Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
पितृ दोष को बेहद कष्टकारी माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति पर पितृ दोष लग जाता है, तो उसे अपने जीवन में कई तरह के कष्ट झेलने पड़ते हैं। गरुड़ पुराण में इस बात का वर्णन मिलता है कि पितृदोष केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता है, बल्कि कई पीढ़ियों तक चलता है। पितृ दोष के कारण गरुड़ पुराण में वर्णन मिलता है कि यदि किसी व्यक्ति का विधि-विधान से अंतिम संस्कार या फिर श्राद्ध कर्म न किया जाए, तो इससे उस व्यक्ति की आत्मा शांत नहीं होती, जिस कारण उसके परिजनों को पितृ दोष का सामना करना पड़ता…
जल ही जीवन है”, “जल है तो कल है”, ये कुछ ऐसी कहावतें हैं, जो जीवन में पानी की अहमियत को समझाते हैं। धरती पर जीवन जीने के लिए पानी बेहद जरूरी है और इसलिए पानी की अहमियत को समझाने के लिए हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। हालांकि, यह दिन हमें यह भी याद दिलाता है कि क्लाइमेट चेंज अब कोई दूर का खतरा नहीं रह गया है। खासकर भारत में शहरों और कस्बों से दूर रहने वाले लोगों के लिए यह रोज की एक समस्या बन चुकी है। ऐसा ही कुछ बाढ़-ग्रस्त तुकरग्राम…
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में बिहार दिवस मनाए जाने पर तीखा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बिहार के बहुत सारे लोग रहते हैं. बिहार में चुनाव है, इसलिए उन्हें खुश करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम कर रहे हैं. इसका उद्देश्य राजनीति है. पिछले साल क्यों नहीं मनाया, सरकार तो बन गई थी. बीजेपी को केवल चुनाव से मतलब होता है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में धान खरीदी मे गड़बड़ी को लेकर कहा कि खरीदी में गड़बड़ी हुई है. एक तरफ 110 लाख मीट्रिक टन धान का उत्पादन हुआ है,…
IPL की शुरुआत जब 2008 में हुई तो फैंस से लेकर क्रिकेटर्स तक को अंदाजा नहीं था कि यह लीग क्या और इसका भविष्य कैसा होने वाला है। हालांकि, साल दर साल लीग का रोमांच बढ़ता गया और अब यह बालिग हो गई है। लीग के 18वें सीजन की 22 मार्च से शुरुआत होने जा रही है। पहले मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। नए सीजन में दोनों ही टीम नए कप्तान के साथ उतर रही हैं। RCB की कप्तानी रजत पाटीदार करते नजर आएंगे, वहीं KKR की कमान अजिंक्य रहाणे को सौंपी गई है।…
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।’ में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। चैनपुर ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 3 में यह हादसा हुआ। शुक्रवार सुबह मनमती (50) अपने घर के आंगन में काम कर रही थी, तभी अचानक तेज गरजना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। घटना के समय सुबह साढ़े 10 बजे दो बच्चे भी आंगन में खेल रहे थे। बिजली की चपेट में आने से मनमती की मौके पर ही मौत हो गई। आंगन में खेल रहे दोनों बच्चे सौभाग्य से बच गए। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिसके कारण मौसम ने करवट ली है. कई जिलों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने रायपुर समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है. वहीं कुछ स्थानों में अंधड़ चलने और वज्रवात के आसार है. मौसम विभाग ने जानकारी दी कि 12 जिले- रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, राजनांदगांव, बेमेतरा, बलौदाबाजार, जशपुर, कांकेर, बलरामपुर, कोरबा, सरगुजा और सूरजपुर के कुछ स्थानों में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही तेज-आंधी, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.…
कटघोरा, कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर बरभाठा स्थित न्यू वैष्णवी राइस मिल में बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबकर 2 से 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे, वहीं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना बीते दिनों रणवीर अल्लाहबादियाके बयानों के बाद कॉन्ट्रोवर्सी में घिरे रहे। समय रैना और रणवीर अल्लाहबादियाको काफी लीगल दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। अभी भी ये मामला ठंडा नहीं हुआ है। इसी बीच समय रैना ने अपना भारत का टूर कैंसिल कर दिया है। समय ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। इस फैसले से समय रैना को लाखों रुपयों का झटका लगा है। शो के पैसे भी समय रैना को लौटाने पड़े हैं। खुद पोस्ट कर दी जानकारी समय ने खुद पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। समय ने अपनी…
रायपुर. विधानसभा में चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक 2025 सदन में पारित हुआ. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण अटल बिहाई बाजपेयी ने जिस उद्देश्य से किया था उसे भाजपा की सरकार ने साकार किया है. आज वर्तमान में कुल 17 निजी विश्वविद्यालय खुल गए है. बीते पांच साल में पिछली सरकार ने युवाओं के सपनों को अंधेरे में धकेलने का काम किया था. सीएम साय ने कहा, छत्तीसगढ़ को विकासशील राज्य से विकसित राज्य बनाने के लिए शिक्षा की गुणवत्ता सबसे जरूरी है. शिक्षा की पहुंच दुरस्त अंचलों तक…
कर्नाटक : कर्नाटक की राजनीति में हनी ट्रैप को लेकर घमासान मचा हुआ है. कर्नाटक विधानसभा में बजट सत्र की चर्चा के दौरान विजयपुरा से भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने दावा किया कि सहकारिता मंत्री को फंसाने की कोशिश की गई थी. इस मामले में मंत्री केएन राजन्ना ने जवाब देते हुए बहुत बड़ा खुलासा किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने पहले तो हनी ट्रैप में फंसाने के आरोपों को स्वीकार किया और कहा कि कई लोग कहते हैं कि कर्नाटक सीडी और पेन ड्राइव फैक्ट्री बन गया है.…
