Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG IPL 2026: रायपुर में गरजा विराट का बल्ला, रोमांचक मैच में RCB ने MI को हराया

May 11, 2026

LPG Cylinder: एलपीजी यूजर्स अलर्ट! HP Gas, Indane और Bharat Gas ने जारी की बड़ी चेतावनी, तुरंत जान लें ये जरूरी बातें

May 11, 2026

PM Modi Work From Home Appeal : वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की बड़ी अपील- वर्क फ्रॉम होम, पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल, सोना न खरीदें… 

May 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, May 11
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » India & weather
India & weather

Heatwave Alert: यूपी और छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, तापमान 45°C के पार, MP में हीटवेव; क्या है दिल्ली-राजस्थान के मौसम का हाल?

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
गर्मी
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Heatwave Alert: अप्रैल के जाते-जाते सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं और अब भीषण गर्मी लोगों को डराने लगी है. आलम यह है कि देश के कई राज्यों में पारा 40°C के पार पहुंच चुका है, जिससे दोपहर के समय सड़कें सूनी होने लगी हैं. लू के थपेड़ों और बढ़ते तापमान ने अभी से ही मई-जून जैसी तपिश का अहसास कराना शुरू कर दिया है. ओडिशा में शनिवार को भीषण गर्मी का प्रकोप रहा और करीब 15 स्थानों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. मौसम विभाग के मुताबिक बोलांगीर जिले का टिटलागढ़ 42.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा, इसके बाद झारसुगुड़ा में 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. विभाग के अनुसार भवानीपटना में 42 डिग्री सेल्सियस, जबकि संबलपुर और नुआपड़ा में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. विभाग के अनुसार इसी प्रकार हीराकुड में 41.4 डिग्री सेल्सियस, बोलांगीर और तालचर में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
Latest and Breaking News on NDTV

महाराष्ट्र के वर्धा में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 18 अप्रैल 2026 को देश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और महाराष्ट्र के वर्धा में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. उत्तर प्रदेश के बांदा, प्रयागराज, झांसी, वाराणसी और सुल्तानपुर समेत कई जिलों में भी पारा 43 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया. मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, राजस्थान और विदर्भ क्षेत्र में भी तेज गर्मी का असर दिखा. कई इलाकों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक अधिक रहा, जिससे लू चलने की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने लोगों को दिन के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त सावधानी बरतने की सलाह दी है.

तापमान चित्तौड़गढ़ में 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया

वहीं, राजस्थान में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है जहां शनिवार को कई जगह दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. भारत आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार शनिवार दिन में चूरू राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसी तरह यह बाड़मेर और कोटा में 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा. टोंक के वनस्थली में 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि अलवर में 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

20 और 21 अप्रैल को लू चलने की प्रबल संभावना

भारत मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह भारत के पूर्वी तट पर गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 18 से 20 अप्रैल तक, पूर्वी राजस्थान और ओडिशा में 19 से 22 अप्रैल तक, पश्चिमी राजस्थान में 21 और 22 अप्रैल को, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 18 और 19 अप्रैल को, और झारखंड में 20 और 21 अप्रैल को लू चलने की प्रबल संभावना है. अगले एक हफ्ते के दौरान 18 से 24 अप्रैल के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि 18 से 21 अप्रैल के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान, विदर्भ के अधिकांश हिस्सों और मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों  में अधिकतम/दिन का तापमान 40℃-44℃ के बीच रहा. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में उच्चतम अधिकतम तापमान 36℃-40℃ की सीमा में था. सबसे अधिक गर्मी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में रिकॉर्ड की गयी, जहां अधिकतम तापमान 45.4°C दर्ज किया गया. हालांकि, भारत मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 21 तारीख के दौरान अरुणाचल प्रदेश में, 19 और 21 तारीख को असम और मेघालय में, और 19 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली और गरज के साथ छिटपुट भारी वर्षा की बहुत संभावना है.
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

दिल्ली से पहाड़ तक बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी-उत्तराखंड में तेज हवाओं संग भारी बारिश की चेतावनी; पढ़ें मौसम विभाग का अलर्ट

May 7, 2026

Weather Forecast: दिल्ली से बिहार तक मौसम का कहर! ओले-बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, जानें कब तक जारी रहेगा ये दौर

May 6, 2026

Rain Alert: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, UP-राजस्थान से बंगाल तक मौसम ने ली अचानक करवट

May 4, 2026

दिल्ली-NCR से लेकर राजस्थान-MP तक बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश के बीच कई शहरों में 44°C पार तापमान; कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम?

May 3, 2026

Aaj Ka Mausam 1 may 2026: देश के 11 राज्यों में तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी, दिल्ली-NCR से बिहार तक बिगड़ेगा मौसम

May 1, 2026

दिल्ली-NCR सहित 10 राज्यों में मौसम का यू-टर्न: तेज बारिश के साथ 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ओलावृष्टि और बिजली का अलर्ट

April 30, 2026
Editors Picks

CG IPL 2026: रायपुर में गरजा विराट का बल्ला, रोमांचक मैच में RCB ने MI को हराया

May 11, 2026

LPG Cylinder: एलपीजी यूजर्स अलर्ट! HP Gas, Indane और Bharat Gas ने जारी की बड़ी चेतावनी, तुरंत जान लें ये जरूरी बातें

May 11, 2026

PM Modi Work From Home Appeal : वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की बड़ी अपील- वर्क फ्रॉम होम, पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल, सोना न खरीदें… 

May 11, 2026

CG Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट – आज से बढ़ेगा तापमान, भीषण गर्मी लौटने के संकेत

May 11, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG IPL 2026: रायपुर में गरजा विराट का बल्ला, रोमांचक मैच में RCB ने MI को हराया

May 11, 2026

LPG Cylinder: एलपीजी यूजर्स अलर्ट! HP Gas, Indane और Bharat Gas ने जारी की बड़ी चेतावनी, तुरंत जान लें ये जरूरी बातें

May 11, 2026

PM Modi Work From Home Appeal : वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की बड़ी अपील- वर्क फ्रॉम होम, पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल, सोना न खरीदें… 

May 11, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.