Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
रायपुर : बिलासपुर के मोहभट्ठा में 30 मार्च को करीब 100 एकड़ में प्रधानमंत्री की सभा होने की तैयारी शुरू हो गई है. इसमें 55 एकड़ में सभा स्थल और शेष में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी. रूट चार्ट के अनुसार अलग-अलग रूट के लिए पार्किंग की कलर कोडिंग कर जिलेवार आरक्षित रखे गए हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. इसका ध्यान रखते हुए सभा स्थल में पांच हेलीपेड तैयार किए जा रहे है. इसमें प्रधानमंत्री एवं उनके स्टॉफ के उतरने के लिए स्थल के किनारे तीन हेलीपेड लगभग तैयार हो गए हैं. वहीं स्थल…
रायपुर. पुलिस ने सफेमा (एसएएफईएमए) कोर्ट मुंबई के माध्यम से जशपुर के एक चर्चित गांजा तस्कर हीराधर यादव के मकान और पांच वाहन समेत डेढ़ करोड़ की संपत्ति को फ्रीज कराया है. जशपुर पुलिस को मिली इस सफलता की पुलिस महकमे में काफी चर्चा है. इधर रायपुर पुलिस द्वारा गांजा एवं ड्रग्स की तस्करी के पुराने व सक्रिय आरोपियों के खिलाफ पिट एनडीपीएस के तहत जेल भेजने के लिए विधिवत कार्रवाई जारी है. वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की संपत्ति की जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों ने संपत्ति की जांच की पुष्टि करते हुए कहा कि कई…
23 मार्च – आज का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन और नई संभावनाएं लेकर आया है। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन। मेष (Aries) आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें। वृषभ (Taurus) आज का दिन पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मिथुन (Gemini) दिन मध्यम रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। भावनाओं में बहने से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें। कर्क (Cancer) आर्थिक मामलों…
आपके साथ भी ऐसा जरूर हुआ होगा- अचानक आपकी आंख फड़कने लगी और किसी ने कह दिया, “कुछ अच्छा या बुरा होने वाला है!” दरअसल, हमारे समाज में आंख फड़कने को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं। कोई इसे शुभ संकेत मानता है, तो कोई इसे किसी अनहोनी का इशारा समझता है। खास बात यह है कि अलग-अलग जगहों पर इसके अलग-अलग मतलब होते हैं, लेकिन क्या वाकई आंख फड़कना किसी आने वाली घटना की ओर इशारा करता है या फिर इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण छिपा है ? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो…
नई दिल्ली। ट्विटर पर सबसे पहला ट्वीट इसके को-फाउंडर जैक डॉर्सी ने 21 मार्च 2006 को पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, ‘just setting up my twttr’। ये ट्वीट 2021 में एक डिजिटल संपत्ति के तौर पर नीलाम हुआ था। मलेशियाई बिजनेसमैन सीना एस्तावी ने इसे 24 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने इसकी तुलना मशहूर मोनालिसा पेंटिंग से की थी। नीलामी से मिली पूरी रकम को जैक डॉर्सी ने बिटकॉइन में कन्वर्ट करके अफ्रीका में जरूरतमंदों की सहायता के लिए दान कर दिया था। 2022 में एलन मस्क ने ट्विटर को 3.82 लाख करोड़ रुपये में खरीद लिया…
धमतरी : दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात हुई है। व्यापारी से 20 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गये हैं। घटना धमतरी की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार तीन आरोपियों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार व्यापारी कलेक्शन के 20 लाख रुपये लेकर लौट रहा था। इसी दौरान जैसे ही व्यापारी धमतरी शहर के पोटिया डीही गांव के पास पहुंचा। स्कार्पियो सवार तीन लूटेरों ने उसकी कार को टक्कर मार दी। इस दौरान स्कार्पियो सवार तीन युवकों…
मुंगेली. मुंगेली में कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश और अधिवक्ताओं के बीच विवाद का मामला अब शांत होता हुआ नजर आ रहा है. शुक्रवार से न्यायाधीश के स्थानांतरण की मांग करते हुए मुंगेली जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया था. जिला न्यायालय के सभी कार्यो का बहिष्कार का निर्णय लिया गया था, जिसमें राजस्व न्यायालय भी शामिल था. विधि और विधायी कार्य विभाग के सचिव शहाबुद्दीन कुरैशी ने शनिवार को एक विभागीय आदेश जारी किया. जारी आदेश मुताबिक मुंगेली के कुटुम्ब न्यायालय के जज कीर्ति लकड़ा का जगदलपुर स्थानांतरण कर दिया गया. साथ ही मुंगेली फैमिली कोर्ट की जिम्मेदारी न्यायाधीश राजीव…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है. AICC ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 26 दिनों तक चला। आखिरी दिन कुछ जनप्रतिनिधि और किसान 40 किलो का कुम्हड़ा (कद्दू) लेकर आए। जिसे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव को भेंट किया गया। इस खास किस्म की कद्दू को उठाने और फोटो खिंचवाने के लिए VVIP आगे आ गए। विधानसभा पहुंची लोगों की भीड़ भी कद्दू के साथ फोटो लेने की जद्दोजहद करती दिखाई दी। दरअसल, यह कद्दू लेकर लोरमी विधानसभा इलाके से कुछ जनप्रतिनिधि और किसान पहुंचे थे। यह अपनी फसल की इस अनूठी पैदावार को दिखाने और भेंट में देने…
रायपुर: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रायपुर सेशन कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापन के मामले में शाहरुख खान समेत कई बड़ी कंपनियों को नोटिस जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, व्यवहार न्यायाधीश प्रीति कुजूर की अदालत में 11 मार्च को फैजान खान ने अपने अधिवक्ता विराट वर्मा के जरिये याचिका दायर की थी। इसमें आरोप लगाया गया है कि शाहरुख खान भ्रामक विज्ञापनों के जरिए आम जनता को गुमराह कर रहे हैं। कोर्ट ने शाहरुख खान समेत पांच अन्य लोगों को नोटिस जारी कर 29 मार्च को सुनवाई के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है। हालांकि,…
