Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
नई दिल्ली। एटीएम से कैश निकालने पर एक लिमिट तक आपको कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ता है। लेकिन लिमिट पूरी होने के बाद आपके अकाउंट से एक निश्चित चार्ज काटा जाता है। अब यहीं चार्ज बढ़ने वाला है। 1 मई 2025 से कैश विड्रॉल चार्जिस को 2 रुपये तक बढ़ा दिया जाएगा। जिसका मतलब हुआ कि एटीएम से कैश निकालना और भी महंगा पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुल्क बढ़ाने का ये फैसला एटीएम ऑपरेशन कॉस्ट को देखकर लिया गया है। अभी कितना लगता है चार्ज इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक अभी हर व्यक्ति को लिमिट से…
दुर्ग. दुर्ग के पुरानी भिलाई स्थित सब स्टेशन में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही दकमल की टीम मौके पर पहुंची और एक गाड़ी पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया. बता दें कि पुराने मीटर और ट्रांसफार्मर में यह आग लगी थी. समय रहते आग पर काबू पाने से एक बड़ा हादसा टल गया.
रायपुर।’ कांग्रेस की ड्राफ्टिंग कमेटी की अहम बैठक आज दिल्ली में हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल भी शामिल हुए। यह कमेटी आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद, गुजरात में होने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) अधिवेशन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार कर रही है। पहली बैठक 26 मार्च को आयोजित की गई थी, लेकिन उसी दिन CBI की रेड की वजह से भूपेश बघेल इसमें शामिल नहीं हो सके थे। आज की बैठक में उन्होंने अहम मुद्दों पर चर्चा की और आगामी अधिवेशन की रणनीति को लेकर अपने सुझाव रखे।
नई दिल्ली। BMW ने अपनी नई स्क्रैम्बलर मोटरसाइकिल R 12 G/S को ग्लोबल बाजार में पेश किया है। इसे R 12 nineT के आधार पर बनाया गया है। इतना ही नहीं, इसमें उसकी इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो R 12 nineT में किया जाता है। इस बाइक के पेश होने से पहले इसकी कई लीक और अफवाहें सामने आ रही थी, लेकिन अब कंपनी ने इसे पेश करके इन चीजों को पूरी तरह से विराम लगा दिया है। आइए जानते हैं कि BMW R 12 G/S कितनी दमदार स्क्रैम्बलर मोटरसाइकिल है और यह भारत में कम लॉन्च हो…
नई दिल्ली। वीवो जल्द ही अपना एक और नया फोन ला रहा है जिसे कंपनी X200 अल्ट्रा के नाम से पेश करने जा रही है। कंपनी ने चीनी माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर अपने अगले डिवाइस के बारे में डिटेल्स शेयर की हैं। वीवो एक्स200 अल्ट्रा में 6.8 इंच का 2K LTPO OLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं इस फोन में सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होने की भी संभावना है, जो आपको टॉप-टियर परफॉर्मेंस दे सकता है। बता दें कि कंपनी ने भारत में X200 सीरीज को दिसंबर…
मुंगेली जिला पंचायत के सभाकक्ष में शुक्रवार को पहली सामान्य सभा की बैठक हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने बैठक की अध्यक्षता की। अध्यक्ष ने कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आपसी तालमेल से काम करने के निर्देश दिए। इससे योजनाएं आम लोगों तक आसानी से पहुंच सकेंगी। बैठक में 15वें वित्त आयोग के तहत मदवार प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। क्षेत्र के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इससे जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। बैठक में जिला पंचायत के…
कोंडागांव।’ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जांच एजेंसियों की कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से रैली निकालकर बस स्टैंड पहुंचे। यहां उन्होंने सीबीआई का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम ने कहा कि भाजपा के इशारे पर जांच एजेंसियां कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। यह बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई सुशासन नहीं, बल्कि कुशासन का संकेत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों के सामने भी घुटने नहीं टेके थे। पार्टी भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।
भगवान राम और माता सीता के वियोग के कई कारण बताए गए हैं, जिनमें से एक प्रमुख कारण नारद मुनि द्वारा दिया गया श्राप भी माना जाता है। इस कथा का वर्णन रुद्र सहिंता के प्रथम खंड में मिलता है, तो चलिए इस आर्टिकल में इस प्रचलित कथा के बारे में विस्तार से जानते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार नारद मुनि अपनी अपार शक्ति और तपस्या की वजह से अहंकार से भर गए थे। वे अपनी सुंदरता और तपस्या का बखान करते हुए ब्रह्मा जी के पास पहुंचे। ब्रह्मा जी को उनके अहंकार के बारे में पता चल…
बलौदाबाजार. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलौदाबाजार जिले के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपए की लगात से निर्मित मनोविकास केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान सीएम साय ने मानसिक रूप से कमजोर बच्चों से मुलाकात की. मुख्यमंत्री के हाथों बैग पाकर नन्हें बच्चों के चेहरे खिल उठे. बलौदाबाजार में मनोविकास केंद्र के निरीक्षण के दौरान सीएम साय ने डॉक्टरों से बच्चों के इलाज के संबंध में जानकारी ली. साथ ही सुविधा विकसित करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री साय ने बेहतर कार्य करने के लिए कलेक्टर दीपक सोनी और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की तारीफ की.
रायपुर। महापौर मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम ने बजट को वित्त मंत्री ओपी चौधरी से प्रेरित बताया. उन्होंने कहा कि हमने बजट में जो भी प्रावधान किया है, उसे एक वर्ष में पूरा करने की कोशिश करेंगे. वहीं दूसरी ओर निगम में नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू ने बजट की निंदा की है. बतौरा महापौर मीनल चौबे ने अपना पहला बजट पेश करने के बाद मीडिया से चर्चा की. उन्होंने कहा कि बजट में हर वर्ग, हर समाज के लोगों के लिए कुछ न कुछ प्रावधान किया गया है. थर्ड जेंडर के लिए हमने गार्डन बनाने का प्रावधान किया है.…
