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता के चलते उठाया गया है। ईरानी राजदूत मंत्रालय आए और मुलाकात के बाद दूतावास लौट गए। इस दौरान भारत ने इस घटना पर औपचारिक विरोध दर्ज कराया है और विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में…
Shweta Tiwari Vacation Photos: टीवी की पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने इन दिनों भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन वो अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस ने जुड़ी रहती हैं. हाल ही में श्वेता तिवारी ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपने बेटे के साथ वैकेशन एंजॉय नजर आ रही हैं. श्वेता तिवारी इन दिनों अपने बेटे के साथ वादियों के बीच वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. इंस्टाग्राम पर उन्होंने कई फोटोज शेयर की हैं. इन शेयर की गई फोटोज में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं. 45 की उम्र में भी एक्ट्रेस अपनी…
Loneliness Heart Disease Risks : आजकल बहुत से लोग भीड़ में रहकर भी खुद को अकेला महसूस करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह अकेलापन सिर्फ मानसिक स्थिति नहीं, बल्कि शरीर की गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है. हाल ही में एक बड़ी और चौंकाने वाली रिसर्च में यह सामने आया है कि जो लोग खुद को ज्यादा अकेला महसूस करते हैं, उनमें दिल के वाल्व (Heart Valve) की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है. यह अध्ययन Journal of the American Heart Association में प्रकाशित हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं कि वयस्कों में अकेलापन…
AI as Hacker: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी Artificial Intelligence आज दुनिया को तेजी से बदल रहा है. जहां एक तरफ यह काम आसान बना रहा है वहीं दूसरी तरफ इसके खतरों को लेकर भी चिंता बढ़ रही है. हाल ही में Anthropic ने अपना नया AI मॉडल Mythos पेश किया जो सॉफ्टवेयर की कमजोरियों को पहले ही पहचान सकता है. लेकिन टेस्टिंग के दौरान इसके कुछ ऐसे पहलू सामने आए जिन्होंने सभी को चौंका दिया. क्या Mythos खुद बन सकता है हैकर? Anthropic के रिसर्चर Nicholas Carlini ने जब इस मॉडल की जांच की, तो उन्हें पता चला कि यह AI सिर्फ मदद करने…
Territorial Army Recruitment 2026: टेरिटोरियल आर्मी भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 161 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. यह अवसर खासतौर पर अनुभवी और रिटायर्ड उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. भर्ती प्रक्रिया रैली के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जहां उम्मीदवारों को तय तारीख और स्थान पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा. भर्ती रैली अलग-अलग स्थानों पर 5 मई 2026 से 23 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी.उम्मीदवार अपने पद और स्थान के अनुसार तय तारीख पर शामिल हो सकते हैं. ये…
Heatwave Alert: अप्रैल के जाते-जाते सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं और अब भीषण गर्मी लोगों को डराने लगी है. आलम यह है कि देश के कई राज्यों में पारा 40°C के पार पहुंच चुका है, जिससे दोपहर के समय सड़कें सूनी होने लगी हैं. लू के थपेड़ों और बढ़ते तापमान ने अभी से ही मई-जून जैसी तपिश का अहसास कराना शुरू कर दिया है. ओडिशा में शनिवार को भीषण गर्मी का प्रकोप रहा और करीब 15 स्थानों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. मौसम विभाग के मुताबिक बोलांगीर जिले का टिटलागढ़ 42.7 डिग्री सेल्सियस के साथ…
Parliament of India की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। सत्र के आखिरी दिन भी सरकार और विपक्ष के बीच सहमति नहीं बन सकी, जिसके चलते प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं हो पाया। पूरे सत्र के दौरान कई मुद्दों पर तीखी नोकझोंक और हंगामा देखने को मिला, जिससे महत्वपूर्ण विधायी कामकाज प्रभावित हुआ। सरकार की ओर से विधेयक को पारित कराने की कोशिशें जारी रहीं, लेकिन विपक्ष ने कई प्रावधानों पर आपत्ति जताते हुए विस्तृत चर्चा की मांग की। लगातार विरोध और गतिरोध के कारण विधेयक पर मतदान की स्थिति नहीं बन सकी। संसदीय सूत्रों के अनुसार,…
Summer Health Issues: अगर आपको हाल ही में बुखार, तेज सिरदर्द और पेट खराब जैसी दिक्कतें एक साथ महसूस हो रही हैं, तो आप अकेले नहीं हैं. साल के इस समय में फूड और वाटर-बॉर्न बीमारियां तेजी से बढ़ती हैं. यह सिर्फ संयोग नहीं है, बल्कि इसके पीछे मौसम की बड़ी भूमिका होती है. डॉक्टर के अनुसार, गर्मी और नमी का मेल बैक्टीरिया और वायरस के लिए सबसे अनुकूल माहौल बना देता है. यानी जो मौसम हमें असहज लगता है, वही इन के पनपने के लिए परफेक्ट होता है. जैसे ही ये शरीर में प्रवेश करते हैं, सबसे पहले आपका डाइजेशन सिस्टम…
Samreen Kaur Kaun Hain: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों न केवल अपनी धारदार गेंदबाजी, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया और गॉसिप गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि अर्शदीप पंजाबी और बॉलीवुड एक्ट्रेस समरीन कौर को डेट कर रहे हैं। इस खबर ने तब जोर पकड़ा जब स्नैपचैट पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें अर्शदीप को एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे देखा गया। प्रशंसकों ने टैटू और एक्सेसरीज के आधार पर दावा किया कि वह लड़की कोई और नहीं बल्कि समरीन कौर ही…
