Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
पढ़ाई के नाम पर बच्चों को डराना एक आम बात है, लेकिन यह बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है। बच्चों को डराने से उनमें डर और चिंता की भावना पैदा हो सकती है, जो उनके मानसिक और भावनात्मक विकास को प्रभावित कर सकती है। कई बार कई माता-पिता अपने बच्चों से सीधे तौर पर कह देते हैं कि अगर तुम पढ़ोगे नहीं तो सब्जी बेचोगे, या कुछ ऐसा काम करोगे जो समाज में अच्छी नजर से नहीं देखा जाता। अगर आप भी अपने बच्चों को इस तरह की बातें कहते हैं तो यह बातें आपके बच्चे में हीनभावना पैदा…
भारत हर साल 26 जनवरी को अपना गणतंत्र दिवस मनाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इस साल लोकतंत्र भारत को 75 साल पूरे हुए हैं। यह दिन भारत के गणराज्य होने का प्रतीक है। इसलिए इस दिन को बड़े शानदार तरीके से मनाया जाता है। इस दिन का जश्न यूं तो पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन राजधानी दिल्ली में इस मौके पर खास आयोजन किया जाता है। इस दिन कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) पर परेड का आयोजन किया जाता है और अलग-अलग राज्य की झांकियां भी निकाली जाती हैं। इस कार्यक्रम को देखने का…
सरगुजा : सीएम साय अंबिकापुर में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए और फहराया तिरंगा। आज भारत अपने 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव मना रहा है। गणतंत्र दिवस हमें विविधता में एकता, संविधान और लोकतंत्र का सम्मान एवं सुशासन के लिए प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। संविधान की इसी भावना का सम्मान करते हुए हमारी सरकार हर वर्ग के उत्थान एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और सरगुजा से बस्तर तक सुशासन से समृद्धि लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
नई दिल्ली।’ भारत के इतिहास में पहली बार एक साथ मां-बेटे को एक साथ राष्ट्रपति सम्मान मिलेगा। आज 26 जनवरी के मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल साधना एस नायर और उनके बेटे तरुण नायर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। लेफ्टिनेंट जनरल साधना एस नायर, वीएसएम को एवीएसएम से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, उनके बेटे स्क्वाड्रन लीडर तरुण नायर को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। लेफ्टिनेंट जनरल साधना एस. नायर को उनकी सेवा के लिए अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) से सम्मानित किया जाएगा, जबकि उनके बेटे स्क्वाड्रन लीडर तरुण नायर को भारतीय वायुसेना में बहादुरी और साहस के लिए…
नई दिल्ली।’ आज देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी। उसके बाद परेड शुरू होगी, जो करीब 90 मिनट चलेगी। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो चीफ गेस्ट होंगे। प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह के अलावा विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। परेड की शुरुआत देशभर के 300 कलाकार पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन बजाकर करेंगे। इसके बाद 5 हजार आर्टिस्ट एक साथ कर्तव्य पथ पर भारत के विकास, विरासत और संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। परेड में 16 राज्यों और केंद्र सरकार…
भारतीय सिनेमा ने सालों से दर्शकों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाने का काम किया है. बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जो न केवल देशप्रेम का संदेश देती हैं, बल्कि दर्शकों को प्रेरित भी करती हैं. आइए नजर डालते हैं ऐसी कुछ बेहतरीन फिल्मों पर जो देशभक्ति की भावना से सराबोर हैं. 1. बॉर्डर (1997) जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है. इसमें भारतीय सैनिकों के बलिदान और उनकी वीरता को बड़े ही शानदार तरीके से दिखाया गया है. सनी देओल, सुनील शेट्टी, और अक्षय खन्ना जैसे कलाकारों के अभिनय ने…
वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है, जिन्हें रोजाना सिरहाने रखकर सोने से आपको काफी लाभ देखने को मिल सकता है। लेकिन साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी बताई गई हैं, जिन्हें गलती से भी अपने पास रखकर नहीं सोना चाहिए, वरना आपको इसके अच्छे परिणाम नहीं मिलते। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में। जरूर रखें ये चीजें वास्तु शास्त्र में माना गया है कि व्यक्ति को सोते समय अपने सिरहाने पर तांबे के लोटे में जल भरकर जरूर रखना चाहिए। अगली सुबह इस पानी को किसी पौधे में डाल दें। ऐसा करने से…
माघ माघ की अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन मौन साधना करने का काफी महत्व माना गया है। इस साल यह तिथि और भी खास मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन यानी बुधवार, 29 जनवरी 2025 को महाकुंभ में तीसरा अमृत स्नान किया जाएगा। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप इस दिन किन चीजों से शिव जी की अभिषेक कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति अगर आप पितृ दोष से परेशान हैं, तो ऐसी स्थिति में मौनी अमावस्या के दिन तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें काले…
Rexpro Enterprises IPO: रेक्सप्रो एंटरप्राइजेज लिमिटेड का आईपीओ 53.65 करोड़ रुपए का निश्चित मूल्य वाला इश्यू है. यह 47.13 करोड़ रुपए के 32.50 लाख शेयर्स के नए इश्यू और 6.53 करोड़ रुपए के 4.50 लाख ऑफर फॉर सेल शेयर्स का संयोजन है. यह 75 लाख शेयरों का बिल्कुल नया इश्यू है. यह इश्यू 22 जनवरी को खुला और 24 जनवरी को बंद हुआ. शेयर आवंटन संभवतः 27 जनवरी को अंतिम रूप दिया जाएगा. शेयर 28 जनवरी को डीमैट खाते में जमा किए जाएंगे और कंपनी को उम्मीद है कि 29 जनवरी को एनएसई एसएमई पर शेयर सूचीबद्ध होंगे. रेक्सप्रो एंटरप्राइजेज…
श्रीलंका ने अडानी समूह के साथ बिजली खरीद समझौता समाप्त कर दिया है. सरकार ने मई 2024 में अडानी विंड पावर कॉम्प्लेक्स से बिजली खरीदने के लिए समझौता किया था. कंपनी श्रीलंका के मन्नार और पूनरी तटीय क्षेत्रों में 484 मेगावाट का यह पवन ऊर्जा कॉम्प्लेक्स बनाने जा रही है. श्रीलंका सरकार ने इस पावर कॉम्प्लेक्स से 0.0826 डॉलर (मौजूदा मूल्य- करीब 7.12 रुपये) प्रति किलोवाट की दर से बिजली खरीदने के लिए समझौता किया था. एएफपी ने सूत्रों के हवाले से इस समझौते के रद्द होने की जानकारी दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने बिजली खरीदने से इनकार कर…
