Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
नई दिल्ली। Volkswagen ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को ग्लोबल लेवल पर पेश कर दिया है। इसने ऑल-इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट ID.EVERY1 का खुलासा किया है। यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार होने के साथ ही एंट्री-लेवल और सबसे किफायती EV है। इसे फिलहाल यूरोपीय बाजार के लिए लेकर आया गया है। इसे साल 2027 तक लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि Volkswagen ID.EVERY1 Concept इलेक्ट्रिक कार किन खास फीचर्स के साथ आ सकती है। डिजाइन इसे काफी मिनिमलिस्ट और घुमावदार डिजाइन दिया गया है, जो शार्प बॉडी लाइन्स की तुलना में बहुत अधिक गोल है। इसकी लंबाई 3880…
अमावस्या तिथि हिंदू धर्म की महत्वपूर्ण तिथियों में से एक है। साथ ही यह तिथि पितरों की कृपा प्राप्ति के लिए भी काफी उत्तम मानी गई है। ऐसे में आप चैत्र अमावस्या पर पितरों की कृपा प्राप्ति के लिए कुछ खास उपाय कर सकते हैं, जिससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वह प्रसन्न होकर जातक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। प्रसन्न होंगे पितृ अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें। अगर आपके लिए ऐसा कर पाना संभव नहीं है, तो आप घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा-सा गंगाजल मिलाकर…
अक्षय कुमार जब भी किसी देशभक्ति फिल्म के साथ आते हैं, तो उनके चाहने वाले पहले ही उसकी भविष्यवाणी कर देते हैं। कई सालों की उनकी बॉक्स ऑफिस पर सोई किस्मत को देशभक्ति फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने ही जगाया। 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की कहानी लोगों को बेहद पसंद आई। अक्षय कुमार की इस फिल्म से वीर पहाड़िया ने बॉलीवुड में कदम रखा। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सारा अली खान ने मूवी में उनकी पत्नी का किरदार अदा किया, इसी के साथ फिल्म में निमृत कौर भी अहम भूमिका में नजर आईं। 1965…
भारतीय क्रिकेट की गलियों में चर्चा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलने के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। यह ठीक उसी तरह होगा जैसा उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के तुरंत बाद ही इस छोटे प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया था। अब इस चर्चा में पूर्व क्रिकेटर के बयान ने आग में घी डालने का काम किया है। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि यदि रोहित शर्मा और विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दें तो कोई हैरानी…
अमृतसर : इंटरनेशनल बॉर्डर के पास भारत से पाकिस्तान जाने वाली रेलवे ट्रैक के करीब हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है। ये ग्रेनेड अटारी रेलवे स्टेशन के पास मिला। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। वहीं, पुलिस ने फिलहाल बम को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 2019 के बाद से पाकिस्तान जाने वाली समझौता ट्रेन का आना-जाना बंद है। यह ग्रेनेड सीमा से लगे गांव रोडावाली के पास मिला है। इस जगह से पाकिस्तान सीमा कुछ ही दूरी पर है। शुरुआती जांच में बात सामने आई है कि जब्त किया गया हैंड…
Cold vs Hot Coffee: कॉफी- एक ऐसी ड्रिंक है, जो न सिर्फ हमारी सुबह को एनर्जी से भरपूर बनाती है, बल्कि दिनभर के काम में ताजगी बनाए रखती है। ठंडी या गर्म, दोनों तरह की कॉफी के अपने फायदे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेहत के लिए कौन सी कॉफी ज्यादा फायदेमंद हो सकती है? अगर आप यह जानने के लिए बेताब हैं कि कौन-सी कॉफी आपके शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद है, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हम आपको बताएंगे कि गर्म और ठंडी कॉफी में से कौन-सी सेहत के लिहाज से ज्यादा फायदेमंद…
सूरत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। पीएम दोपहर 2 बजे सूरत पहुंचे और यहां से केंद्र शासित प्रदेश सिलवासा के लिए रवाना हो गए। वे यहां 450 बिस्तरों वाले नमो अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 650 बिस्तरों की क्षमता वाले दूसरे चरण का शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद सिलवासा में 2587 करोड़ रुपए की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। पीएम शाम करीब 5 बजे सिलवासा से सूरत पहुंचेंगे। यहां एयरपोर्ट से लिंबायत तक उनका करीब 3 किमी लंबा रोड शो होगा। इस दौरान उनके…
मथुरा।’ के बरसाना में लड्डूमार होली से पहले जश्न जैसा माहौल है। हुरियारों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए। राधा-रानी की सखियों ने भी नंदगांव से आए निमंत्रण को लेकर नृत्य किया। सीएम योगी बरसाना पहुंच गए हैं। उन्होंने लाडली मंदिर में पूजा की। इस बाद सीएम ने भक्तों पर गुलाब के फूल बरसाए। योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘राधे-राधे’ से की, फिर ‘यमुना मैया की जय’ और ‘बांके बिहारी लाल की जय’ जैसे नारे लगाए। कहा- यह हमारा सौभाग्य है कि बाबा विश्वनाथ का धाम काशी, मर्यादा पुरुषोत्तम राम की जन्मभूमि अयोध्या और श्रीकृष्ण की जन्मभूमि और लीलाभूमि मथुरा, वृंदावन…
नई दिल्ली : दिल्ली में बीजेपी सरकार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ करने जा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने दिल्ली सरकार की तरफ से 2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी सलाना आय 3 लाख रुपये से कम है और जो टैक्स नहीं देतीं। योजना का लाभ 18 से 60 साल तक की महिलाओं को मिलेगा जो सरकारी नौकरी नहीं करतीं और जिनको अन्य सरकारी वित्तीय सहायता नहीं…
नई दिल्ली : बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव की धीमी गति और 21-23 मार्च तक बेंगलुरु में होने वाली आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के चलते यह प्रक्रिया अप्रैल तक टल सकती है। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि 14 मार्च (होली) के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। आधे से ज्यादा राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव में देरी। जरूरी है, लेकिन अब तक सिर्फ 12 राज्यों में ही यह प्रक्रिया पूरी हो सकी है।…
