Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
टीवी जगत से दुखद खबर मिली है। टीवी शो ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में किरदार के लिए मशहूर टीवी एक्टर अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे 22 वर्ष के थे। अमन जायसवाल ने बहुत ही कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर को जोगेश्वरी हाईवे पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। रोड एक्सीडेंट के बाद एक्टर को कामा अस्पताल ले जाया गया, जहां दुर्घटना के आधे घंटे बाद उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना के समय वह बाइक पर थे। अमन के दोस्त अभिनेश मिश्रा ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर…
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) एसओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज थी, लेकिन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 27 जनवरी 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए बीओबी 1267 पदों को भरेगा. उम्मीदवार नोटिफिकेशन की योग्यता, उम्र, रिजर्व की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. बीओबी भर्ती 2025 के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों…
खो-खो वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। टीम इंडिया ने अब तक इस वर्ल्ड कप में काफी कमाल का प्रदर्शन किया है। इसी बीच टूर्नामेंट अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है। जहां भारतीय टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत ने शुक्रवार को श्रीलंका को क्वार्टरफाइनल मैच में 100-40 से हराकर खो खो वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। इस शानदार जीत में रामजी कश्यप, प्रतिक वाइकर और आदित्य गनपुले के शानदार टीमवर्क और पहले टर्न में किए गए शानदार प्रदर्शन का अहम योगदान रहा। इन तीन खिलाड़ियों ने पहले टर्न…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार ने युवाओं के लिए एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। राज्य में पुलिस सहित अन्य सरकारी भर्तियों में आयु सीमा में 5 साल की छूट देकर सरकार ने रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाओं का द्वार खोला है। यह फैसला उन युवाओं के लिए संजीवनी साबित होगा, जो किसी कारणवश अपनी उम्र की सीमा पार करने के कारण रोजगार की दौड़ से बाहर हो जाते थे। जनता की जरूरतों को समझती सरकार छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उनकी प्राथमिकता जनता की भलाई और…
सप्ताह का शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित है। इस दिन शनि देव की पूजा-अर्चना करने से साढ़े साती और ढैय्या जैसे दोष से मुक्ति मिलती है। बता दें कि शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि देव इंसान को उसके कर्मों के आधार पर फल और दंड देते हैं। तो अगर किसी व्यक्ति के कर्म बुरे हैं तो उसे राजा से रंक बनने में देर नहीं लगेगी। वहीं अगर जिस पर शनि देव की कृपा दृष्टि पड़ गई तो उसे रंक से राजा बनने से कोई नहीं रोक सकता है। शनिवार भगवान शनि देव…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास कार्यों में अनियमितता और लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जीरो टॉलरेंस का परिचय दिया है. राज्य शासन ने सड़क निर्माण और ओवरब्रिज मरम्मत कार्य में गड़बड़ी, लापरवाही, गुणवत्ताहीन कार्य और अनियमितता पर सख्ती बरतते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के विरूद्ध बीजापुर से लेकर रायपुर तक कड़ी कार्रवाई की है. राज्य शासन ने बीजापुर में सड़क निर्माण में गड़बड़ी, भ्रष्टाचार, मिलीभगत, शासकीय राशि के अपव्यय और गुणवत्ताहीन कार्यों के दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर के साथ ही निलंबन की भी कार्रवाई की…
रायपुर. राजधानी रायपुर के मोवा ओवरब्रिज डामरीकरण में गड़बड़ी मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए EE, SDO और 3 उप अभियंता निलंबित किया है. इसका आदेश पीडब्ल्यूडी विभाग ने जारी किया है. आदेश के मुताबिक, कार्यपालन अभियंता विवेक शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी रोशन साहू, उप अभियंता राजीव मिश्रा, देवव्रत यमराज और तन्मय गुप्ता को निलंबित किया गया है. बता दें कि हाल ही में मोवा ओवरब्रिज के डामरीकरण में गड़बडी की गई थी, जिसके चलते सड़क से डामर उखड़ने लगी थी. इस मामले की जानकारी मिलते ही पीडब्ल्यूडी मंत्री अरूण साव मोवा ओवरब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे थे. निरीक्षण के…
अगर आपकी भी आदत सुबह देर से नाश्ता करने की है तो संभल जाईए। आपकी ये लेटलतीफी आपकी सेहत पर बहुत ज्यादा प्रभाव डाल रही है। देर से नाश्ता करना आपके शरीर पर कई तरह के प्रभाव छोड़ रहा है। यह असर एक दो दिन में नहीं बल्कि धीरे-धीरे आपके चेहरे पर जाहिर होने लगते हैं। इसलिए बेहतर यह है कि आप सुबह उठने के एक घंटे के भीतर नाश्ता कर लें। अगर इससे ज्यादा देरी होती है तो इसका सेहत पर बुरा असर पड़ने लगता है। देर से नाश्ता करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आज हम…
दूषित आबोहवा अब चिंता बढ़ाने लगी है। खासकर यह चिंता गर्भवती महिलाओं के लिए है। क्योंकि उनके कोख में जो बच्चा पल बढ़ रहा है वो इस दूषित हवा के संपर्क में आने से पैदा होने से पहले ही बीमार हो रहा है। इस नई रिसर्च के बाद डॉक्टर की भी चिंता बढ़ गई है। वहीं इसके अलावा प्रेगनेंट महिलाओं के लिए भी यह काफी खतरनाक और सोचने वाली बात है। एक नए अध्ययन में पाया गया है कि गर्भधारण से पहले वायु प्रदूषण के संपर्क में आने से बच्चों में उच्च बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) का खतरा बढ़ सकता…
लगातार पानी पीने के बाद भी अगर आपको महसूस हो रहा है कि आप की किडनी ठीक से फंक्शन नहीं कर रही है तो यह मामला गंभीर हो सकता है। अक्सर क्या होता है कि जो लोग कम पानी पीते हैं उनकी किडनी रेड जोन में रहती है। इसलिए डॉक्टर भी हमेशा कहते हैं कि एक व्यस्क इंसान को दिनभर में 3 से 4 लीटर पानी हर हाल में पीना ही चाहिए। अब अगर आप पानी भी रेगुलर पी रहे हैं और उसके बावजूद आपको खुद की किडनी में कोई दिक्कत महसूस हो रही है। तो जाहिर है कि आपकी…
