Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
मुंबई : महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे के पैरोडी सॉन्ग के बाद विवादों में घिरे कॉमेडियन कुणाल कामरा को पुलिस ने 31 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस अब तक उन्हें दो समन जारी कर चुकी है। उधर, अपने वीडियो में मिस्टर इंडिया फिल्म के गाने पर पैराडी करने की वजह से कुणाल को टी-सीरीज ने कॉपीराइट नोटिस भेजा है। खुद कुणाल ने X पर यह जानकारी दी। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसते हुए “कहते हैं मुझको हवा हवाई…” गाने पर पैरोडी सॉन्ग गाया था। कामरा ने आरोप लगाया कि उनके स्टैंड-अप स्पेशल ‘नया…
रायपुर। उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ रेल मंडल अंतर्गत गोरखपुर स्टेशन पर अधोसंरचना विकास कार्य के तहत गोरखपुर-गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी रेलवे लाइन को जोड़ने के लिए 27 मार्च से 26 अप्रैल 2025 तक नॉन इंटरलोकिंग कार्य किया जाएगा. इस कार्य के पूर्ण होने के बाद ट्रेनों की समयबद्धता और गति में सुधार होगा. इस दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है और सहयोग की अपील की है. रद्द रहने वाली ट्रेनें गाड़ी संख्या 18205 (दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस) – 24 अप्रैल…
रायपुर। रायपुर पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है, जिसमें (एसआई) SI और (एएसआई) ASI समेत 121 पुलिसकर्मियों को एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है. यह ट्रांसफर लिस्ट एसएसपी लाल उमेद सिंह ने जारी किया है. देखिये ट्रांसफर लिस्ट-
देशभर में UPI सर्विस ठप, PhonePe-Google Pay से लेनदेन में दिक्कत, सोशल मीडिया पर आई शिकायतों की बाढ़
नई दिल्ली। देशभर में मंगलवार शाम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सर्विस अचानक ठप हो गई, जिससे लाखों उपयोगकर्ताओं को डिजिटल पेमेंट करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। PhonePe, Google Pay और Paytm सहित कई पेमेंट एप्स पर लेनदेन फेल होने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर यूजर्स ने इस समस्या को लेकर शिकायतें और मीम्स शेयर किए। शाम 7 बजे के बाद अचानक ठप हुई UPI सेवा मंगलवार शाम करीब 7 बजे के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने यूपीआई लेनदेन फेल होने की शिकायत की। कई बैंक ग्राहकों ने बताया कि वे…
राजनांदगांव। महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई की कार्रवाई जारी है. बुधवार की कार्रवाई के बाद आज एक बार फिर सीबीआई की टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी के कंचनबाग के सनसिटी स्थित घर पहुंची. सीबीआई की टीम ने बुधवार को कार्रवाई के बाद घर को सील कर दिया था. आज फिर से दो गाड़ियों में अभिषेक माहेश्वरी के घर पहुंची सीबीआई की टीम ने सील को खोलकर दोबारा से अपनी जांच शुरू की.
बेंगलुरु : कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव से जुड़े गोल्ड स्मगलिंग केस में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने तीसरी गिरफ्तारी की है। मामले में DRI ने बेल्लारी से एक सोना व्यापारी साहिल सकारिया जैन को बुधवार को गिरफ्तार किया। साहिल पर सोने को ठिकाने लगाने में रान्या की मदद का आरोप है। बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने साहिल को 29 मार्च तक DRI की कस्टडी में भेज दिया है। रान्या को बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 3 मार्च को 14.2 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 10 मार्च को उसके दोस्त तरुण राजू को अरेस्ट किया गया था।…
देहरादून : उत्तराखंड में 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में इस बार वीडियो रील बनाने वालों और यूट्यूबर्स की एंट्री रोकने की तैयारी है। केदारनाथ-बद्रीनाथ पंडा समाज ने तय किया है कि इस बार मंदिर परिसर में इन्हें नहीं आने देंगे। यदि कोई ऐसा करता मिला तो बिना दर्शन उसे लौटा दिया जाएगा। इस बारे में प्रशासन को भी बता दिया गया है। केदारनाथ सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने भास्कर को बताया कि पिछले साल रील बनाने वालों के चलते काफी अव्यवस्था फैली थी। समुद्र तल से 12 हजार फीट ऊपर केदारनाथ धाम में ढोल नगाड़ों…
रायपुर : CM साय ने मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। आपको बता दें कि यह योजना पहले भाजपा की रमन सरकार ने शुरू की थी, लेकिन कांग्रेस सरकार में इस योजना का लाभ बुजुर्गों को नहीं मिल पाया था। अब, भाजपा की साय सरकार ने इस योजना को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक बुजुर्गों को इसका लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना क्या है? – मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत राज्य के बुजुर्गों को धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी, ताकि वे अपने श्रद्धा स्थलों का दौरा…
धरसींवा। सांकरा-सिमगा सिक्स लाइन पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार का शरीर दो भागों में बंट गया और सड़क खून से सन गई. जानकारी के अनुसार, यह घटना टाटीबंध ब्रिज के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया. इस भीषण हादसे में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही…
दुर्ग : दुर्ग जिले के अहिवारा क्षेत्र में गौवंश से भरी एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा है. ट्रक में 32 गौवंश को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था और उन्हें मुंगेली से नागपुर के कत्लखाने ले जाया जा रहा था. जानकारी के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदनी थाना पुलिस ने माटरा और खजरी गांव के बीच सड़क पर घेराबंदी कर गौवंश से भरे ट्रक को पकड़ा. लेकिन पुलिस को देख ड्राइवर और सह-चालक मौके से फरार हो गए. वहीं पुलिस ने गौवंश को थाने लाकर चारा-पानी दिया और पशु चिकित्सकों से उनका इलाज कराया जा रहा…
