Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
Cat Transmitted Fungal Infection: उरुग्वे में सामने आया एक नया मामला एक बड़े खतरे का संकेत बन चुका है. स्पोरोथ्रिक्स ब्रासिलिएन्सिसनाम नाम का यह फंगस, जो स्किन इंफेक्शन का कारण बनता है, अब साउथ अमेरिका में तेजी से फैलता हुआ दिख रहा है. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सिर्फ एक केस नहीं बल्कि एक ऐसे इंफेक्शन की शुरुआत है जिसे कंट्रोल करना आसान नहीं होगा. चलिए आपको बताते हैं कि यह कैसे फैलता है और इसको रोकने के लिए क्या किया जा सकता है. कैसे फैल रही है यह बीमारी? न्यूज बेवसाइट earth की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा चिंता की…
High Court Recruitment 2026: आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने अलग-अलग पदों पर सीधी भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कुल 300 पद भरे जाएंगे. खास बात यह है कि इन पदों के लिए योग्यता 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और तकनीकी क्षेत्र के उम्मीदवारों तक रखी गई है. इस भर्ती अभियान में कुल 13 तरह के पद शामिल किए गए हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. उम्मीदवार 30 मार्च 2026 से आवेदन कर सकेंगे. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल 2026 रात 11:59 बजे तक है. इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया…
Phone Hijack Scam Alert: आजकल साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं. पहले जहां डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड सामने आए थे वहीं अब एक नया तरीका तेजी से फैल रहा है फोन हाईजैक स्कैम. इसमें हैकर्स सीधे आपके स्मार्टफोन पर कब्जा कर लेते हैं और फिर आपकी ही जानकारी का इस्तेमाल करके बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं. इस तरह के मामलों में कई बार सिर्फ एक छोटी सी गलती जैसे कोई लिंक खोलना या छोटी रकम का पेमेंट करना बहुत बड़ा नुकसान करा सकती है. हाल ही में सामने आए एक मामले में, ठगों ने…
Board Exam Paper Leak: माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं बोर्ड परीक्षा के लीक हुए हिंदी प्रश्न पत्र ने सिर्फ परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े नहीं किए हैं, बल्कि अकादमिक कैलेंडर को भी पटरी से उतार दिया है। पहले जहां मई के पहले सप्ताह तक परिणाम जारी होने की उम्मीद थी, वहीं अब यह समयसीमा खिसकती नजर आ रही है। मंडल द्वारा दोबारा 10 अप्रैल को हिंदी की परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है, लेकिन इस फैसले ने लाखों परीक्षार्थियों को नई दुविधा में डाल दिया है। विद्यार्थियों को ज्यादा नुकसान इसका सबसे ज्यादा नुकसान विद्यार्थियों को झेलना पड़ेगा। हिंदी…
Durg Fire: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पराली जलाने की लापरवाही ने पूरे इलाके में दहशत मचा दी है. दुर्ग के धमधा ब्लॉक के खिलोरा खुर्द गांव में शुक्रवार को लगी भयंकर आग ने सैकड़ों एकड़ खेतों को अपनी चपेट में ले लिया. इतना ही नहीं इस आग के चपेट में किसान के खलिहान में बंधे कई पशु आ गए और ये बुरी तरह झुलस गए. इस आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. वहीं ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल बन हुआ है. 10 एकड़ की खड़ी फसल जलकर राख बताया जा रहा है कि खिलोरा खुर्द गांव के पास स्थित…
भारत सरकार नया बिल लाने की तैयारी में है, जिसके तहत सार्वजनिक जगहों पर पेशाब करने वाले लोगों पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। अगर संसद में जन विश्वास बिल, 2025 पास हो जाता है, तो जो लोग पब्लिक में पेशाब करते हुए या सड़कों पर बदबूदार कचरा डालकर परेशानी खड़ी करते हुए पकड़े जाएंगे, उन पर दस गुना यानी 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट, 1957 के तहत अभी पब्लिक में पेशाब करने पर 50 रुपये का जुर्माना लगता है। शुक्रवार को लोकसभा में कॉमर्स और इंडस्ट्री राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने जन विश्वास (अमेंडमेंट ऑफ…
IMD Alert: देशभर में इन दिनों मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाके की बात करें तो यहां आज बारिश की संभावना जताई गई है। यहां सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का अहसास बरकरार है, लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर रही हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली-NCR में बारिश के आसार जताए हैं। हालांकि, विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि अप्रैल की शुरुआत होते ही तापमान में बड़ी बढ़ोतरी होगी, जिससे शुरुआती दिनों में ही लू जैसे…
यूट्यूबर और बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल, जो हाल ही में एक जानलेवा हादसे के बाद सुर्खियों में आए थे। उनकी पत्नी रितिका चौहान ने खुशखबरी दी है। जी हां, अनुराग डोभाल उर्फ यूके07 राइडर पिता बन गए हैं। अनुराग और उनकी पत्नी रितिका चौहान ने 27 मार्च, 2029 को राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। कपल ने सोशल मीडिया पर यह खबर आज शेयर करत हुए, बच्चे की झलक भी दिखाई है। अनुराग और रितिका ने सितंबर 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अनुराग डोभाल बने पापा रितिका ने…
Rajasthan News: राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर है। राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही ऊहापोह की स्थिति के बीच सरकार ने अपनी सक्रियता दिखाई है। गुरुवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद प्रदेश भर में योजना के तहत 43 हजार से अधिक ट्रांजेक्शन आईडी और इनवॉइस जनरेट हुए हैं। यह आंकड़ा साफ करता है कि योजना न केवल चालू है, बल्कि पूरी मजबूती से काम कर रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने स्पष्ट किया है कि सरकार का मुख्य लक्ष्य…
दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिश्ते को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बहुत ही गर्मजोशी और मजबूती के साथ इस शादी का समर्थन किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कपल को ‘मेड फॉर ईच अदर’ बताते हुए कहा कि उनकी यह शादी कानूनी रूप से पूरी तरह सही है और सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों इस रिश्ते में बहुत खुश हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वो हमेशा अपने बच्चों के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। कपल को लेकर बोले शत्रुघ्न हाल ही में दिए गए इंटरव्यू…
