Author: The Janta News

म्यांमार। म्यांमार में खतरनाक भूकंप के झटके महसूस हुए। लोगों में भूकंप के बाद दशहत महसूस की गई। भूकंप के झटके काफी तेज थे। झटकों से लोग दहशत में आ गए और अपने घरों-दफ्तरों से बाहर निकल आए। ये झटके इतने जबरदस्त थे कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी इन्हें महसूस किया गया। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 रही। भूकंप के तेज झटके की वजह से बैंकॉक और म्यांमार के शहरों में बड़ी-बड़ी इमारतें नाव की तरह हिलने लगी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोग चीखते-चिल्लाते हुए सड़कों पर भाग…

Read More

रायपुर।’ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर आ रहे हैं । यहां नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ से जुड़े 33 हजार 700 करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे। इनमें बिजली, तेल, गैस, रेल, सड़क , शिक्षा और आवास जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि हिंदू नव वर्ष के पहले दिन प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आ रहे हैं यह ऐतिहासिक है। अरुण साव ने कहा- अनुमान है कि लगभग 2 लाख लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसे ध्यान में रखकर सारी तैयारी प्रशासन शासन की ओर से की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Read More

नारायणपुर. अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों ने फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने कुतुल और बेड़माकोटी के बीच प्रेशर IED प्लांट किया हुआ था, जिसकी चपेट में आने से बस्तर फाइटर का 1 जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे बेहतर इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. वहीं सुरक्षा बल के जवानों ने घटना के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दी है. यह घटना कोहकामेटा थाना इलाके में हुई. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. बता दें, प्रदेश को नक्सवाद मुक्त…

Read More

सलमान खान की आने वाली फिल्म सिकंदर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसमें सलमान ने अन्याय से लड़ने वाले लोगों के ब्रूटल प्रोटेक्टर के रोल में दिख रहे हैं। एक बातचीत में सलमान के साथ सिकंदर के निर्देशक एआर मुरुगादॉस और अभिनेता आमिर खान शामिल हुए। जहां उन्होंने फिल्म के बारे में बात की। आमिर ने एक अभिनेता के रूप में सलमान की प्रशंसा की खासकर यह देखते हुए कि वह भावनात्मक दृश्यों को बहुत अच्छे से निभाते हैं। ऑक्सफोर्ड में ममता बनर्जी का विरोध, छात्रों ने…

Read More

रायपुर।’ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका इन दिनों प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। वे न सिर्फ स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं, बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकों में सरकार की योजनाओं की समीक्षा भी कर रहे हैं। 4 फरवरी को पीएम नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद लगातार वे जिलों का दौरा कर रहे हैं, यही वह पहलू है, जिसे लेकर अब सियासत हो रही है। कांग्रेस का आरोप है कि यह सीधे तौर पर सरकार को कमजोर करने और प्रशासन को राज्यपाल के नियंत्रण में लेने की प्रक्रिया…

Read More

कैंसर एक गंभीर बीमारी बन चुकी है, जिससे इन दिनों कई लोग परेशान हैं। यह दुनियाभर में अपने पैर पसार रहा है, जिसकी वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। खासकर भारत में पिछले कुछ दिनों से कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसकी वजह से यह देश में एक गंभीर स्वास्थ्य विषय बना हुआ है। कैंसर कई तरह का होता है, जो शरीर के अलग-अलग अंगों प्रभावित करता है और उसी नाम से जाना जाता है। कोलन या बॉवेल कैंसर इन्हीं में से एक है, जो इन दिनों युवाओं को तेजी से अपना…

Read More

बलौदाबाजार। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला पलारी थाना क्षेत्र का है, जहां एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में पति और बच्चे बाल-बाल बच गए. वहीं बच्चे का मौके पर रो-रोकर बेहाल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, घटना ग्राम पहंदा के पास हुई है. मृतका रायपुर से बलौदाबाजार आ रही थी और अपने पति व बच्चे…

Read More

सरगुजा।’ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के सरगुजा प्रवास के दौरान मैनपाट में उनके काफिले की वाहन से टकराकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद राज्यपाल ने अपने सरगुजा में आज के कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया है और रायपुर रवाना हो गए हैं। घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र की है घटना गुरुवार शाम पर्यटन स्थल उल्टापानी के पास हुई। राज्यपाल की सुरक्षा में लगी फॉलो वाहन की चपेट में आकर सुन्नी मझवार (55)गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए कमलेश्वरपुर हॉस्पिटल ले जाया गया। गंभीर अवस्था में उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। अंबिकापुर…

Read More

कोलकाता/लंदन : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में गुरुवार को भाषण के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बंगाल में हुई हिंसा, आरजी कर कॉलेज रेप-मर्डर केस और संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर सवाल उठाए। ममता ने कहा- आप जानते हैं कि यह मामला अदालत में है और ये केस हमारे हाथ में नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार ने अपने हाथ में ले लिया है। प्रदर्शनकारी छात्रों के शांत न होने पर ममता बनर्जी ने कहा, ‘यहां राजनीति मत करो, यह राजनीति का मंच नहीं है। मेरे…

Read More

खैरागढ़। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए दस साल पहले शुरू किया गया बाईपास बनाने का काम आज भी अधूरा है, जिसकी वजह से भारी वाहनों से शहर में प्रवेश से दुर्घटनाएं हो रही है. ऐसा ही वाकया गुरुवार रात साईं मंदिर के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से दो लोग घायल हो गए, वहीं ट्रक चालक को गंभीर हालत में इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, बारदाना भरा ट्रक राजनांदगांव से साल्हेवारा की ओर जा रहा था. मोटर साइकिल रिपेयरिंग दुकान के…

Read More