Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
भारत में बजट एयरलाइन इंडिगो का संचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 2 हजार 449 करोड़ रुपए का लाभ दर्ज किया है। सालाना आधार पर इसमें 18.6 प्रतिशत की गिरावट आई है। एक साल पहले इसी तिमाही (Q3FY24) में कंपनी को 2 हजार 998 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ (समेकित शुद्ध लाभ) हुआ था। वहीं, पिछली तिमाही (जुलाई-सितंबर 2024) में कंपनी को 987 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। जानिए राजस्व कितना बढ़ा ? अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडिगो के परिचालन से समेकित राजस्व सालाना आधार पर 13.7 प्रतिशत बढ़कर 22 हजार 110.7 करोड़…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से योग गुरु बाबा रामदेव ने आज मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं परिजन उपस्थित थे. वहीं स्पीकर हाउस रायपुर पहुंचकर बाबा ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से भी शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने योग के महत्व, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सार्थक संवाद किया. बातचीत के दौरान दोनों ने योग को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की. डॉ. रमन सिंह ने स्वामी रामदेव की प्रशंसा करते हुए कहा कि “योग…
प्रयागराज।’ अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने पर विवाद हो गया है। कई संत नाराज हैं। शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर श्री स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा- किन्नर अखाड़े को मान्यता देकर पिछले कुंभ में महापाप हुआ था। कुंभ का मजाक बनाने का प्रयास हो रहा है। ममता का नाम बहुत बड़ा है। ये लोग उसके नाम पर व्यापार करेंगे। ममता का विषय बहुत घातक और धर्म के खिलाफ है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा, ‘ममता को बहुत-बहुत आशीर्वाद और साधुवाद। वैराग्य कभी भी आ सकता है। मैं चाहूंगा कि सही मायने में महामंडलेश्वर…
नई दिल्ली।’ 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। अपनी स्पीच की शुरुआत उन्होंने देश को बधाई देकर की। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान एक जीवंत दस्तावेज है, जो हमारी सामाजिक अस्मिता का मूल आधार है। किसी राष्ट्र के इतिहास में 75 साल का इतिहास पलक झपकने जैसा होता है। भारत के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता है। इस काल खंड में भारत की चेतना जागी। इस ऐतिहासिक अवसर पर आप सबको संबोधित करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति हैं। वे…
नई दिल्ली। वाईएसआरसीपी के नेता वी. विजयसाई रेड्डी ने शनिवार को व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। 2024 के विधानसभा चुनाव में वाईएसआरसीपी के हार के बाद उच्च सदन में अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले इस्तीफा देने वाले विजयसाई रेड्डी वाईएसआरसीपी के चौथे नेता हैं। ये सदस्य भी दे चुके इस्तीफा रेड्डी से पहले वाईएसआरसीपी के राज्यसभा सदस्य एम. वेंकट रमना, बी. मस्तान राव यादव और आर. कृष्णैया ने हाल ही में इस्तीफा दे दिया था। उच्च सदन…
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच इन दिनों 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के दूसरे टी20 मैच से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीसीसीआई ने दूसरे टी20 से पहले भारतीय स्क्वॉड पर अपडेट दिया है। बीसीसीआई ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। नीतीश को अभ्यास के दौरान लगी चोट बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार, ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को 24 जनवरी को चेन्नई में अभ्यास सत्र के दौरान साइड स्ट्रेन चोट लग गई थी। वह मौजूदा 5 मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। रेड्डी आगे…
नई दिल्ली।’ गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पार्टी के संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने केजरीवाल जैसा झूठा इंसान अपने पूरे जीवन में नहीं देखा है। अभी कुंभ लगा है, केजरीवाल डुबकी लगा लो तो झूठ बोलने के पाप कट जाएंगे। शाह ने AAP सरकार पर घोटाले करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों और मंदिरों, गुरुद्वारों को भी नहीं बख्शा। सबके ठेके दे दिए, हजारों करोड़ का घोटाला किया। केजरीवाल ने हर चुनाव में झूठे वादे किए हैं। भाजपा कोरे वादे नहीं करती। इससे पहले…
Honda Activa 2025: Honda Motorcycle & Scooter India ने भारत में OBD2B-अनुपालन वाला Activa 2025 मॉडल लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत ₹80,950 (एक्स-शोरूम) है, जो पिछले मॉडल से ₹2,266 ज्यादा है. पहले का मॉडल ₹78,684 (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध था. Honda Activa 2025 अपने नए फीचर्स और बेहतर ईंधन दक्षता के साथ स्कूटर बाजार में एक आकर्षक विकल्प बन गया है. इसका नया डिज़ाइन, आधुनिक तकनीक और रंग विकल्प इसे खरीदारों के लिए और भी आकर्षक बनाते हैं. आइये जानते है इसके फीचर्स और नए अपडेट्स. इंजन और प्रदर्शन Activa 2025 में 109.51cc का सिंगल-सिलेंडर PGM-Fi इंजन दिया गया है,…
Auto Expo 2025: ऑटो एक्सपो 2025 का आयोजन भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के अंतर्गत 17 से 22 जनवरी तक किया गया. यह इवेंट दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ, जिसमें 1,500 से अधिक ऑटोमोबाइल प्रदर्शित किए गए. इस बार ऑटो एक्सपो और ऑटो कंपोनेंट शो को अलग-अलग जगहों पर आयोजित करने की बजाय एक ही छत के नीचे कई इवेंट्स को शामिल किया गया. मुख्य इवेंट्स में शामिल थे ऑटो एक्सपो टायर शो बैटरी शो मोबिलिटी टेक स्टील इनोवेशन इंडिया साइकिल शो प्रमुख आंकड़े 7 हॉल्स में प्रदर्शनी आयोजित की गई. पहले दो दिनों में 90 से अधिक…
गूगल ने आधिकारिक तौर पर एंड्रॉयड 16 का पहला पब्लिक बीटा अपडेट रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इसमें डायनामिक लॉकस्क्रीन नोटिफिकेशन्स और फोल्डेबल्स और टैबलेट्स के लिए बेहतर ऐप रीसाइजिंग जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। बीटा इस साल Q2 के लिए तय किए गए एंड्रॉयड 16 के फुल लॉन्च से पहले चार प्लान्ड पब्लिक रिलीज में से पहला है। बीटा में सबसे खास फीचर्स में से एक लाइव अपडेट्स है, जो ऑनगोइंग एक्टिविटीज जैसे- फूड डिलीवरी, राइड-शेयरिंग और नेविगेशन के लिए रियल-टाइम नोटिफिकेशन्स ऑफर करता है। ये नोटिफिकेशन्स नोटिफिकेशन स्टैक में सबसे ऊपर पिन किए जाते हैं,…
