Author: The Janta News

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महादेव सट्टा एप को लेकर सीबीआई की छापेमारी को लेकर सवाल खड़ा किया है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि जब हमने ही कार्रवाई की तो हम पर संरक्षण का आरोप कैसे? ये कैसी जाँच है? पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा है कि महादेव एप के बारे में देश में कोई नहीं जानता था. मुख्यमंत्री रहते कांग्रेस सरकार में ही 74 FIR दर्ज हुई हैं. 200 से अधिक गिरफ़्तारी हुई हैं. 2000 से अधिक बैंक खाते सीज किए गए. हमारी सरकार में ही गूगल को पत्र लिखकर…

Read More

नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर जले हुए नोटों के बंडल मिलने के मामले में 26 मार्च को सुप्रीम कोर्ट की बनाई इन-हाउस कमेटी पुलिस को लेकर जज वर्मा के बंगले पर पहुंची। कमेटी मेंबर करीब 30-35 मिनट तक जस्टिस वर्मा के घर के अंदर रहे। इधर, जस्टिस वर्मा ने इन-हाउस जांच समिति के समक्ष पेश होने से पहले बुधवार को सीनियर वकीलों से मुलाकात की। दरअसल, जस्टिस वर्मा अपना फाइनल जवाब तैयार कर रहे हैं, यही आगे की कार्रवाई का आधार बनेगा। जांच कमेटी के सामने उनकी पेशी इसी हफ्ते हो सकती है। इनमें…

Read More

खैरागढ़. जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वे खुलेआम मारपीट और जानलेवा हमला कर रहे हैं। बुधवार दोपहर शहर के रश्मि देवी फ्यूल पेट्रोल पंप पर दो बदमाशों ने एक कर्मचारी पर हमला कर दिया। यह पेट्रोल पंप कोई आम जगह नहीं, बल्कि कलेक्टर बंगले के पास स्थित है, जहां पुलिस की गश्त भी रहती है। बावजूद इसके अपराधियों ने सरेआम तांडव मचाया और पुलिस कहीं नजर नहीं आई. इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. फटेज में साफ दिख रहा है कि दो युवक स्कूटी से पंप पर पहुंचे. बिना…

Read More

27 मार्च 2025 को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इस दिन शुक्र मीन राशि में नेपच्यून के साथ युति करेंगे, जो लगभग 27 वर्षों में एक बार होता है। यह संयोजन आत्म-क्षमा और करुणा को बढ़ावा देता है। इसके अतिरिक्त, मेष राशि में सूर्य ग्रहण आत्म-पुनर्निर्धारण का संकेत देता है, जबकि नेपच्यून का मेष राशि में प्रवेश आध्यात्मिक जागरण की नई दिशा की ओर इंगित करता है।​ मेष : आज का सूर्य ग्रहण आपके व्यक्तित्व में बदलाव का संकेत देता है। नई शुरुआत के लिए यह समय उपयुक्त है। नेपच्यून का प्रभाव आपकी रचनात्मकता और आध्यात्मिकता को बढ़ाएगा।​…

Read More

रायपुर।’ छत्तीसगढ़ को IT और इलेक्ट्रॉनिक्स हब बनाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में देश की बड़ी टेक कंपनियों और बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की। इस दौरान 3700 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले। राज्य सरकार ने IT और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को मजबूत करने के लिए NASSCOM, इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) और TiE बैंगलोर के साथ महत्वपूर्ण समझौता (MoU) किया है। इससे छत्तीसगढ़ में टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप्स को नया प्लेटफॉर्म मिलेगा।

Read More

नई दिल्ली। निसान मोटर इंडिया भारतीय बाजार में अपनी लाइन-अप को बढ़ाने जा रही है। कंपनी इस साल दो नई गाड़ियों को लॉन्च करेगी। इसमें नई 7-सीटर MPV और SUV शामिल है। SUV सेगमेंट में नई निसान मैग्नाइट के साथ कंपनी आगे बढ़ रही है। निसान की इन दो गाड़ियों के लॉन्च होने के बाद कंपनी की भारत में उपस्थिति और भी मजबूत हो सकती है। आइए जानते हैं कि Nissan की लॉन्च होने वाली गाड़ियों में क्या खुबियां मिलेंगी। 7-सीटर MPV और 5-सीटर SUV कब होगी लॉन्च निसान मोटर भारतीय ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए…

Read More

कांकेर।’ के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर ठेलकाबोड़ के पास ऑक्सिवन के सामने तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्पोर्ट्स बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक स्पोर्ट्स बाइक पर सवार थे। बताया जा रहा है कि पिछले महीने ही नई स्पोर्ट्स बाइक पल्सर RS खरीदी थी और अब तक उसकी सिर्फ एक किस्त ही जमा की गई थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि बाइक पर अब तक नंबर…

Read More

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। शनि अमावस्या का दिन शनिदेव के साथ-साथ महादेव की कृपा के लिए भी अति उत्तम माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पर दान करने से जातक को जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। राशि अनुसार करें ये दान मेष राशि – इस राशि के जातकों को शनि अमावस्या के दिन काले तिल, गेहूं या फिर तांबे का बर्तन आदि का दान करना चाहिए। वृषभ राशि – यदि शनि अमावस्या के दिन आप काली उड़द की दाल और तिल का दान करते हैं, तो…

Read More

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मंगलवार को शुभारंभ किए गए मयाली नेचर कैंप एडवेंचर जोन में बुधवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। करीब 5 बजे सात लोगों से भरी एक वोटिंग नाव डैम के बीचों-बीच पलट गई। राहत की बात रही कि मौके पर तैनात SDRF टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग शिव महापुराण कथा में शामिल होने पहुंचे थे और कथा समाप्त होने के बाद बोटिंग करने निकले थे। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के मयाली नेचर पार्क में हुई। गौरतलब है कि एक…

Read More

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद बारामूला के सांसद शेख अब्दुल राशिद लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हो सकेंगे। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को परमिशन देते हुए कहा कि पुलिस 26 मार्च से 4 अप्रैल के बीच इंजीनियर रशीद को संसद लेकर जाएगी और सत्र समाप्त होने के बाद वापस जेल ले जाएगी। इस दौरान वे मीडिया से बातचीत नहीं करेंगे। राशिद ने लोकसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। मंगलवार को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। दरअसल, 19 मार्च को सुनवाई के दौरान…

Read More