Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
बेंगलुरु। अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Pushpa 2’ में जॉली रेड्डी का किरदार निभाने वाले एक्टर धनंजय (Dhananjay) ने शादी कर ली है। उन्होंने डॉक्टर धन्याथा गौराक्लर (Dhanyatha Gauraklar) के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। मैसूर में हुआ भव्य समारोह 39 साल के धनंजय की शादी मैसूर के प्रदर्शनी मैदान में बड़े धूमधाम से संपन्न हुई। शादी समारोह में परिवार, करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज शामिल हुए। कन्नड़ फिल्मों के बड़े अभिनेता हैं धनंजय धनंजय कन्नड़ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा…
चंडीगढ़। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने असिस्टेंट लाइनमैन के 2500 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 21 फरवरी 2025 से 13 मार्च 2025 तक PSPCL की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जरूरी योग्यता और आयु सीमा अभ्यर्थी का मैट्रिकुलेशन (10वीं कक्षा) पास होना अनिवार्य है। साथ ही लाइनमैन ट्रेड में आईटीआई (Industrial Training Institute) डिप्लोमा होना आवश्यक है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।…
प्रयागराज। Mahakumbh में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है, जहां लाखों लोग रोजाना संगम में स्नान करने पहुंच रहे हैं। आस्था से सराबोर श्रद्धालु किसी भी तरह प्रयागराज पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच, बिहार के बक्सर जिले के 7 युवकों का एक अनोखा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे नाव से सफर कर महाकुंभ पहुंचे। 20,000 रुपये खर्च कर तय किया 550 किमी का सफर बक्सर जिले के कमहरिया गांव के सात युवकों ने नाव से 550 किलोमीटर की यात्रा कर प्रयागराज तक पहुंचने का निर्णय लिया। इस यात्रा में उन्हें लगभग 20,000 रुपये का खर्च आया।…
नई दिल्ली। भारत में स्पोर्ट्स और लग्जरी कारों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी Audi ने भारतीय बाजार में नई दमदार SUV, Audi RS Q8 Performance को लॉन्च कर दिया है। यह कार बेहतरीन परफॉर्मेंस, जबरदस्त इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ आती है। खास बात यह है कि इस हाई-परफॉर्मेंस एसयूवी को भारत के जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा ने लॉन्च किया। Audi RS Q8 Performance की पावर और स्पीड नई Audi RS Q8 Performance में 4.0-लीटर V8 इंजन दिया गया है, जो 640 हॉर्सपावर और 850 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह एसयूवी महज…
नई दिल्ली। भारतीय बाजार में 7-सीटर SUV सेगमेंट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई वाहन निर्माता कंपनियां अपने नए मॉडलों को पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में मारुति सुजुकी भी अपनी Grand Vitara के 7-सीटर वर्जन को लाने की तैयारी कर रही है। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह SUV टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई है। 7-सीटर Grand Vitara की टेस्टिंग जारी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मारुति की 7-सीटर Grand Vitara को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान कंपनी के प्लांट के बाहर देखा…
नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Sub-Four Meter SUV सेगमेंट में किआ मोटर्स की Kia Syros ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। अगर आप इस एसयूवी को डीजल इंजन के साथ खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो इसके टॉप वेरिएंट HTX Plus (O) AT को 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितनी EMI देनी होगी, यह जानना जरूरी है। Kia Syros HTX Plus (O) AT की कीमत Kia Syros को 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है। इस एसयूवी के टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 17.80 लाख रुपये…
सनातन धर्म में चंद्र देव की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि चंद्र देव की विधिपूर्वक उपासना करने से शांति, सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही चंद्र देव की कृपा से बिजनेस में वृद्धि होती है। चंद्र देव को ग्रह और देव माना गया है। चंद्र देव की उत्पत्ति की कथा समुद्र मंथन से संबंधित है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं चंद्र देव की उत्पत्ति कैसे हुई? इस तरह हुई चंद्र देव की उत्पत्ति पुराण के अनुसार, ब्रह्मा जी ने ऋषि अत्रि को सृष्टि का विस्तार करने के लिए आज्ञा…
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण मोटापा एक आम समस्या बन गया है। वजन का बढ़ना न केवल हार्ट डिजीज और डायबिटीज का कारण बनता है, बल्कि यह हड्डियों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। हड्डियां हमारे शरीर का आधार होती हैं, जो शरीर को सहारा देने और अंगों की सुरक्षा करने का काम करती हैं। लेकिन ज्यादा वजन होने पर हड्डियों पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे उन्हें नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे ज्यादा वजन हड्डियों के लिए हानिकारक हो सकता है। हड्डियों पर एक्स्ट्रा दबाव जब शरीर का वजन…
रायपुर। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 तीन चरणों में संपन्न होगा. पहले चरण के चुनाव में आज 53 विकासखण्ड में मतदान शुरू हो गई है. त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए बैलट पेपर का कलर जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला, सरपंच के लिए नीला और पंच के लिए सफ़ेद रखा गया है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 27 हज़ार 210 पंच, 3 हज़ार 605 सरपंच,911 जनपद सदस्य तथा 149 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हो रहा. कुल 60,203 पंच और 14,646 सरपंच प्रत्याशी मैदान में है.वहीं जिला पंचायत सदस्य के 702…
धनिया, जिसे अंग्रेजी में कोरिएंडर कहा जाता है, भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। इसकी पत्तियों और बीज दोनों का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूखा धनिया न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी एक पावरहाउस है? जी हां, सही पढ़ा आपने! सूखे धनिया के बीजों में कई औषधीय गुण छिपे होते हैं, जिन्हें धनिया पाउडर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में, अगर आप इसे अपनी डेली डाइट में जगह देते हैं, तो सेहत को कई हैरतअंगेज फायदे मिल…
